Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी हेतु विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी….
    छत्तीसगढ़

    खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी हेतु विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी….

    News DeskBy News DeskJuly 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा, खेल आदि क्षेत्र में सकारात्मक कार्य कर रही है। खेल क्षेत्र में खिलाड़ियों के लिए आवासीय प्रशिक्षण के साथ पर्याप्त संसाधन उपलब्ध करा रही है। इसी तारतम्य में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने मंगलवार को बलौदाबाजार जिला मुख्यालय स्थित निर्माणाधीन 8 लेन सिंथेटिक एथलीट ट्रैक एवं इंडोर कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया।

    इस दौरान लोक निर्माण विभाग और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ उन्होंने कार्य की प्रगति का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मंत्री श्री वर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा इसकी गुणवत्ता सर्वाेच्च स्तर की सुनिश्चित की जाए।

    खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने किया निर्माणाधीन सिंथेटिक एथलीट ट्रैक एवं इंडोर कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण

    उन्होंने यह भी कहा कि ट्रैक एवं इंडोर कॉम्प्लेक्स की ड्रॉइंग और डिज़ाइन का बोर्ड प्रमुख सड़क मार्ग पर शीघ्रता से लगाया जाए, जिससे आमजन को यह जानकारी मिल सके कि बलौदाबाजार में अंतर्राष्ट्रीय मानकों का खेल परिसर तैयार किया जा रहा है। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि इस अत्याधुनिक खेल संरचना के निर्माण से जिले के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी हेतु विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी, इससे क्षेत्र में खेल संस्कृति को नया आयाम मिलेगा और युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन प्राप्त होगा।

    उल्लेखनीय है कि बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में 9.50 करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक एथलीट ट्रैक तथा 15 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीपरपज इंडोर हॉल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधि सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    News Desk

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना…

    September 18, 2026

    कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण….

    September 18, 2026

    भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 18, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जलाया दीया…..

    September 18, 2026

    पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर मनेन्द्रगढ़ में हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ, पांच लाख से अधिक दीपों से जगमगाया सरोवर तालाब, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में उमड़ा जनसैलाब….

    September 18, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : सेवा संकल्प अभियान के तहत बस्तर के अमर वाटिका पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, शहीदों को किया नमन…..

    September 18, 2026
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.