Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास की नई पहल, नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत विशेष शिविरों से योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…
    छत्तीसगढ़

    माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास की नई पहल, नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत विशेष शिविरों से योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

    News DeskBy News DeskJuly 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास की नई पहल, नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत विशेष शिविरों से योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार माओवाद प्रभावित दूरस्थ क्षेत्रों में ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पहुंचाने के लिए विशेष सुविधा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। नियद नेल्लानार योजना अंतर्गत यह शिविर शासन की योजनाओं को आमजनता तक पहुंचाने के साथ ही सरकार और समाज के बीच विश्वास का सेतु भी बन रहा है, जिससे विकास की किरण सबसे अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है।

    सालातोंग शिविर में शासन की योजनाओं का मिल रहा लाभ
    कोंटा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम पंचायत सालातोंग में 15 से 17 जुलाई तक आयोजित शिविर में पोटकपल्ली, पालाचलमा और पेंटापाड़ के ग्रामीणों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा आधार कार्ड, जनधन बैंक खाता खोलना, वोटर आईडी कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, केसीसी, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड और वय वंदन योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य कार्ड बनाए जा रहे हैं। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। शिविर में पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के साथ ही शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य जरूरी जानकारी और लाभ भी ग्रामीणों को सीधे तौर पर मुहैया कराए जा रही है।

    स्वास्थ्य सेवा से लेकर सामाजिक सुरक्षा तक
    शिविर में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और शहीद वीर नारायण सिंह स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत पात्र ग्रामीणों का पंजीकरण कर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं, जिससे वे 5 लाख रुपये तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा प्राप्त कर सकें। साथ ही वयोवृद्ध नागरिकों के लिए वय वंदन कार्ड बनाकर उन्हें विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

    आगामी सुविधा शिविर
    नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत लगातार शिविर लगाई जा रही है, जिसके अंतर्गत माओवाद प्रभावित गांवों में 31 जुलाई तक जिले के विभिन्न चिन्हांकित ग्रामों में शिविर लगाए जा रहे हैं। 23 से 27 जुलाई तक दुलेड़ में आयोजित किया जाएगा जिसमें दुलेड़, बुरकापाल और एल्मागुंडा के ग्रामीण शामिल होंगे और 29 से 31 जुलाई तक गोलापल्ली में आयोजित शिविर में सिंगाराम, क्रिस्टाराम, गंगलेर और मेहता के ग्रामीणों को लाभान्वित किया जाएगा।

    News Desk

    Related Posts

    सुशासन तिहार 2026: मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पाकर खिल उठी पुनीत राम की मुस्कान, समाधान शिविर में….

    June 10, 2026

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बदली छबीला यालम की जिंदगी, सम्मानजनक विवाह के साथ मिली आत्मनिर्भरता की राह….

    June 10, 2026

    छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाना हमारा लक्ष्य : राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा….

    June 10, 2026

    विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, प्रशिक्षण में अधिकारियों ने दिए सुझाव, सांकेतिक प्रस्तुतिकरण के माध्यम से साझा किए अनुभव….

    June 10, 2026

    पारंपरिक उपचार पद्धति के संरक्षण में छत्तीसगढ़ बना मिसाल, 11 वैद्य सम्मेलनों से 1600 से अधिक वैद्यों को मिला प्रशिक्षण, हीलर हर्बल गार्डन और आधुनिक उपकरणों से बढ़ी क्षमता….

    June 10, 2026

    युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना राज्य की सर्वाेच्च प्राथमिकता : राज्य नीति आयोग उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा…

    June 10, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार 2026: मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पाकर खिल उठी पुनीत राम की मुस्कान, समाधान शिविर में….

    June 10, 2026

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बदली छबीला यालम की जिंदगी, सम्मानजनक विवाह के साथ मिली आत्मनिर्भरता की राह….

    June 10, 2026

    छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाना हमारा लक्ष्य : राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा….

    June 10, 2026

    विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, प्रशिक्षण में अधिकारियों ने दिए सुझाव, सांकेतिक प्रस्तुतिकरण के माध्यम से साझा किए अनुभव….

    June 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.