Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»गाजा में जो चल रहा वो चिंताजनक लेकिन… UN में इजरायल-हमास युद्ध पर खुलकर बोले जयशंकर…
    विदेश

    गाजा में जो चल रहा वो चिंताजनक लेकिन… UN में इजरायल-हमास युद्ध पर खुलकर बोले जयशंकर…

    By February 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गाजा में जो चल रहा वो चिंताजनक लेकिन… UN में इजरायल-हमास युद्ध पर खुलकर बोले जयशंकर…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गाजा में इजरायल औ हमास आतंकियों के बीच चल रहा कत्लेआम रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

    एक तरफ इजरायल हमास का हर कण मिटाने की कसम खा चुका है तो दूसरी तरफ हमास ने अपने कई कमांडरों के मारे जाने के बाद भी घुटने नहीं टेके हैं।

    इस युद्ध में 28 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, जिसमें ज्यादातर निर्दोष महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। गाजा में चल रहे नरसंहार से पूरी दुनिया दुखी है। 

    भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी मंगलवार को कहा कि गाजा में संघर्ष बहुत चिंता का विषय है और इससे उत्पन्न मानवीय संकट के लिए एक स्थायी समाधान की आवश्यकता है।

    हालांकि उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास द्वारा इजराइल पर किए गए आतंकी हमले की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। उन्होंने कहा कि ‘आतंकवाद और निर्दोषों को बंधक बनाना’ अस्वीकार्य है।

    विदेश मंत्री एस जयशंकर जिनेवा में आयोजित संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 55वें सत्र में डिजिटली सम्मिलित हुए।

    उन्होंने कहा, “संघर्षों से उत्पन्न मानवीय संकटों के लिए एक स्थायी समाधान की आवश्यकता है जो सबसे अधिक प्रभावित लोगों को तत्काल राहत दे।”

    जयशंकर ने कहा, “साथ ही, हमें स्पष्ट होना चाहिए कि आतंकवाद और बंधक बनाना अस्वीकार्य है। यह भी कहने की जरूरत नहीं है कि अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए।”

    विदेश मंत्री ने भारत की लंबे समय से चली आ रही स्थिति को भी दोहराया कि फिलिस्तीन मुद्दे का दो-राज्य समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा, “यह महत्वपूर्ण है कि संघर्ष क्षेत्र के भीतर या बाहर न फैले।”

    जयशंकर ने कहा, “संघर्ष विराम प्रयासों को दो-राज्य समाधान की तलाश पर भी ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जहां फिलिस्तीनी लोग सुरक्षित सीमाओं के भीतर रह सकें।”

    गौरतलब है कि इजरायल और हमास के बीच जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। गाजा में नरसंहार और भुखमरी को देखते हुए फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री मोहम्मद शतायेह ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

    उन्होंने टिप्पणी की कि यह कदम गाजावासियों की दुर्दशा को देखते हुए लिया गया है। उधर, शतायेह के इस्तीफे के बाद हमास ऐक्टिव हो गया है।

    वह फतह पार्टी के साथ सरकार बनाने की तैयारी कर रहा है, जिसे लेकर मॉस्को में अगले महीने मीटिंग भी होनी है।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत…

    June 11, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से संसदीय समिति की चर्चा…..

    June 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026: जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला निःशुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस….

    June 11, 2026

    छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न, श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए….

    June 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.