Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»25 हजार फिलिस्तीनी महिलाओं, बच्चों को मार डाला, इजरायल के दोस्त अमेरिका ने खुद किया कबूल…
    विदेश

    25 हजार फिलिस्तीनी महिलाओं, बच्चों को मार डाला, इजरायल के दोस्त अमेरिका ने खुद किया कबूल…

    By March 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायल के खास दोस्त अमेरिका ने एक बड़ा कबूलनामा किया है।

    अमेरिका का कहना है कि इजरायल ने 7 अक्टूबर को हुए हमले के बाद से 25 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों को मौत के घाट उतार दिया। अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने गुरुवार को यह बात कही।

    उन्होंने कहा कि आतंकवादी समूह हमास ने इजरायल पर 7 अक्टूबर को हमला किया था। इसकी जवाबी कार्रवाई में इजरायल ने अब तक 25,000 से अधिक फिलिस्तीनी महिलाओं और बच्चों को मार डाला है।

    सदन की सशस्त्र सेवा समिति की एक सुनवाई के दौरान मारे गए महिलाओं और बच्चों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर ऑस्टिन ने सांसदों से कहा, “यह 25,000 से अधिक है।”

    अक्टूबर में हमास के हमले के बाद से अमेरिका ने इजराइल को जमकर सपोर्ट किया है। इस हमले में लगभग 1,160 लोगों की मौत हो गई थी। 

    7 अक्टूबर के बाद से इजरायल ने गाजा पर इतने बम बरसाए की लगभग पूरा शहर जमींदोज हो चुका है। फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 30,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।

    रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने फिलिस्तीन के मृतकों की संख्या ऐसे समय में बताई है जब अमेरिकी खुद इजरायल से इन मौतों में कमी लाने पर जोर दे रहा है। अमेरिका युद्धविराम और गाजा में नागरिक हताहतों की संख्या में कमी लाने पर जोर दे रहा है। 

    फिलिस्तीनी अधिकारियों ने गुरुवार को आरोप लगाया कि इजरायली सेना की गाजा के निर्दोष लोगों पर हैवानियत कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा घटनाक्रम में शहर में खाने के लिए लोग लाइन पर लगे थे, वे सहायता ट्रकों का इंतजार कर रहे थे।

    इस दौरान इजरायली सेना ने उन पर गोलीबारी कर दी। इस हमले में 104 लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक घायल हो गए। 

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.