Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»पहले जासूसी जहाज रोका, अब चीनी फर्म से डील रद्द; कैसे श्रीलंका ने बढ़ाई शी जिनपिंग की टेंशन…
    देश

    पहले जासूसी जहाज रोका, अब चीनी फर्म से डील रद्द; कैसे श्रीलंका ने बढ़ाई शी जिनपिंग की टेंशन…

    By March 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    श्रीलंका ने एक चीनी फर्म के साथ डील रद्द करके चीनी प्रशासन को बड़ा झटका दिया।

    3 सोलर और वाइंड हाइब्रिड बिजली उत्पादन फैसिलिटी के निर्माण को लेकर करार हुआ था, जिसका जिम्मेदारी अब भारतीय कंपनी को सौंपी गई है।

    यह प्रोजेक्ट को शुरू में एशियाई विकास बैंक (ADB) की ओर से फंडेड था। हालांकि, अब इसे 11 मिलियन डॉलर का भारत सरकार से ग्रांट मिल चुका है।

    श्रीलंका और चीन के बीच होने वाली इस डील पर भारत सरकार ने पहले ही चिंता जताई, जिसे देखते हुए 2 साल पहले चीनी कंपनी के साथ यह करार अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया था।

    अब भारतीय कंपनी से डील ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की टेंशन बढ़ा दी है।

    बीते कुछ बरसों में पड़ोसी देशों में चीनी कंपनियों की भागीदारी बढ़ी है। इसे लेकर भारत चिंतित रहा है और अब इसका मुकाबला करने की कोशिशें भी शुरू कर दी हैं।

    इसी कड़ी में बेंगलुरु स्थित भारतीय कंपनी यू-सोलर अब वो ठेका लेगी, जो चीनी कंपनी को मिलने वाला था। इस मामले को लेकर भारतीय दूतावास की ओर से एक बयान जारी किया गया।

    इसमें कहा गया कि भारत की सहायता का असर द्विपक्षीय ऊर्जा साझेदारी के तौर पर देखा जा सकता है। मालूम हो कि इस डील के तहत कुल मिलाकर 2,230 किलोवाट की रिन्यूएबल एनर्जी के उत्पादन का टारगेट है।

    इसके लिए तीनों फैसिलिटीज श्रीलंका के उत्तरी शहर जाफना के पास टापुओं पर बनाई जाएंगी।

    श्रीलंका में यह तीसरा भारत समर्थित प्रमुख प्रोजेक्ट 
    यह एनर्जी प्रोजेक्ट श्रीलंका में तीसरी भारत समर्थित प्रमुख परियोजना है। नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन पूर्वी सैमपुर शहर में सोलर वेंचर तैयार कर रहा है। अदानी ग्रुप उत्तर में मन्नार और पूनरीन में रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट सेट करने में लगा हुआ है।

    मार्च 2022 में दोनों देशों के बीच तीसरी ऊर्जा परियोजना को लेकर समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुआ था। इस दौरान भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर दक्षिण एशियाई देश के दौरे पर गए हुए थे।

    श्रीलंका ने कुछ समय पहले हिंद महासागर क्षेत्र में रिसर्चर जहाजों के आने पर 1 साल के लिए रोक लगा दी थी। इस फैसले से चीन की सरकार बौखलाई हुई नजर आ रही है।

    चीनी प्रशासन चाहता है कि श्रीलंका अपने विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र के भीतर संचालित होने वाले विदेशी अनुसंधान जहाजों पर रोक को वापस ले। भारत की आपत्ति के बाद यह प्रतिबंध इस साल 3 जनवरी से प्रभावी हुआ है।

    श्रीलंका ने चीनी जासूसी शिप पर पहले ही लगाया है बैन
    5 जनवरी को श्रीलंका ने जियांग यांग हांग थ्री नामक चीनी जहाज को एंट्री देने से इनकार कर दिया था। श्रीलंकाई सरकार ने कहा कि उसने अपनी समुद्री सीमा में विदेशी अनुसंधन जहाजों के प्रवेश पर एक साल के लिए रोक लगाई है।

    भारत ने अपने पड़ोस में चीन के रिसर्च शिप के लंगर डालने पर चिंता जताई थी। संयोग से यह चीनी जहाज भारत-मालदीव-श्रीलंका त्रिपक्षीय ‘दोस्ती-16’ अभ्यास के स्थल के समीप ही था। यह अभ्यास 22 फरवरी और 25 फरवरी के बीच हुआ था।

    अमेरिकी थिंक टैंक ने आरोप लगाया गया कि चीनी ‘वैज्ञानिक अनुसंधान’ जहाजों का विशाल बेड़ा सैन्य मकसदों खासकर पनडुब्बी संचालन के लिए हिंद महासागर क्षेत्र समेत सागरों से आंकड़ा जुटा रहा है।

    चीन ने इस आरोप का खंडन किया है। उसका कहना है कि उसके जहाज संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून संधि के तहत संचालित होते हैं।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.