Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»एक मीटिंग और बचा ली 8 भारतीयों की जान, PM मोदी कैसे कतर से बचा लाए; इनसाइट स्टोरी…
    देश

    एक मीटिंग और बचा ली 8 भारतीयों की जान, PM मोदी कैसे कतर से बचा लाए; इनसाइट स्टोरी…

    By February 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत को कूटनीतिक जीत मिली और 8 भारतीय कतर की जेल से बाहर आ गए। इनमें से 7 की वतन वापसी भी हो गई। सभी इस राहत का श्रेय भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे रहे हैं।

    हालांकि, यह कहानी इतनी छोटी नहीं, बेहद लंबी है। पहले गिरफ्तारी, फिर मौत की सजा और अब रिहाई के बीच भारतीय नौसेना के इन 8 पूर्व सैनिकों ने 18 महीनों का मुश्किल दौर गुजारा है।

    विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘भारत सरकार कतर में हिरासत में लिए गए दहरा ग्लोबल कंपनी के लिए काम करने वाले आठ भारतीय नागरिकों की रिहाई का स्वागत करती है।’

    मंत्रालय ने कहा, ‘रिहा किए गए आठ भारतीयों में से सात भारत लौट आए हैं। हम इन नागरिकों की रिहाई और घर वापसी के लिए कतर के अमीर के फैसले की सराहना करते हैं।’

    गिरफ्तारी से लेकर रिहाई तक की कहानी
    30 अगस्त 2022:
     भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अधिकारियों को कतर में गिरफ्तार कर लिया गया। तब तक किस आरोप में गिरफ्तार किया गया था, यह साफ नहीं था।

    तब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कतर की खुफिया एजेंसी ने जासूसी के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया था।

    1-3 अक्टूबर 2022: दोहा में भारतीय राजदूत और उप प्रमुख ने नौसेना के पूर्व अधिकारियों से मुलाकात की। इधर, अधिकारियों की मदद कोशिश कर रहे दाहरा ग्लोबल के सीईओ को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। दो महीने बाद उन्हें जमानत दे दी गई थी।

    1 मार्च 2023: कतर में नौसेना के पूर्व अधिकारियों के लिए दाखिल कर याचिकाएं खारिज हो गईं।

    25 मार्च 2023: सभी के खिलाफ आरोप दाखिल किए गए और ट्रायल का दौर 29 मार्च से शुरू हो गया था।

    मई 2023: दाहरा ग्लोबल ने दोहा में अपना काम बंद कर दिया। कंपनी के काम बंद करने के बाद अधिकांश भारतीय कर्मचारियों ने वतन वापसी का फैसला कर लिया था।

    26 अक्टूबर 2023: कतर की कोर्ट की तरफ से सभी 8 भारतीय नागरिकों को मौत की सजा सुना दी गई थी।

    9 नवंबर 2023: भारतीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि रिहाई के लिए कतर में अपील दाखिल कर दी गई है।

    23 नवंबर 2023: भारत की अपील को कतर की कोर्ट ने माना। भारत ने मौत की सजा के खिलाफ अपील दाखिल की थी।

    1 दिसंबर 2023: दुबई में आयोजित हुए COP28 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद अल-थानी से मुलाकात की थी। उस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय साझेदारी और कतर में रहने वाले भारतीय समुदाय की बेहतरी पर भी चर्चा की थी।

    28 दिसंबर 2023: सजा काट रहे भारतीय नागरिकों को बड़ी राहत मिली और कतर की कोर्ट ने मौत की सजा के कैद में बदल दिया।

    12 फरवरी 2024: भारत सरकार ने सभी 8 अधिकारियों की रिहाई का ऐलान कर दिया।

    ये हुए रिहा
    कतर में हिरासत में लिए गए 8 भारतीयों में कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कमांडर अमित नागपाल, कमांडर पूर्णेंदू तिवारी, कमांडर सुगुनाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता और सेलर रागेश का नाम शामिल है।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.