Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»गेस्ट लेक्चरर्स के सहारे चल रहे छत्तीसगढ़ के कॉलेज, भर्ती फाइल वित्त विभाग में अटकी
    छत्तीसगढ़

    गेस्ट लेक्चरर्स के सहारे चल रहे छत्तीसगढ़ के कॉलेज, भर्ती फाइल वित्त विभाग में अटकी

    News DeskBy News DeskAugust 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गेस्ट लेक्चरर्स के सहारे चल रहे छत्तीसगढ़ के कॉलेज, भर्ती फाइल वित्त विभाग में अटकी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    राज्य में स्कूली शिक्षा के लिए पांच हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं उच्च शिक्षा में अभी तक सहायक प्राध्यापकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। लिहाजा, इस सत्र में भी अतिथि शिक्षकों के भरोसे ही कॉलेज चलेंगे।

    कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार के दौरान 2019 में 1384 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती हुई थी। इसके बाद 2021 में शासकीय कॉलेजों में प्रोफेसर के 595 पदों को भरने के लिए विज्ञापन निकाला गया। अभी तक ये भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में चल रही है।

    वहीं सहायक प्राध्यापकों की भर्ती का प्रस्ताव अभी तक वित्त विभाग में अटका हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक वित्त विभाग को उच्च शिक्षा विभाग ने सहायक प्राध्यापकों की भर्ती के लिए पहले ही प्रस्ताव भेजा था मगर अभी तक अनुमति नहीं मिल पाई है।

    सहायक प्राध्यापक के इतने पद खाली
    बता दें कि सरकारी कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक के 5, 315 पद हैं। इनमें से 3,146 पद स्वीकृत हैं और 2,169 पद रिक्त हैं। इसी तरह प्राचार्य के 335 पद स्वीकृत है, इनमें आधे से अधिक पदों पर प्रभारी हैं। नियमित भर्ती नहीं होने से हर साल उच्च शिक्षा विभाग को अतिथि शिक्षकों की मदद लेनी पड़ रही है।

    अतिथि व्याख्याताओं को कालखंड के आधार पर वेतन

    नई अतिथि व्याख्याता नीति के अनुसार कॉलेजों प्रति कालखंड 40 से 45 मिनट पढ़ाने पर अतिथि व्याख्याताओं को 400 रुपये और सहायक अतिथि व्याख्याताओं को 300 रुपये मिलेंगे। यदि कोई अतिथि व्याख्याता एक दिन में चार कालखंड पढ़ाते हैं तो उन्हें प्रतिदिन 1600 रुपये मिलेंगे। महीने में अधिकतम 50 हजार रुपये सैलरी उठा सकेंगे। इसी तरह सहायक अतिथि व्याख्याता भी 35,000 रुपये प्रति महीने कमा सकेंगे। खेल अधिकारी और ग्रंथपाल का वेतन 40,000 रुपये होगा।

    इतने पदों पर हुई थी स्कूली शिक्षकों की भर्ती
    स्कूल शिक्षा विभाग कांग्रेस सरकार के दौरान 2019 और 2023 में क्रमशः 14,580 और 12,489 पदों का विज्ञापन जारी किया गया था। बावजूद इसके, सेवानिवृत्ति और पदोन्नति के कारण बड़ी संख्या में पद अब भी खाली हैं। लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार 15 जून 2025 तक स्कूल शिक्षा विभाग में कुल 2,00,180 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 30,561 पद सीधी भर्ती के लिए रिक्त हैं।

    आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सहायक शिक्षक के 81,721 स्वीकृत पदों में से 18,983 पद खाली हैं। सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला) के 8,337 में से 1,599, शिक्षक के 61,432 में से 4,384, कृषि शिक्षक के 324 में से 150 तथा व्यायाम शिक्षक के 48,316 में से 5,445 पद रिक्त हैं। वर्तमान में भी कई विद्यालयों में एकल शिक्षक व्यवस्था चल रही है, जिससे शिक्षण की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षकों की कमी अधिक महसूस की जा रही है।

    News Desk

    Related Posts

    राजमन नाग बने मिसाल: ‘पीएम सूर्य घर योजना’ से घर की छत पर उगाई बिजली….

    May 17, 2026

    वनांचल के लोगों को बड़ी सौगात, धरमजयगढ़ के गंवरघुटरी में बनेगा 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल, मुख्यमंत्री साय ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन को सौंपी भूमि आबंटन आदेश की प्रति….

    May 17, 2026

    भोरमदेव पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका, पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    May 17, 2026

    जनगणना 2027: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ‘सुशासन नीति’ का असर, ​छत्तीसगढ़ में 60% से अधिक मकान सूचीकरण का कार्य पूरा….

    May 17, 2026

    सुशासन तिहार में रायगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज दिव्यांशु को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने कहा – दिव्यांशु ने विश्व रिकॉर्ड बनाकर रायगढ़, छत्तीसगढ़ और देश को किया गौरवान्वित…..

    May 17, 2026

    हर घर में पढ़ाई का एक कोना हो, तभी बच्चे आगे बढ़ेंगे- राज्यपाल रमेन डेका….

    May 17, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राजमन नाग बने मिसाल: ‘पीएम सूर्य घर योजना’ से घर की छत पर उगाई बिजली….

    May 17, 2026

    वनांचल के लोगों को बड़ी सौगात, धरमजयगढ़ के गंवरघुटरी में बनेगा 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल, मुख्यमंत्री साय ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन को सौंपी भूमि आबंटन आदेश की प्रति….

    May 17, 2026

    भोरमदेव पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका, पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    May 17, 2026

    जनगणना 2027: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ‘सुशासन नीति’ का असर, ​छत्तीसगढ़ में 60% से अधिक मकान सूचीकरण का कार्य पूरा….

    May 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.