Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025 : रायपुर टाउन हॉल में भव्य फोटो प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन…
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025 : रायपुर टाउन हॉल में भव्य फोटो प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन…

    News DeskBy News DeskAugust 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025 : रायपुर टाउन हॉल में भव्य फोटो प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजधानी रायपुर स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में रजत जयंती वर्ष 2025 के अंतर्गत भव्य फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। यह फोटो प्रदर्शनी 21 अगस्त तक आम नागरिकों के लिए निःशुल्क खुली रहेगी।

    छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025

    प्रदर्शनी का आयोजन जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपराओं, स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और राज्य निर्माण की यात्रा से जुड़ी दुर्लभ तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं। साथ ही, डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से समसामयिक घटनाओं का स्लाइड शो भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी, आमजन और प्रबुद्धजन प्रदर्शनी देखने आ रहे हैं।

    प्रदर्शनी में बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें आज रायपुर शहर के विभिन्न छात्रावासों और विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने राज्य निर्माण से लेकर सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नों का उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। मठपुरैना आदिवासी बालक छात्रावास के छात्र फैजल ने 10 प्रश्नों के सही उत्तर दिए।आवासीय बालिका छात्रावास की कक्षा 8वीं की छात्रा नम्रता ने 11 प्रश्नों के सही उत्तर देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

    रायपुर टाउन हॉल में भव्य फोटो प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

    महाराणा प्रताप नयापारा छात्रावास के कक्षा 8वीं विद्यार्थी राहुल साहू ने भी 10 प्रश्नों का सफल उत्तर दिया।गंजपारा आवासीय बालक छात्रावास के छात्र समीर जांगड़े ने 9 प्रश्नों का सही उत्तर दिया। समीर राज्य स्तरीय हॉकी खिलाड़ी भी हैं। छत्तीसगढ़ शासन एवं जनसंपर्क विभाग की इस पहल का उद्देश्य नई पीढ़ी को राज्य के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान से अवगत कराना है। फोटो प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रमों से बच्चों में न केवल ज्ञानवृद्धि हो रही है, बल्कि उनमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति और स्वाभिमान के प्रति गर्व की भावना भी जागृत हो रही है।

    News Desk

    Related Posts

    जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री….

    July 7, 2026

    रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन, घर बैठे करें आवेदन, बुकिंग और मेंटेनेंस शुल्क का ऑनलाइन भुगतान…..

    July 7, 2026

    छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार…..

    July 7, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई……

    July 7, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने आवश्यक पहल का किया आग्रह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री को पीएम आवास के संबंध में लिखा पत्र…..

    July 7, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण….

    July 7, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री….

    July 7, 2026

    छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार…..

    July 7, 2026

    रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन, घर बैठे करें आवेदन, बुकिंग और मेंटेनेंस शुल्क का ऑनलाइन भुगतान…..

    July 7, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई……

    July 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.