Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»रायपुर : संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले कराते प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की कु.स्नेहा बंजारे और देवाशीष यादव लेंगे हिस्सा…
    देश

    रायपुर : संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले कराते प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की कु.स्नेहा बंजारे और देवाशीष यादव लेंगे हिस्सा…

    By February 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर : संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले कराते प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की कु.स्नेहा बंजारे और देवाशीष यादव लेंगे हिस्सा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा ने खिलाड़ियों को दी अग्रिम बधाई और शुभकामना

    राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा से आज छत्तीसगढ़ कराते फेडरेशन के महासचिव खेत्रो महानंद ने सौजन्य मुलाकात की।

    इस दौरान महानंद ने मंत्री वर्मा को अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ कराते फेडरेशन एवं बिलासपुर के 2 कराते खिलाडियों का चयन अंतराष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में हुआ है।

    यह प्रतियोगिता 16 से 25 फरवरी तक इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी से मान्यता प्राप्त संयुक्त अरब अमीरात की संस्था जायेद स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स फ़ुजैराह में होगा।

    कैबिनेट मंत्री वर्मा ने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को सफलता के लिए अग्रिम बधाई और शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि राज्य और देश का नाम रोशन करने वाले ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों के सम्मान एवं सहयोग के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

    संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित इस प्रतियोगिता में बिलासपुर जिले के दो खिलाड़ी सीनियर बालिका 68 किलोग्राम वजन वर्ग में कु.स्नेहा बंजारे और सब जूनियर बालक 35 किलोग्राम वजन वर्ग में देवाशीष यादव भाग लेंगे।

    इन दोनों खिलाड़ियों ने विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पूर्व में अनेक पदक प्राप्त किये हैं।

    इन दोनों खिलाड़ियों के साथ यूएई जाने वाले कोच खेत्रो महानंद ने भी विभिन्न खेलों विशेषकर थाईलैंड ओपन इंटरनेशनल कराते प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाते हुए राज्य और देश का नाम रोशन किया है।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत…

    June 11, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से संसदीय समिति की चर्चा…..

    June 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026: जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला निःशुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस….

    June 11, 2026

    छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न, श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए….

    June 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.