Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»वनवासियों के पैरों सुरक्षा के लिए चरण पादुका योजना उपयोगी: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
    छत्तीसगढ़

    वनवासियों के पैरों सुरक्षा के लिए चरण पादुका योजना उपयोगी: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

    News DeskBy News DeskJune 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज अपने राजनांदगांव निवास कार्यालय परिसर में आयोजित चरण पादुका वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने तेन्दूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका वितरित किए एवं “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया।

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से गरीब, श्रमिक एवं वनवासी वर्ग के लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। वन क्षेत्रों में तेन्दूपत्ता संग्राहकों के लिए चरण पादुका योजना जरूरी है, जिससे उनके पैर कांटे, कंकड़ और अन्य प्राकृतिक कठिनाइयों से सुरक्षित रहें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा तेन्दूपत्ता की समर्थन मूल्य दर में वृद्धि करते हुए प्रति मानक बोरा 4000 से बढ़ाकर 5500 रूपए कर दिया गया है, जिससे संग्राहकों और लघुवनोपज समितियों को आर्थिक रूप से लाभ मिला है। वर्ष 2025 में जिले के 18,332 तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 10 करोड़ 70 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया गया है।

    डॉ. सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रारंभ “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान एक सराहनीय पहल है। वृक्षारोपण से न केवल हरियाली बढ़ेगी, बल्कि जल संरक्षण और जलवायु संतुलन में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने जिले में इस अभियान को गति देने तथा लक्ष्यानुसार अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आग्रह किया।

    इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी आयुष जैन ने बताया कि जिले में 18 प्राथमिक लघुवनोपज सहकारी समितियों के माध्यम से तेन्दूपत्ता संग्रहण कार्य संचालित किया जा रहा है। इन समितियों के माध्यम से अब तक 19,645 संग्राहकों को चरण पादुका का वितरण किया गया है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष सचिन बघेल, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, कोमल सिंह राजपूत, रमेश पटेल, संतोष अग्रवाल, राजेश श्यामकर, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुसुरूचि सिंह सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

     

    News Desk

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त….

    September 19, 2026

    गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर, विश्वस्तरीय सुविधाएं बन रहीं पहचान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    September 19, 2026

    विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 19, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.