Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»पुनर्वासित युवाओं के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया आत्मीय संवाद, साथ बैठकर किया सुबह का नाश्ता….
    छत्तीसगढ़

    पुनर्वासित युवाओं के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया आत्मीय संवाद, साथ बैठकर किया सुबह का नाश्ता….

    By January 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पुनर्वासित युवाओं के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया आत्मीय संवाद, साथ बैठकर किया सुबह का नाश्ता….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने बीजापुर के अपने दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन गुरुवार सुबह पुनर्वास केंद्र का दौरा कर वहां पुनर्वासित युवक-युवतियों से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने युवाओं के साथ बैठकर सुबह का नाश्ता किया और उनके कुशलक्षेम की जानकारी ली।

     पुनर्वासित युवाओं के साथ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया आत्मीय संवाद, साथ बैठकर किया सुबह का नाश्ता
    उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने पुनर्वास केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेते हुए युवाओं से कहा कि वे अपने घर-परिवार से लगातार संपर्क बनाए रखें। उन्होंने बताया कि रविवार को बीजापुर के साप्ताहिक बाजार में उनके परिजन आते हैं, ऐसे में वे पुनर्वास केंद्र में आकर उनसे मुलाकात करें। इसके साथ ही मोबाइल के माध्यम से भी नियमित रूप से घरवालों से बातचीत कर हालचाल लेते रहें। उल्लेखनीय है कि सभी पुनर्वासित युवाओं को नि:शुल्क मोबाइल फोन भी उपलब्ध कराए गए हैं।

     पुनर्वासित युवाओं के साथ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया आत्मीय संवाद, साथ बैठकर किया सुबह का नाश्ता

    पुनर्वासित युवक-युवतियों ने बताया कि वे मोबाइल के माध्यम से व्हाट्सएप, यूट्यूब के साथ-साथ ऑनलाइन शॉपिंग का भी उपयोग कर रहे हैं। मोबाइल सुविधा और पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर युवाओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। श्री शर्मा ने बस्तर ओलंपिक में शामिल युवाओं से उनके अनुभव भी साझा किए। कबड्डी, रस्साकसी सहित विभिन्न खेलों में भाग लेने वाले युवाओं ने अपने अनुभव बताए।

     पुनर्वासित युवाओं के साथ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया आत्मीय संवाद, साथ बैठकर किया सुबह का नाश्ता

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर ओलंपिक के बाद अब ‘बस्तर पंडुम’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 12 विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें बस्तर की आदिवासी संस्कृति, खान-पान, नृत्य और पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने पुनर्वासित युवाओं से बस्तर पंडुम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया, ताकि बस्तर की समृद्ध संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाया जा सके। युवाओं ने इसमें भाग लेने को लेकर उत्साह व्यक्त किया।

     पुनर्वासित युवाओं के साथ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया आत्मीय संवाद, साथ बैठकर किया सुबह का नाश्ता

    उपमुख्यमंत्री ने युवाओं को पुनर्वास केंद्र में संचालित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों में मन लगाकर ज्ञान अर्जित करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि कई युवा अभी असाक्षर हैं, जिन्हें साक्षरता कार्यक्रम के तहत पढ़ाई से जोड़ा गया है और साक्षरता परीक्षा में भी शामिल किया जा रहा है।

     पुनर्वासित युवाओं के साथ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया आत्मीय संवाद, साथ बैठकर किया सुबह का नाश्ता

    श्री शर्मा ने युवाओं से बस्तर के बहुमूल्य वनोपज जैसे इमली, टोरा, महुआ, आंवला, चिरौंजी और तेंदूपत्ता के संग्रहण की जानकारी ली। उन्होंने वनोपज के वैज्ञानिक संग्रहण, प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन पर जोर देते हुए कहा कि बस्तर का वनोपज बस्तर की समृद्धि का प्रतीक है। सही तरीके से प्रसंस्करण कर शासन की योजनाओं से जुड़कर युवा आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं। इसके लिए शासन द्वारा हरसंभव सहायता दी जाएगी।

    इस अवसर पर एडीजी नक्सल ऑपरेशन श्री विवेकानंद सिन्हा, सचिव पंचायत विभाग श्री भीम सिंह, बस्तर कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी, संचालक श्री अश्विनी देवांगन, कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव, डीएफओ श्री रंगानाथन रामाकृष्णन, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता चौबे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    Related Posts

    डॉ. तीजन बाई के सम्मान में गनियारी के शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का होगा नामकरण – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव….

    July 5, 2026

    मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध, राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण…..

    July 5, 2026

    चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    July 5, 2026

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर, बिजली बिल हुआ शून्य, हर माह लगभग एक हजार रुपये की बचत…

    July 5, 2026

    बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर, गांव-गांव में लबालब भर रही हैं आजीविका डबरियां और नवा तरिया, जल संरक्षण को मिलेगा और विस्तार…..

    July 5, 2026

    अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर सहकारिता के भविष्य पर हुआ मंथन, विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में सहकारिता की भूमिका पर हुई पैनल चर्चा….

    July 5, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डॉ. तीजन बाई के सम्मान में गनियारी के शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का होगा नामकरण – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव….

    July 5, 2026

    मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध, राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण…..

    July 5, 2026

    चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    July 5, 2026

    बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर, गांव-गांव में लबालब भर रही हैं आजीविका डबरियां और नवा तरिया, जल संरक्षण को मिलेगा और विस्तार…..

    July 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.