Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने की नारायणपुर में नियद नेल्लानार क्षेत्रों के विकास कार्यों की समीक्षा….
    छत्तीसगढ़

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने की नारायणपुर में नियद नेल्लानार क्षेत्रों के विकास कार्यों की समीक्षा….

    By January 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने की नारायणपुर में नियद नेल्लानार क्षेत्रों के विकास कार्यों की समीक्षा….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप द्वारा गुरुवार को नारायणपुर जिला पंचायत के सभा कक्ष में जनप्रतिनिधियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में संचालित नियद नेल्लनार योजनांतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।

    पहुंचविहीन ग्रामों में राशन पहुंचाकर वितरण कराने के दिए निर्देश

    उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने नियद नेल्लनार योजना क्षेत्र के सरपंचों से सीधा संवाद कर गांव के विकास संबंधित जानकारी ली और इन क्षेत्रों में विकास कार्यों को समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास, जॉब कार्ड, पेंशन योजना आदि की उपलब्धता के संबंध में पंचायत प्रतिनिधियों एवं सरपंचों से जानकारी ली और सरकार की योजनाओं को गांव के हर व्यक्ति तक पहुंचाये जाने हेतु अपील की।

    पहुंचविहीन ग्रामों में राशन पहुंचाकर वितरण कराने के दिए निर्देश

    उन्होंने जिले में नियद नेल्लानार योजनांतर्गत आवास निर्माण की समीक्षा करते हुए श्री शर्मा ने प्रगतिरत आवासों को भी शीघ्र पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने जनप्रतिनिधियों से आव्हान करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास एवं शांति के लिए आगे आकर कार्य करें। किसी भी प्रकार की कोई समस्या होने पर उसके निराकरण के लिए प्रशासन को अवगत कराएं ताकि समय पर निराकरण किया जा सके। उन्होंने जिस भी गांव के व्यक्ति नक्सल संगठनों से जुड़े थे उन्हें पुनर्वास कर शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को जंगलों के संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए समूह बनाकर इसकी सुरक्षा करने को कहा।

    पहुंचविहीन ग्रामों में राशन पहुंचाकर वितरण कराने के दिए निर्देश

    उन्होंने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि नियद नेल्लानार क्षेत्र के सभी गांवों में बिजली उपलब्ध कराने निर्देशित किया। उन्होंने अबुझमाड़ क्षेत्र के पहुंचविहीन गांवों में राशन पहुंचाकर समय पर सभी ग्रामीणों को वितरण कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने स्कूल, आंगनबाड़ी, आश्रम छात्रावास, पेयजल, मोबाईल टावर, कृषि आदि विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं का समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

    उप मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री के द्वारा नारायणपुर के नक्सल पीड़ित परिवारों के पांच सदस्यों को शासकीय सेवा के चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्ती हेतु नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने पुनर्वास किये 19 माओवादियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 9.50 लाख रुपए के चेक भी वितरित किये।
    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री रूप साय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम, नगरपालिका के अध्यक्ष श्री इंद्रप्रसाद बघेल, छोटेडोंगर सरपंच श्री संध्या पवार, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य और ग्राम पंचायतों के सरपंच, आईजी बस्तर श्री सुन्दरराज पी., पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संचालक श्री अश्विनी देवांगन, कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिन्सन गुड़िया, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर श्री बिरेन्द्र बहादुर पंचभाई सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

    को-ऑपरेटिव

    Related Posts

    डॉ. तीजन बाई के सम्मान में गनियारी के शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का होगा नामकरण – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव….

    July 5, 2026

    मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध, राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण…..

    July 5, 2026

    चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    July 5, 2026

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर, बिजली बिल हुआ शून्य, हर माह लगभग एक हजार रुपये की बचत…

    July 5, 2026

    बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर, गांव-गांव में लबालब भर रही हैं आजीविका डबरियां और नवा तरिया, जल संरक्षण को मिलेगा और विस्तार…..

    July 5, 2026

    अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर सहकारिता के भविष्य पर हुआ मंथन, विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में सहकारिता की भूमिका पर हुई पैनल चर्चा….

    July 5, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डॉ. तीजन बाई के सम्मान में गनियारी के शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का होगा नामकरण – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव….

    July 5, 2026

    मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध, राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण…..

    July 5, 2026

    चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    July 5, 2026

    बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर, गांव-गांव में लबालब भर रही हैं आजीविका डबरियां और नवा तरिया, जल संरक्षण को मिलेगा और विस्तार…..

    July 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.