Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जवाहरलाल दर्डा की कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण, स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास को बताया प्राथमिकता…
    मध्यप्रदेश

    MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जवाहरलाल दर्डा की कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण, स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास को बताया प्राथमिकता…

    News DeskBy News DeskMay 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जवाहरलाल दर्डा की कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण, स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास को बताया प्राथमिकता…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल: मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेठ गोविंददास शासकीय जिला चिकित्‍सालय जबलपुर पहुंचकर वरिष्‍ठ स्‍वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री जवाहरलाल दर्डा की कांस्‍य प्रतिमा का अनावरण किया। उन्‍होंने कहा कि श्री जवाहरलाल दर्डा ने स्‍वतंत्रता संग्राम में महत्‍वपूर्ण योगदान दिया और जबलपुर से उनका गहरा नाता रहा है। जबलपुर में श्री दर्डा ने स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के विस्‍तार की दिशा में भी उल्‍लेखनीय कार्य किया।

    उन्‍होंने कहा कि स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान जबलपुर से नेताजी सुभाषचंद्र बोस का भी गहरा नाता रहा है। उन्‍होंने अंग्रेजों के दम्‍भ को तोडा़ और 23 वर्ष की उम्र में आईसीएस की परीक्षा पास की जिस समय अंग्रेज भारतीयों के ज्ञान स्‍तर को कम आंकते थे। महात्‍मा गांधी ने भी अफ्रीका से स्‍वतंत्रता की लड़ाई की शुरूआत कर एक नई दिशा दी।

    स्‍वतंत्रता संग्राम में कई महान विभूतियों ने अपना अमूल्य योगदान दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्‍यप्रदेश के झाबुआ से चंद्रशेखर आजाद ने भी कभी अंग्रेजों की अधीनता नहीं स्‍वीकारी और उन्‍होंने स्‍वयं को जीते जी आजाद रहने का संकल्‍प पूरा किया। श्री दर्डा ने आजादी की लड़ाई लड़ी और स्‍वतंत्रता के बाद महाराष्‍ट्र के कई मंत्रालयों में 23 वर्ष तक कई जिम्‍मेदारियों का निर्वहन कर सामाजिक सारोकार और जनहित के कई उल्‍लेखनीय कार्य किए।

    मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्‍यप्रदेश में स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं लगातार बढ़ रही हैं। वर्ष 2002-03 में जहां 5 मेडिकल कॉलेज थे, वहां अब 20 साल बाद 30 मेडिकल हो गयें हैं और 2 साल बाद 50 मेडिकल कॉलेज हो जायेंगे। मध्‍यप्रदेश तेजी से औद्योगिक विकास की ओर बढ़ रहा है। मध्‍यप्रदेश की विकास दर 12 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। आर्थिक रूप से 2002-03 में जहां प्रति व्‍यक्ति आय 11 हजार रूपये थी, वहीं अब 1 लाख 52 हजार रूपये हो गई है।

    उन्‍होंने कहा कि भारत भी तेजी से आर्थिक विकास कर रहा है। अब भारत जापान को पीछे छोड़कर चौथे नंबर की अर्थव्‍यवस्‍था बन चुका है। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने सेना का अभिनंदन करते हुए कहा कि सेना ने देश का मान रखा, दुश्‍मनों को मुंह तोड़ जवाब दिया, जिसे पाकिस्‍तान कभी नहीं भूल पायेगा। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमत पत्र समूह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अब समय बदल चुका है। मध्‍यप्रदेश में कई विकास के कार्य हो रहे हैं, जबलपुर सहित समूचा महाकौशल क्षेत्र तेजी से विकास कर रहा हैं।

    कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्री अशोक रोहाणी, श्री सुशील तिवारी इंदू, श्री संतोष बरकड़े, लोकमत समाचार पत्र के निदेशक श्री आलोक जैन और प्रबंध निदेशक श्री देवेन्‍द्र दर्डा सहित जन-प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

    News Desk

    Related Posts

    IAS पति से तलाक, 20 साल बड़े कांग्रेस नेता से शादी, 19 साल बाद रिश्ते में मिला धोखा

    February 23, 2026

    खाली सीटों के लिए तैयारी शुरू: डीएमई ने 27 फरवरी को रिपोर्टिंग शेड्यूल जारी किया

    February 23, 2026

    ग्वालियर के कांग्रेस नेता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, AI समिट में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप

    February 23, 2026

    MP में दिन भारी गर्म, रातें ठंडी: भोपाल-इंदौर समेत 15 शहरों में पारा 30°C पार

    February 11, 2026

    मध्य प्रदेश की बिजली वितरण कंपनियां 71 हजार करोड़ के घाटे में, जानें देश में राज्य की स्थिति

    February 11, 2026

    सामाजिक पहल: मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश के हर अस्पताल में गर्भ संस्कार कक्ष बनाने की घोषणा की

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार : घुटनों के बल चलने की मजबूरी थमी, ट्राइसाइकिल से मिली जीवन लाल के सपनों को नई रफ़्तार….

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार 2026 ने बदली मोनिका तिर्की की जिंदगी, अब टपकती छत नहीं बल्कि पक्के घर का मिला सुकून….

    May 9, 2026

    अब कोई भी गाँव पहुँचविहीन नहीं रहेगा- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

    May 9, 2026

    चिरमिरी को मिलेगी ‘रोशनी की आज़ादी’ — 75 साल बाद पहली बार पहुंचेगी शहर के सभी वार्डो में सरकारी बिजली….

    May 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.