Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»रायपुर में पानी की समस्या समाधान: अब रोबोट करेंगे पाइपलाइन की जांच
    छत्तीसगढ़

    रायपुर में पानी की समस्या समाधान: अब रोबोट करेंगे पाइपलाइन की जांच

    News DeskBy News DeskAugust 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर में पानी की समस्या समाधान: अब रोबोट करेंगे पाइपलाइन की जांच
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    नगर निगम जोन-4 कमिश्नरी अंतर्गत ब्राम्हणपारा वार्ड के लगभग चार मोहल्ले में चार महीने बाद भी पेयजल समस्या नहीं सुलझ पाई. यहां स्थिति ऐसी है कि जुलाई-अगस्त महीने में भी नागरिक पार्षद अजय साहू से टैंकर की डिमांड करने लगे हैं. इधर नगर निगम ने इस मोहल्ले में पेयजल समस्या निबटाने गर्मी के मौसम से लेकर अब तक अनेक प्रयोग किये लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली. अब प्रयोग की इसी कड़ी में पानी की पाइपलाइन के भीतर की स्थिति को जांचने रोबोटिक लैंस का इस्तेमाल करेगा. निगम आयुक्त विश्वदीप ने कहा कि शहर के मध्य स्थित इस मोहल्ले की पेयजल समस्या निगम के लिए भी लगातार चुनौती बनी हुई है. इसका समाधान जल्द निकाला जाएगा. इधर वार्ड पार्षद साहू ने कहा कि अधिकारी समस्या का समाधान करने उचित और ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, यह इसी का नतीजा है.

    रोबोटिक जांच पर निगम में जलकार्य विभाग के कार्यपालन अभियंता नरसिंग फरेंद्र ने बताया कि सोनालाइट कंपनी का यह रोबोट यंत्र विशेष रूप से पेयजल पाइपलाइन के लिए ही बनाया गया है. दुर्ग में इसी मशीन से परीक्षण के बाद अच्छे परिणाम भी निकले. इसीलिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत हम मशीन को ब्राम्हणपारा के सोहागा मंदिर के पीछे स्थित एरिया की पाइपलाइन में उतारेंगे. उन्होंने बताया कि इस जांच के एवज में निगम को कुछ भी नहीं देना होगा. अगर इसके परिणाम सही निकले तब इसे अन्य पेयजल समस्याग्रस्त वार्ड में भेजेंगे.

    ईदगाह भाठा व मोतीबाग टंकी में उलझा वितरण
    ब्राम्हणपारा वार्ड में पानी की सप्लाई मोतीबाग टंकी और ईदगाह भाठा टंकी से हो रही है. इस वार्ड के लिए सबसे नजदीकी टंकी ईदगाहभाठा है. पेयजल समस्याग्रस्त धोबीपारा, पंचपथपारा गली, अवधिया पारा सहित भोईपारा के आगे सिंधी गली के कुछ हिस्से में पानी की सप्लाई ईदगाहभाठा टंकी से हो रही है. इसके बावजूद यहां भी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है. इसके लिए निगम ने सारथी चौक से पाइपलाइन को बदलकर एक नई लाइन डालने लगभग 40 लाख रुपये स्वीकृत भी किया. यह काम अभी शुरू नहीं हो पाया है.

    News Desk

    Related Posts

    डिजिटल क्रांति की ओर नारायणपुर का कृषि क्षेत्र, 176 गांवों में 55 हजार से अधिक खसरों का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे….

    August 26, 2026

    विष्णु देव की सरकार में महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान, महतारी वंदन से आरभ हुआ सफ़र- ड्रोन दीदी, ई-रिक्शा दीदी और लखपति दीदी बन गढ़ रही आत्मनिर्भरता की राह…

    August 26, 2026

    नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन की त्रासदी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख…..

    August 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खेल दिवस पर 29 अगस्त को खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य अलंकरण….

    August 26, 2026

    महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन पर केन्द्रीय जेल रायपुर में मुलाकात की व्यवस्था, बहनों के लिए भेंट का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक समय….

    August 26, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डिजिटल क्रांति की ओर नारायणपुर का कृषि क्षेत्र, 176 गांवों में 55 हजार से अधिक खसरों का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे….

    August 26, 2026

    विष्णु देव की सरकार में महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान, महतारी वंदन से आरभ हुआ सफ़र- ड्रोन दीदी, ई-रिक्शा दीदी और लखपति दीदी बन गढ़ रही आत्मनिर्भरता की राह…

    August 26, 2026

    नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन की त्रासदी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख…..

    August 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खेल दिवस पर 29 अगस्त को खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य अलंकरण….

    August 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.