Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में कोरबा में आयोजित कार्यक्रमों में 03 करोड़ रू. के विभिन्न विकास कार्याे का भूमिपूजन व लोकार्पण….
    छत्तीसगढ़

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में कोरबा में आयोजित कार्यक्रमों में 03 करोड़ रू. के विभिन्न विकास कार्याे का भूमिपूजन व लोकार्पण….

    By February 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: प्रदेश के वाणिज्य उद्योग श्रम एवं आबकारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज सोमवार को कोरबा में 3 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यो का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने की कोरबा नगर निगम के अंतर्गत दर्री जोन में 28 नवीन आंगनबाड़ी भवन बनाए जाएंगे, वहीं आज नवनिर्मित सामुदायिक भवन व बस स्टाप को भी जनसेवा में समर्पित किया गया, वहीं बाउण्ड्रीवाल, मंच निर्माण व सामुदायिक भवन मरम्मत कार्य हेतु भी भूमिपूजन किया गया।

    दर्री जोन में बनेंगे 28 आंगनबाड़ी भवन, वहीं बस स्टाप व सामुदायिक भवन जनसेवा में हुये समर्पित

    नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा दर्री जोन के अंतर्गत विभिन्न वार्डाे में 02 करोड़ 64 लाख रूपये की लागत से 28 नवीन आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण कराया जाएगा, जहॉं पर हमारे नौनिहालों को पठन, पाठन, खेलकूद व पौष्टिक आहार जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, इसके साथ ही दर्री जोन के वार्ड क्र. 59 अंतर्गत नवधा पण्डाल के पास बाउण्ड्रीवाल मंच निर्माण एवं सामुदायिक भवन मरम्मत का कार्य 15 लाख रूपये की लागत से किया जाएगा, आज इनका भूमिपूजन उद्योग मंत्री ने किया । इसी प्रकार निगम द्वारा वार्ड क्र. 59 दर्रीखार में एन.टी.पी.सी. सीएसआर मद के अंतर्गत 09 लाख रूपये की लागत से बस स्टाप यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया है, वहीं वार्ड क्र. 58 कबीर भवन के पीछे साडा कालोनी दर्री में सामुदायिक भवन निर्माण का कार्य 10 लाख रूपये की लागत से पूर्ण किया गया है,

    दर्री जोन में बनेंगे 28 आंगनबाड़ी भवन, वहीं बस स्टाप व सामुदायिक भवन जनसेवा में हुये समर्पित

    इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में विगत दो वर्षाे में हमारी सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्रशासन के हम सबके सपने को पूरा किया है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों का तेजी से विकास होने के साथ-साथ गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा व समाज के सभी वर्ग के लोगों के लिए दर्जनों कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर योजनाओं का लाभ लोगों को पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार बनने के बाद फिर से प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से बढ़ रहा है। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि हमारी सरकार जो कहती है, वह निश्चित रूप से करती भी है, हम खोखले वादे नहीं करते। उन्होने कहा कि जहॉं तक कोरबा के विकास का प्रश्न है तो कोरबा के सर्वांगीण विकास में कोई अवरोध कभी भी नहीं आने दिया जाएगा।

    दर्री जोन में बनेंगे 28 आंगनबाड़ी भवन, वहीं बस स्टाप व सामुदायिक भवन जनसेवा में हुये समर्पित

    इस अवसर पर महापौर श्रीमती राजपूत ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य को पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया था, और अब उसे संवारने, आगे बढ़ाने एवं देश के विकसित राज्यों के समकक्ष ला खड़ा करने का काम हम सबका है, उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सतत मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय प्रदेश को संवारने का लगातार कार्य कर रहे हैं, तो वहीं कोरबा के विकास के लिए उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का लगातार मार्गदर्शन व आशीर्वाद हमें प्राप्त हो रहा है। उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवांगन जब नगर निगम कोरबा के महापौर थे, तो उन्होने कोरबा के विकास के लिए ऐतिहासिक रूप से कार्य किया तथा कोरबा के विकास पुरूष की संज्ञा उन्हें प्राप्त हुई, आज भी उन्हीं के मार्गदर्शन में कोरबा का तेजी से विकास हो रहा है।

    भूूमिपूजन कार्यक्रमों के दौरान निगम के सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, कल्याणी यादव, जनकसिंह राजपूत, फिरतराम साहू, सरोज शांडिल्य, मुकुंद सिंह कंवर, अयोध्याबाई कंवर, प्रीति दिनेश शर्मा, अजय चन्द्रा, सम्मतकुंवर कंवर, किशन कैवर्त, विनम्र तिवारी, सुखविंद कौर, मण्डल अध्यक्ष मनोज लहरे, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी सहित गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थें।

    Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना….

    November 20, 2026

    गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से संतुष्ट किसान, मंगलेश्वर भगत ने बैठने, पेयजल और पारदर्शी टोकन प्रक्रिया की सराहना की….

    November 20, 2026

    नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हुए शामिल…..

    November 20, 2026

    बड़े सपने देखें, लक्ष्य निर्धारित करें और पूरी लगन से आगे बढ़ें: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    November 20, 2026

    धान खरीदी और आदान सहायता से खेती को मिला संबल, किसान अर्जुन राम राजवाड़े ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार….

    November 20, 2026

    जिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल…

    November 20, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.