Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»रायपुर : मोदी जी की गारंटी को पूरा करने वाला बजट- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा..
    देश

    रायपुर : मोदी जी की गारंटी को पूरा करने वाला बजट- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा..

    By February 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर : मोदी जी की गारंटी को पूरा करने वाला बजट- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर : मोदी जी की गारंटी को पूरा करने वाला बजट- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    आज छत्तीसगढ़ की जनता के लिए बहुत ही ऐतिहासिक दिन है। मोदी की गारंटी को पूरा करने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा आज घोषित किया गया यह बजट एकमात्र आय-व्यय का सिर्फ लेखा-जोखा नही बल्कि यह बजट छत्तीसगढ़ की उन्नति का बजट है।

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में जनता से कोई नए कर का प्रावधान नही किया गया है, आज के बजट में किसी कर के दर में वृद्धि किये बैगर बजट का आकार बढ़ना सच मे चमत्कार है।

    हमारी सरकार द्वारा लीकेज रोककर और टेक्नोलॉजी उपयोग करके बजट के आकार को बढ़ाया गया है। हमारे प्रदेश के लिए यह बहुत ही अच्छा बजट है।

    हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए, हरेक आयाम को छूता हुआ और विशेष रूप से मोदी जी की गारंटी को पूरा करता हुआ यह बजट है।

    बजट रुपये के लेखा जोखा का बजट नही होता, यह भविष्य का आधारशिला होता है। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2028 तक जीएसडीपी को 10 लाख करोड़ रखने का।

    यह बजट छत्तीसगढ़ के उन्नति का आधारशिला है। मैं इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और हमारी सरकार के पूरी टीम को इसके लिए धन्यवाद देता हूं।

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि इस बजट में गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार आने वाले एक साल में कई महत्वपूर्ण कार्य करेगी इसका लाभ प्रदेशवासियों को मिलेगा।

    इस बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए 8,369 करोड़, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के लिये 2,788 करोड़, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के 561 करोड़, ग्राम पंचायत में बिजली भुगतान के लिए अनुदान 500 करोड़, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 94 करोड़, मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के लिए 50 करोड़,स्वच्छ भारत मिशन के लिए 400 करोड़, पीएम जन-मन योजना के लिए 300 करोड़ के लिए प्रावधान किया गया है।

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 1 लाख 47 हजार 500 करोड़ रूपए के छत्तीसगढ़ के अमृत काल के नींव का बजट पेश किया।

    यह बजट GYAN अर्थात गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी की समृद्धि और पूंजीगत व्यय बढ़ाकर अधोसंरचना विकास को प्रोत्साहित करने और राज्य के युवाओं को रोजगार एवं आजीविका बढ़ाने पर केन्द्रित है। यह बजट मोदी की गारंटी के तहत वादों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत…

    June 11, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से संसदीय समिति की चर्चा…..

    June 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026: जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला निःशुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस….

    June 11, 2026

    छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न, श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए….

    June 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.