Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»भ्रष्टाचार और घोटालों के मुद्दों पर गरमाया छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, कांग्रेस का वॉकआउट…
    छत्तीसगढ़

    भ्रष्टाचार और घोटालों के मुद्दों पर गरमाया छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, कांग्रेस का वॉकआउट…

    News DeskBy News DeskJuly 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र भ्रष्टाचार, नियुक्ति घोटाले और मुआवजा फर्जीवाड़े जैसे तीखे मुद्दों के साथ गरमाया रहा। सत्र के पहले दिन ही विपक्ष और सत्ता पक्ष आमने-सामने दिखे। राजस्व निरीक्षक भर्ती घोटाला, भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला, और बस्तर विश्वविद्यालय की भर्ती अनियमितताएं तीनों मुद्दों पर तीखी बहस हुई। सवाल-जवाब के दौरान हंगामा हुआ और कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

    1. राजस्व निरीक्षक भर्ती घोटाला: मंत्री ने मानी गड़बड़ी, EOW को जांच सौंपा

    जनवरी 2024 में हुई परीक्षा में अनियमितताएं प्रमाणित – मंत्री टंकराम वर्मा ने सदन में माना।

    40 बिंदुओं पर आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) कर रही जांच।

    जब भाजपा विधायक राजेश मूणत ने दोष कांग्रेस सरकार पर मढ़ा, तो विपक्ष भड़क गया।

    CBI जांच की मांग करते हुए कांग्रेस का बहिर्गमन।

    मंत्री का आश्वासन – “अगले सत्र से पहले कार्रवाई होगी।”

    2. भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला : करोड़ों का बंटवारा गलत हाथों में

    राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर, गलत लोगों को बांटे गए करोड़ों।

    11 जिलों में हुआ भूमि अधिग्रहण: रायपुर, धमतरी, कांकेर, कोरबा, बिलासपुर समेत।

    न कोई ऑडिट, न ही तृतीय पक्ष सत्यापन – सीधी प्रशासनिक चूक।

    6 अधिकारी निलंबित, EOW जांच में IPC की कई धाराएं और भ्रष्टाचार अधिनियम लागू।

    अभी तक वित्तीय वसूली नहीं, लेकिन FIR दर्ज।

    3. बस्तर विश्वविद्यालय भर्ती विवाद : अजय चंद्राकर का सवाल, मुख्यमंत्री की सफाई

    अजय चंद्राकर का आरोप – “40+ उम्र के उम्मीदवार कैसे चयनित?”

    विश्वविद्यालय में 59 पदों पर भर्ती, जिसमें उम्र व रोस्टर नियमों की अनदेखी का आरोप।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा – “शिकायतें मिली हैं, जांच समिति बनाई गई है। रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी।”

    भर्ती पारदर्शिता पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों मुखर।

    पहला दिन ही बना सरकार के लिए चुनौती

    पहले ही दिन सदन की कार्यवाही में सामने आए ये तीन गंभीर मामले – भ्रष्टाचार, पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर आने वाले दिनों में और उबाल ला सकते हैं। विपक्ष ने साफ कर दिया है कि अब CBI जांच और जवाबदेही की मांग से पीछे नहीं हटेगा।

    News Desk

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जलाया दीया…..

    September 18, 2026

    पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर मनेन्द्रगढ़ में हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ, पांच लाख से अधिक दीपों से जगमगाया सरोवर तालाब, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में उमड़ा जनसैलाब….

    September 18, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : सेवा संकल्प अभियान के तहत बस्तर के अमर वाटिका पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, शहीदों को किया नमन…..

    September 18, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मां दंतेश्वरी मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर किया ‘सेवा संकल्प अभियान’ का बस्तर में किया शुभारंभ…..

    September 18, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास पर जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’…..

    September 17, 2026

    प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज, सवा लाख दीपों से अलौकिक हुआ विवेकानंद सरोवर….

    September 17, 2026
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.