Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»वन मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर विकासखंड को दी 3.46 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात…
    छत्तीसगढ़

    वन मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर विकासखंड को दी 3.46 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात…

    By January 15, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वन मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर विकासखंड को दी 3.46 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की अविरल धारा को आगे बढ़ाते हुए आज वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने गुरुवार को बस्तर विकासखंड का सघन भ्रमण के दौरान तुरपुरा और कोटगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में कुल 3 करोड़ 46 लाख 28 हजार रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया, जिसका सीधा लाभ ग्रामीण जनता और किसानों को मिलेगा।

    इस दौरे का मुख्य फोकस किसानों के लिए सिंचाई सुविधा का विस्तार रहा। वन मंत्री ने जल संसाधन विभाग के अंतर्गत तुरपुरा जलाशय के व्यापक जीर्णाेद्धार कार्य का भूमिपूजन किया। लगभग 2 करोड़ 95 लाख 28 हजार रुपए की लागत से होने वाले इस कार्य में जलाशय बांध के ऊपर गिट्टी कार्य, नवीन स्लूस, वेस्ट वियर कार्य और नहर लाइनिंग व स्ट्रक्चर निर्माण शामिल है।

    इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र की सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी। इसके अतिरिक्त ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए कोटगढ़ में 20 लाख रूपए की लागत से बनने वाले नवीन पंचायत भवन, मुण्डागुड़ा में 5 लाख रुपये के रंगमंच निर्माण और केशरपाल में उसरीगुड़ा से नहरनी पहुंच मार्ग पर 5 लाख रूपए की लागत से बनने वाली पुलिया का भी भूमिपूजन किया गया।

    वन मंत्री श्री कश्यप ने क्षेत्र के भ्रमण के दौरान नये कार्यों की आधारशिला रखने के साथ ही ग्रामीणों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए 21 लाख रूपए की लागत से निर्मित पक्की सड़कों का लोकार्पण भी किया। इसमें कुम्हली में मंगियापारा से मुख्यमार्ग तक, केशरपाल (सोरगांव) में हिरा घर से भागमन घर तक और सोलेमेटा में अक्षय घर से पंचू घर तक बनी तीन अलग-अलग सीसी सड़कें शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक की लागत 7 लाख रूपए है। इस प्रकार वन मंत्री श्री कश्यप ने कुल 3 करोड़ 25 लाख 28 हजार रुपए लागत के नए कार्यों का भूमिपूजन और 21 लाख रुपए के पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी कटिबद्धता दोहराई।

    सिंचाई, सड़क और सशक्त पंचायत से बदलेगी बस्तर की तस्वीर

    इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए वन मंत्री श्री कश्यप ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर सार्थक प्रयास करने भरोसा दिलाया और इन योजनाओं के दूरगामी लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य केवल आधारशिला रखना नहीं, बल्कि समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कर जनता को समर्पित करना है।

    खेती-किसानी को मिलेगा बढ़ावा

    वन मंत्री श्री कश्यप ने क्षेत्र की सबसे बड़ी परियोजना 2.95 करोड़ रुपए की लागत वाले तुरपुरा जलाशय जीर्णाेद्धार पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा बस्तर की आत्मा यहां के खेती-किसानी में बसती है। तुरपुरा जलाशय में नई स्लुइस गेट, वेस्ट वियर और नहरों की लाइनिंग का कार्य केवल कंक्रीट का निर्माण नहीं है, बल्कि यह इस क्षेत्र के सैकड़ों किसानों के लिए जीवनदायिनी है। नहरें पक्की होंगी और अंतिम छोर के खेत तक भी पानी पहुंचेगा, इससे न केवल सिंचाई का रकबा बढ़ेगा, बल्कि किसान साल में एक से अधिक फसल लेने में सक्षम होंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    वहीं कुम्हली, केशरपाल और सोलेमेटा में 21 लाख रूपए की लागत से बनी सीसी सड़कों के लोकार्पण पर उन्होंने कहा कि कुम्हली के मंगियापारा, सोलेमेटा के अक्षय घर और केशरपाल के अंदरूनी इलाकों तक पक्की सीसी सड़कें बनकर तैयार हैं। ये सड़कें न केवल आवागमन को आसान बनाएंगी, बल्कि मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और बच्चों को स्कूल जाने में सहूलियत होगी। कोटगढ़ में 20 लाख रूपए की लागत से बनने वाले नवीन पंचायत भवन के भूमिपूजन के दौरान उन्होंने कहा कोटगढ़ में नवीन पंचायत भवन बनने से गांव के विकास की योजनाएं अब और बेहतर ढंग से बन सकेंगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्य श्री निर्देश दिवान सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

    Related Posts

    बी.एससी. कृषि पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी……

    August 25, 2026

    राखी का बंधन, खुशियों का संसार-महतारी वंदन से बहनों को संबल अपार, 31वीं किस्त से बढ़ा रक्षाबंधन का उत्साह, ममता राजवाड़े ने कहा-विष्णु भैया का यह उपहार बहनों के लिए बना सहारा…

    August 25, 2026

    ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति….

    August 25, 2026

    रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को खुशियों का उपहार,महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त से वर्षा राठौर के चेहरे पर खिली मुस्कान, बोलीं—“विष्णु भैया ने हमारी खुशियां दोगुनी कर दीं”….

    August 25, 2026

    बहनों की आत्मनिर्भरता और चेहरे की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी खुशी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 25, 2026

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल से कोरबा की सड़कों के लिए साढ़े 17 करोड़ स्वीकृत, डीएमएफ मद से 13 प्रमुख सड़कों के डामरीकरण को मिली हरी झंडी…..

    August 25, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बी.एससी. कृषि पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी……

    August 25, 2026

    राखी का बंधन, खुशियों का संसार-महतारी वंदन से बहनों को संबल अपार, 31वीं किस्त से बढ़ा रक्षाबंधन का उत्साह, ममता राजवाड़े ने कहा-विष्णु भैया का यह उपहार बहनों के लिए बना सहारा…

    August 25, 2026

    ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति….

    August 25, 2026

    रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को खुशियों का उपहार,महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त से वर्षा राठौर के चेहरे पर खिली मुस्कान, बोलीं—“विष्णु भैया ने हमारी खुशियां दोगुनी कर दीं”….

    August 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.