Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»पाक में महिला की पोशाक पर बवाल, लिंचिंग करने दौड़ी भीड़; नामी ब्रांड ने अपने ही कपड़े ना पहनने की दी सलाह…
    विदेश

    पाक में महिला की पोशाक पर बवाल, लिंचिंग करने दौड़ी भीड़; नामी ब्रांड ने अपने ही कपड़े ना पहनने की दी सलाह…

    By February 28, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पाक में महिला की पोशाक पर बवाल, लिंचिंग करने दौड़ी भीड़; नामी ब्रांड ने अपने ही कपड़े ना पहनने की दी सलाह…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान में लोगों पर मजहबी जुनून किस कदर सिर चढ़कर बोलता है, इसकी एक बानगी पिछले दिनों यानी रविवार को लाहौर में तब देखने को मिली, जब एक महिला को उसके कपड़ों की वजह से भीड़ मारने पर उतारू हो गई।

    दरअसल, लाहौर के व्यस्त इचरा बाजार में एक महिला ऐसी पोशाक पहनी नजर आई, जिसे मौलवियों और राहगीरों ने ईशनिंदा समझ लिया। फिर क्या था, देखते ही देखते सैकड़ों लोग बीच बाजार में सरेआम महिला से कपड़े उतरवाने और उसे मारने पर उतारू हो गए। 

    दरअसल, भीड़ महिला की पोशाक पर छपे अरबी शब्दों को कुरान की आयत समझने लगे और उसे ईशनिंदा करार दे दिया।

    हालांकि, गनीमत ये रही कि जिस दुकान से महिला ने कपड़े खरीदे थे, उसने तुरंत मामले में हस्तक्षेप किया और लोगों को समझाने की कोशिश की कपड़ों पर लिखे शब्द उर्दू नहीं बल्कि अरबी हैं और वह कुरान की आयतें नहीं हैं लेकिन लोगों के सिर पर धार्मिक कट्टरता का उन्माद इस कदर हावी था कि भीड़ महिला को खींचते हुए एक रेस्टोरेंट ले गई, जहां उसे कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया जाने लगा।

    इसी बीच दुकानदार के कॉल करने पर महिला पुलिस अधिकारी एएसपी सैयदा शहरबानो नकवी वहां पहुंच गईं और अरबी सुलेख वाली पोशाक पहनी महिला की जान बचाई।

    पाकिस्तान में उस अधिकारी की खूब प्रशंसा हो रही है। पंजाब की नई मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने भी असेंबली में उनकी खूब तारीफ की है लेकिन हैरत की बात है कि ये सब तब हुआ, जब राज्य में एक महिला मुख्यमंत्री बनी है और राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर सदन में बयान दे रही हैं।

    महिला ने जो पोशाक पहनी थी, उस पर अरबी में हलवा शब्द लिखा था, जिसका अर्थ सुंदर होता है लेकिन अक्ल के दुश्मनों को इससे मतलब नहीं था।

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रेस्टोरेंट में महिला डरी-सहमी और अपने चेहरे को ढके हुई एक कोने में सिमटी हुई है और वहां मौजूद करीब 300 लोगों की भीड़ महिला से कपड़े उतारने को कह रहे हैं।

    भीड़ चेतावनी भी दे रही है कि अगर उसने खुद कपड़े नहीं उतारे तो जबरन उतार दिया जाएगा। एक अन्य फुटेज में महिला पुलिस अधिकारी पीड़ित युवती को घेरे हुए हैं। और उसे भीड़ से बचा रही हैं।

    इस बीच, अरबी सुलेख वाला पोशाक बनाने वाली पाक के नामी ब्रांड मंटो ने सोमवार को लोगों को अब अपने ही कपड़े न पहनने की सलाह दी है।

    कराची का मंटो नाम का यह ब्रांड पाकिस्तानी फैशन के क्षेत्र में बड़ा नाम है, जो अल्लामा इकबाल, फैज अहमद फैज, मिर्जा गालिब और जौन एलिया जैसे सम्मानित कवियों और शायरों की चुनी शायरी या कविता और दोहे की पक्तियों को कपड़े पर चित्रित कर लोगों को उर्दू साहित्य के प्रति जागरूक करता रहा है। यह ब्रांड अपनी विशिष्ट शैली और उर्दू साहित्य को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है।

    मंटो ने ग्राहकों की सुरक्षा पर गहरी चिंता जताते हुए सोमवार को एक बयान जारी कर कहा है कि सभी नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान के लिए वह प्रतिबद्ध है। मंटो ने अपने बयान में लिखा है कि महिला की जिस पोशाक को लेकर बवाल मचाया गया, उस पर  सौम्य अरबी शब्द छपे थे, जिनका अर्थ ‘सुंदर’ और ‘जीवन’ है, जिन्हें पवित्र कुरान की आयतों समझकर लोगों को भ्रमित किया गया था। 

    मंटो का यह बयान, उनके इंस्टाग्राम पर साझा किया गया, जिसमें लिखा है, “वर्तमान घटनाओं के आलोक में, जो कुछ भी हुआ है उसे देखकर हमें बेहद दुख है।

    यही कारण है कि हम इस हृदय विदारक मुद्दे का समाधान करना चाहते हैं। कृपया जान लें कि एक व्यक्ति के रूप में आपकी सुरक्षा हमेशा प्राथमिकता होनी चाहिए। और किसी भी समय, यदि आप अपने मंटो पोशाक को पहनने में असहज या असुरक्षित महसूस करते हैं, तो कृपया इसे दूसरी तरफ रख दें।”

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत…

    June 11, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से संसदीय समिति की चर्चा…..

    June 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026: जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला निःशुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस….

    June 11, 2026

    छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न, श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए….

    June 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.