Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»पाकिस्तान में चुनाव के दिन भी आतंकवादी हमला, चार पुलिसकर्मियों की मौत; इलेक्शन ड्यूटी पर थे तैनात…
    विदेश

    पाकिस्तान में चुनाव के दिन भी आतंकवादी हमला, चार पुलिसकर्मियों की मौत; इलेक्शन ड्यूटी पर थे तैनात…

    By February 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पाकिस्तान में चुनाव के दिन भी आतंकवादी हमला, चार पुलिसकर्मियों की मौत; इलेक्शन ड्यूटी पर थे तैनात…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए मतदान जारी है।

    गुरुवार सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू हुई, जोकि शाम पांच बजे तक जारी रहने वाली है। वोटिंग के बीच हुए एक आतंकवादी हमले में चार पुलिसकर्मियों की जान चली गई।

    पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, उत्तरपश्चिम पाकिस्तान में आतंकवादी हमले में चुनावी ड्यूटी पर तैनात चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है।

    इससे पहले, चुनाव से ठीक एक दिन पहले भी बलूचिस्तान प्रांत में चुनाव कार्यालयों को निशाना बनाकर दो बम विस्फोट किए गए थे, जिसमें कम-से-कम 30 लोग मारे गए और 30 अन्य घायल हो गए। 

    मतदान के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में बंद हैं। माना जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर कर सामने आ सकती है क्योंकि उसे सेना का समर्थन प्राप्त है। देशभर के कुल 12,85,85,760 मतदाता इन चुनावों में अपने मताधिकारों का इस्तेमाल कर सकेंगे।

    मतदान के मद्देनजर आज देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मतदान पूरा होने के तत्काल बाद मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। आम चुनाव के लिए लगभग 6,50,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

    इस बीच, पाकिस्तान की कार्यवाहक सरकार ने कहा कि पाकिस्तान में बिगड़ते सुरक्षा हालात के कारण मोबाइल सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।

    गृह मंत्रालय ने कहा कि उसने ‘बिगड़ते सुरक्षा हालात’ के मद्देनजर ‘देश भर में मोबाइल सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने’ का निर्णय लिया है। ऐसी खबरें भी हैं कि कराची और पेशावर सहित कुछ शहरों में फोन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

    मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सिकंदर सुल्तान राजा ने इंटरनेट और सेलुलर सेवाओं के प्रभावित होने पर कहा कि ईसीपी सेवाएं पुन: शुरू करने के लिए मंत्रालय से नहीं कहेगा। 

    चुनाव से एक दिन पहले हुए दो बम धमाके
    पाकिस्तान में बुधवार को भी दो बम धमाके हुए थे। पहली घटना में, पिशिन जिले में निर्दलीय उम्मीदवार असफंदयार खान काकड़ के कार्यालय के बाहर एक भीषण विस्फोट में 20 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए।

    एक घंटे से भी कम समय के बाद, किला अब्दुल्ला क्षेत्र में जमीयत उलेमा इस्लाम (जेयूआई) के चुनाव कार्यालय के बाहर एक और बम विस्फोट हुआ, जिसमें 10 लोगों की जान चली गई और 22 अन्य घायल हो गए। दोनों विस्फोटों की जिम्मेदारी किसी समूह या व्यक्ति ने नहीं ली है।

    बलूचिस्तान के पंजगुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अब्दुल्ला जहरी ने बताया कि उम्मीदवार असफंदयार खान काकड़ के चुनाव कार्यालय के बाहर एक बैग में बम रखा गया था जिसमें ‘टाइमर’ लगा था। उन्होंने कहा, ”कुछ घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए क्वेटा ले जाया गया है।”

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    धान का उचित मूल्य मिलने पर बालोद के किसान ने बंजर भूमि को बनाया उपजाऊ, खेती का बढ़ाया रकबा…..

    June 17, 2026

    एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने किया पौधारोपण……

    June 17, 2026

    जैविक खेती से गांव होंगे समृद्ध, किसान बनेंगे आत्मनिर्भर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    June 17, 2026

    राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने प्राकृतिक खेती को बताया स्वस्थ, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का आधार….

    June 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.