Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»दुर्ग में तकनीकी क्रांति की शुरुआत- आईटी पार्क से बनेगा युवाओं की नई पहचान: मंत्री गजेन्द्र यादव…
    छत्तीसगढ़

    दुर्ग में तकनीकी क्रांति की शुरुआत- आईटी पार्क से बनेगा युवाओं की नई पहचान: मंत्री गजेन्द्र यादव…

    News DeskBy News DeskNovember 24, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दुर्ग में तकनीकी क्रांति की शुरुआत- आईटी पार्क से बनेगा युवाओं की नई पहचान: मंत्री गजेन्द्र यादव…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: दुर्ग जिला अब आईटी और टेक्नोलॉजी सेक्टर में एक नए युग की शुरुआत करने जा रहा है। जिले के पहले आईटी पार्क की स्थापना हेतु आज आईआईटी भिलाई और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (डवन्) पर हस्ताक्षर किए गए। यह आईटी पार्क सिविल लाइंस क्षेत्र में 3 हजार 900 वर्ग मीटर भूमि पर विकसित किया गया है, जिसमें 2,907.26 वर्ग मीटर निर्मित क्षेत्र शामिल है। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, नगर निगम, आईआईटी भिलाई और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    प्रदेश और देश की लगभग 35 कंपनियों ने स्टार्टअप गतिविधियाँ में दिखाई रुचि 

    एमओयू पर आईआईटी भिलाई के निदेशक प्रो. राजीव प्रकाश और नगर निगम आयुक्त श्री सुमीत अग्रवाल द्वारा हस्ताक्षर किए गए। इस आईटी पार्क के माध्यम से जिले में आईटी सेक्टर का तेजी से विस्तार होगा, साथ ही युवाओं को अपने ही शहर में रोजगार, प्रशिक्षण और उद्योग से सीधे जुड़ने के अवसर मिलेंगे। पार्क में 40 बड़े ऑफिस रूम, पाँच विशाल हॉल, मैस तथा सुरक्षित बाउंड्रीवॉल सहित आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। इसमें एक साथ करीब 200 लोग कार्य कर सकेंगे। प्रदेश और देश की लगभग 35 कंपनियों ने यहाँ स्टार्टअप और अन्य तकनीकी गतिविधियाँ शुरू करने में रुचि दिखाई है।

    आईआईटी भिलाई और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच एमओयू

    दुर्ग टेक्नोलॉजी हब के रूप में उभरेगा

    स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आईटी पार्क की स्थापना को प्रदेश के युवाओं के भविष्य से जुड़ा ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में राज्य सरकार और आईआईटी भिलाई के बीच हुआ यह समझौता दुर्ग के तकनीकी विकास में नई ऊर्जा भरेगा। मंत्री श्री यादव ने कहा कि आईटी पार्क सिर्फ रोजगार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कौशल विकास, तकनीकी प्रशिक्षण, रिसर्च और उद्यमिता को भी नई दिशा देगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में दुर्ग एक ऐसे टेक्नोलॉजी हब के रूप में उभरेगा जहां स्टार्टअप, उद्योग और नवाचार मिलकर युवाओं के लिए अनगिनत अवसर तैयार करेंगे।

    दुर्ग-भिलाई को आईटी एवं सर्विस सेक्टर का एक प्रमुख केंद्र

    जिला कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने इस पहल को भविष्य में बड़े अभियान में बदलने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रतिभा हर क्षेत्र में है, लेकिन अवसरों के अभाव में युवाओं को पलायन करना पड़ता है। आईटी पार्क इसी समस्या को हल करेगा और दुर्ग-भिलाई को आईटी एवं सर्विस सेक्टर का एक प्रमुख केंद्र बनाएगा। उन्होंने बताया कि पार्क की स्थापना से स्थानीय कंपनियों को कुशल मानव संसाधन मिलेगा, जिससे वे बड़े प्रोजेक्ट और नई तकनीकों पर अधिक प्रभावी रूप से काम कर सकेंगी।

    आईआईटी भिलाई और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच एमओयू

    आईटी क्षेत्र से जुड़े एक ही स्थान पर उपलब्ध

    आईआईटी भिलाई के निदेशक प्रो. राजीव प्रकाश ने कहा कि उनकी हमेशा यही मंशा रही है कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को राज्य में ही रोजगार मिले और उन्हें बाहर न जाना पड़े। आईटी पार्क इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य आईटी क्षेत्र से जुड़े सभी अवसरों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि यहाँ कंपनियों के संचालन हेतु सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध हैं और अच्छी ट्रेनिंग मिलने पर स्थानीय युवा किसी भी बड़े प्रोजेक्ट को संभालने में सक्षम होंगे।

    दुर्ग आईटी के नवाचारक्षेत्रों में अग्रणी केंद्र

    आईटी पार्क के माध्यम से दुर्ग आईटी क्षेत्र में नवाचार, स्टार्टअप विकास, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डेटा एनालिटिक्स, फिनटेक, रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में अग्रणी केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा। इससे रोजगार और कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा तथा युवाओं का पलायन कम होगा। भिलाई पहले से ही देश को बड़ी संख्या में तकनीकी मैनपावर दे रहा है, लेकिन उच्च स्तरीय आईटी अवसर सीमित होने के कारण युवाओं को बाहर जाना पड़ता था। आईटी पार्क इस अंतर को दूर करने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

    आईआईटी भिलाई और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच एमओयू

    कार्यक्रम में सभापति श्री श्याम शर्मा, एमआईसी सदस्य श्री देवनारायण चंद्राकर, श्री ज्ञानेश्वर ताम्रकार, पार्षद श्री युवराज कुंजाम, श्रीमती लोकेश्वरी ठाकुर, श्रीमती ललिता ठाकुर, आईआईटी के विद्यार्थी, तकनीकी टीम और निगम अधिकारी उपस्थित थे।

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार अंतर्गत अपने प्रदेशव्यापी दौरे का आज कर रहे हैं आगाज….

    May 3, 2026

    धान छोड़ फूलों की खेती ने बदली आनंदराम की तकदीर, 22 हजार के बदले कमाए 3 लाख रुपए, गेंदा उत्पादन से कोड़केल के किसान ने पेश की सफलता की मिसाल…..

    May 2, 2026

    छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का शंखनाद, 51 हजार से अधिक कर्मचारी घर-घर पहुँचकर जुटा रहे जानकारी….

    May 2, 2026

    स्कूटी पर निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव, नगर भ्रमण कर विकास कार्यों का लिया जायजा….

    May 2, 2026

    वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश…..

    May 2, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की सुशासन तिहार की तैयारियों की समीक्षा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े दुर्ग, बालोद, बस्तर एवं मोहला-मानपुर जिलों के प्रशासनिक अधिकारी….

    May 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार अंतर्गत अपने प्रदेशव्यापी दौरे का आज कर रहे हैं आगाज….

    May 3, 2026

    धान छोड़ फूलों की खेती ने बदली आनंदराम की तकदीर, 22 हजार के बदले कमाए 3 लाख रुपए, गेंदा उत्पादन से कोड़केल के किसान ने पेश की सफलता की मिसाल…..

    May 2, 2026

    छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का शंखनाद, 51 हजार से अधिक कर्मचारी घर-घर पहुँचकर जुटा रहे जानकारी….

    May 2, 2026

    स्कूटी पर निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव, नगर भ्रमण कर विकास कार्यों का लिया जायजा….

    May 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.