Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»MP News- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात: कुंडम क्षेत्र में 1400 करोड़ की लागत से बनेगा गौमुख जलाशय…
    मध्यप्रदेश

    MP News- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात: कुंडम क्षेत्र में 1400 करोड़ की लागत से बनेगा गौमुख जलाशय…

    News DeskBy News DeskJune 9, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कुंडम में जबलपुर और मंडला जिले के किसानों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुंडम के समीप ग्राम छपरा में सांदीपनिविद्यालय और आईटीआई का लोकार्पण करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए 1400 करोड़ रुपए की लागत से गौमुख जलाशय बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौमुख जलाशय से 25 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। जलाशय से जबलपुर जिले के 14 हजार 900 और मंडला जिले के 10 हजार 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई संभावित है।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र को सांदीपनि विद्यालय और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था की सौगात मिल रही है। यह शिक्षा के मंदिर इस क्षे़त्र में रहने वाले छात्र-छात्राओं के जीवन में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और विद्यार्थियों के जीवन की बेहतर दिशा तय करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि भगवान श्री कृष्ण और श्री बलराम ने संदीपनि आश्रम में अपनी शिक्षा ग्रहण की। शिक्षा ग्रहण करने के बाद विद्यार्थी नए रूप में उभरकर सामने आते हैं। इस अवसर पर राज्यमंत्री डॉ. गौतम टेंटवाल, विधायक सर्व श्री संतोष बरकड़े, अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी एवं सुशील कुमार तिवारी इंदु सहित अन्य जनप्रतिनिधि मंचासीन थे।

    मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में नित नये आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश के दो सांदीपनि विद्यालय क्रमश: रतलाम का विनोबा सीएम राइज स्कूल ‘विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार, 2024’ के ‘नवाचार’ श्रेणी में प्रथम स्थान पर घोषित हुआ है। सीएम राइज मॉडल उच्चतर माध्यमिक स्कूल झाबुआ को ‘सपोर्टिंग हेल्दी लाइफ’ में चुना गया है। लंदन स्थित T-4 एजुकेशन संस्था ने विभिन्न श्रेणियों में हमारे सांदीपनि विद्यालियों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों में शामिल किया है।

    कक्षा 10वी एवं 12वी बोर्ड परीक्षा के परिणामों में शासकीय स्कूल के विद्यार्थियों ने निजी विद्यालयों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि गोंडवाना समाज की रानी दुर्गावती ने अपने पराक्रम से दुश्मनों को मात दी। उन्होंने 52 लड़ाईयां लड़कर दुश्मनों के दांत खट्टे किये। उन्होंने अपने शौर्य के साथ-साथ जल संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य किया।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नदी जोड़ो परियोजना के स्वप्न को पूरा करने की दिशा में काम किया जा रहा है। वर्तमान में मध्यप्रदेश में तीन नदी जोड़ो परियोजना चल रही है। किसानों की आमदनी दोगुनी हो इसके लिये किसान मेले भी लगाए जा रहे हैं। हाल ही में नरसिंहपुर जिले में तीन दिवसीय कृषि उद्योग मेला लगाया गया। इन मेलों का उद्देश्य किसानों को उन्नत खेती, नई तकनीक और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन देकर उन्हें जानकारी प्रदान करना है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार जल सरंक्षण की दिशा में जल गंगा संवर्धन अभियान चला रही है। तीन माह चलने वाले इस अभियान में प्रदेश में 75 हजार खेत तालाब बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें ढाई महीने में 70 हजार खेत तालाब बन चुके हैं। आगामी रक्षाबंधन के पर्व पर लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाई जायेगी और पांच साल में इस राशि को 3 हजार रूपये तक पहुंचाया जायेगा।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के कार्य हो रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यकाल के 9 जून को 11 वर्ष पूर्ण होने जा रहे है। इस उपलक्ष्य पर नारी सशक्तिकरण, युवा शक्ति, गरीब कल्याण, किसान कल्याण के साथ विभिन्न क्षेत्र में अर्जित उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने विगत दिवस प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा लोकार्पित चिनाव नदी पर बने रेल्वे पुल की उपयोगिता के बारे में बताया।

    तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री श्री गौतम टेटवाल ने तकनीकी शिक्षा, कौशल एवं रोजगार की उपलब्धियों के बारे में बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में कुंडम आईटीआई प्रारंभ किया गया था जिसमें 49 छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया था। वर्तमान मे यहाँ लगभग 12 करोड़ 63 लाख की लागत राशि से आईटीआई भवन, बालक बालिका हॉस्टल एवं स्टाफ़ के लिए क्वार्टर तैयार किया गया है। क्षेत्र के बालक-बालिकाओं को उनका हुनर और कौशल विकास में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम को विधायक श्री संतोष वरकड़े ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किया।

    News Desk

    Related Posts

    IAS पति से तलाक, 20 साल बड़े कांग्रेस नेता से शादी, 19 साल बाद रिश्ते में मिला धोखा

    February 23, 2026

    खाली सीटों के लिए तैयारी शुरू: डीएमई ने 27 फरवरी को रिपोर्टिंग शेड्यूल जारी किया

    February 23, 2026

    ग्वालियर के कांग्रेस नेता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, AI समिट में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप

    February 23, 2026

    MP में दिन भारी गर्म, रातें ठंडी: भोपाल-इंदौर समेत 15 शहरों में पारा 30°C पार

    February 11, 2026

    मध्य प्रदेश की बिजली वितरण कंपनियां 71 हजार करोड़ के घाटे में, जानें देश में राज्य की स्थिति

    February 11, 2026

    सामाजिक पहल: मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश के हर अस्पताल में गर्भ संस्कार कक्ष बनाने की घोषणा की

    February 2, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.