Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»रेलवे का मेगा ब्लॉक…. बिलासपुर से रायपुर-कोरबा जाने वाली ट्रेन कैंसल, और भी गाड़‍ियां हुईं प्रभावित
    छत्तीसगढ़

    रेलवे का मेगा ब्लॉक…. बिलासपुर से रायपुर-कोरबा जाने वाली ट्रेन कैंसल, और भी गाड़‍ियां हुईं प्रभावित

    News DeskBy News DeskMay 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रेलवे का मेगा ब्लॉक…. बिलासपुर से रायपुर-कोरबा जाने वाली ट्रेन कैंसल, और भी गाड़‍ियां हुईं प्रभावित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर
    रायपुर रेल मंडल के अप व मिडिल लाइन पर एलसी नंबर 378 निपनिया यार्ड ईस्ट एंड पर रिलिविंग गर्डर की डी-लांचिंग की जाएगी। इस कार्य को पूरा करने के लिए मंगलवार व 21 मई की रात में 21:30 बजे से 1:30 बजे तक अप लाइन पर चार बजे यातायात सह विद्युत ब्लाक 12:55 बजे तक अप और मिडिल लाइन पर रहेगा।

    अधोसंरचना से जुड़े इस महत्वपूर्ण को पूरा करने के लिए ट्रेनों का परिचालन भी रोका जा रहा है। रेलवे के अनुसार ब्लाक की वजह से 21 मई को 58201 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर और 58207 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर ट्रेन रद रहेगी।

    वहीं 22 मई को 58208 जूनागढ़ रोड-रायपुर पैसेंजर व 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेन रद रहेगी। दैनिक यात्रियों के लिए दोनों ट्रेनें महत्वपूर्ण हैं। ब्लाक का समय रेल प्रशासन ने आधी रात का चयन किया है, ताकि एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बाधित न हो।

    12 दिन अलग-अलग तिथियों में रद रहेगी टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस

    दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत गामहारीया व सीनी सेक्शन में अधोसंरचना का कार्य टीआरटी मशीन से करने मेगा ब्लाक लिया जाएगा। इसके चलते ट्रेनें भी रद रहेंगी। रद ट्रेनों में 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस शामिल है।

    यात्रियों को इस ट्रेन की सुविधा 21, 24, 28, 31 मई व 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 तथा 28 जून को नहीं मिलेगी। इसी तरह 21 मई व 4, 11, 18, तथा 25 जून को टाटानगर से रवाना होने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद रहेगी। वहीं 22 मई व 5, 12, 19 व 26 जून को बिलासपुर से रवाना होने वाली संख्या 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी।

    इन ट्रेनों का बदलेगा रेलमार्ग

    20, 27 मई व 3, 10, 17 व 24 जून को पुरी से रवाना होने वाली 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब के रास्ते चलेगी चलेगी। इसी तरह 22 मई एवं 1, 8, 15, 22 व 29 जून भी 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस इसी परिवर्तित मार्ग गंतव्य तक पहुंचेगी।

    20 व 27 मई और 3, 10, 17 व 24 जून को 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कान्ड्रा-सीनी (टाटानगर छोड़कर) के रास्ते चलेगी। इसके अलावा 24 व 31 मई एवं 7, 14, 21 व 28 जून को दुर्ग से रवाना होने वाली 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस भी इसी मार्ग से चलेगी।

    News Desk

    Related Posts

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल रंग लाई, कुर्रीडीह जलाशय के जीर्णाेद्धार हेतु 4.73 करोड़ रुपए स्वीकृत….

    June 10, 2026

    ‘खेत बचाओ अभियान’ में जुटे 300 किसान, जैविक खेती को लेकर जागरूकता सम्मेलन आयोजित, रासायनिक खेती छोड़ जैविक खेती अपनाएं, यही भविष्य की खेती: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल….

    June 10, 2026

    किसान चैतराम को नैनो उर्वरकों से मिला सकारात्मक परिणाम, कम लागत हुआ अधिक उत्पादन, नैनो डीएपी और नैनो यूरिया को बताया प्रभावी विकल्प…..

    June 10, 2026

    किसान चैतराम को नैनो उर्वरकों से मिला सकारात्मक परिणाम, कम लागत हुआ अधिक उत्पादन, नैनो डीएपी और नैनो यूरिया को बताया प्रभावी विकल्प…..

    June 10, 2026

    केतनपाल में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी…..

    June 10, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    June 10, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल रंग लाई, कुर्रीडीह जलाशय के जीर्णाेद्धार हेतु 4.73 करोड़ रुपए स्वीकृत….

    June 10, 2026

    ‘खेत बचाओ अभियान’ में जुटे 300 किसान, जैविक खेती को लेकर जागरूकता सम्मेलन आयोजित, रासायनिक खेती छोड़ जैविक खेती अपनाएं, यही भविष्य की खेती: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल….

    June 10, 2026

    किसान चैतराम को नैनो उर्वरकों से मिला सकारात्मक परिणाम, कम लागत हुआ अधिक उत्पादन, नैनो डीएपी और नैनो यूरिया को बताया प्रभावी विकल्प…..

    June 10, 2026

    किसान चैतराम को नैनो उर्वरकों से मिला सकारात्मक परिणाम, कम लागत हुआ अधिक उत्पादन, नैनो डीएपी और नैनो यूरिया को बताया प्रभावी विकल्प…..

    June 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.