Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिली सुरक्षा और शिक्षा का संदेश….
    छत्तीसगढ़

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिली सुरक्षा और शिक्षा का संदेश….

    News DeskBy News DeskJuly 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर जिले में ऑनलाइन सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता विषय पर पहला सत्र आयोजित किया गया। मनेन्द्रगढ़ स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जागरूकता सत्र का उद्देश्य तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति बालिकाओं को सतर्क करना था।

    सत्र में ऑनलाइन धोखाधड़ी, डेटा चोरी, बैंकिंग फ्रॉड, सॉफ्टवेयर चोरी, मैलवेयर, रैनसमवेयर, डी-डॉस अटैक और साइबर जासूसी जैसे खतरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।बालिकाओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, पासवर्ड सुरक्षा, संदिग्ध लिंक से बचाव और ऑनलाइन गोपनीयता बनाए रखने के उपाय बताए गए। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बालिका समृद्धि योजना, पूरक पोषण आहार, किशोरी बालिकाओं के लिए संचालित योजनाएं तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई।

    साईबर अपराधों के लिए किया जागरूक

    सत्र में बालिकाओं को उनके संवैधानिक अधिकार, डिजिटल साक्षरता और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक कर आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी गई। इसके अलावा नोनी सुरक्षा योजना, सक्षम योजना, सखी निवास, शक्ति सदन, नारी अदालत, महतारी वंदन योजना, मातृ वंदन योजना और नवा बिहान जैसी प्रमुख योजनाओं के उद्देश्य, लाभ और प्रक्रिया से परिचित कराया गया। इसी क्रम में फूंदुरदिहारी स्थित प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाओं में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    साईबर अपराधों के लिए किया जागरूक

    नवप्रवेशी बालिकाओं को आत्मीय वातावरण में स्वागत कर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। बालिकाओं को यूनिफॉर्म, कॉपियां, किताबें, पेन और पेंसिल जैसी शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।कार्यक्रम के दौरान नोनी सुरक्षा योजना, सक्षम योजना, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड लाइन 1098, बाल विवाह निषेध आदि विषयों पर जानकारी दी गई। इसके साथ ही मोबाइल और इंटरनेट के दुरुपयोग से उत्पन्न खतरों एवं सुरक्षा उपायों पर चर्चा की गई।

    साईबर अपराधों के लिए किया जागरूक

    आयोजनों को महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा अन्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई। जिसका मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त और शिक्षित बनाना रहा। इन कार्यक्रमों से यह स्पष्ट होता है कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सरकार बालिकाओं के भविष्य को उज्जवल और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार प्रभावी प्रयास कर रही है।

    News Desk

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान : पीएम श्री नवोदय विद्यालय कुसमी में सफलतापूर्वक स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    September 18, 2026

    बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा – सेवा, करुणा और सामाजिक समरसता की प्रेरणादायी परंपरा को आगे बढ़ा रहा बनोरा आश्रम…..

    September 18, 2026

    ‘बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये…..

    September 18, 2026

    ‘सेवा-संकल्प-अभियान’ : कोर्ट के चक्करों से मुक्ति और सुशासन की नई राह…..

    September 18, 2026

    बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनने की ओर बढ़ते कदम, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र….

    September 18, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से पूजा के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल, आर्थिक तंगी और 66 प्रतिशत दिव्यांगता को मात देकर पूजा ने हासिल की नीट में सफलता…

    September 18, 2026
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.