Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मंत्री रामविचार नेताम ने डिंडो में 1154.45 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास…
    छत्तीसगढ़

    मंत्री रामविचार नेताम ने डिंडो में 1154.45 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास…

    By April 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मंत्री रामविचार नेताम ने डिंडो में 1154.45 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत डिंडो में बुनियादी अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कुल 1154.45 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से तीन सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

    सड़क, सामाजिक भवन, खेल सुविधाओं से बदलेगा डिंडो का स्वरूप: मंत्री श्री  नेताम

    जिसमें तालकेश्वरपुर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मार्ग से कुल्लूडीह होते हुए गोंड पारा सलवाही तक 5.40 किलोमीटर, गुदाह मार्ग से ग्राम पंचायत भवन पीपर पान बस्ती तक 4.13 किलोमीटर तथा कमिश्नर नगर से मुख्य मार्ग सोमारू घर तक 1.53 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य शामिल है। इन मार्गों के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों का मुख्य मार्गों से सीधा एवं सुगम संपर्क स्थापित होेगा।

    सड़क, सामाजिक भवन, खेल सुविधाओं से बदलेगा डिंडो का स्वरूप: मंत्री श्री  नेताम

    साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के तत्वावधान में ग्राम पंचायत डिंडो में गोंड समाज के लिए सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन के निर्माण, धान उपार्जन केंद्र में चबूतरा निर्माण तथा युवाओं के शारीरिक संवर्धन एवं खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने हेतु खेल मैदान के निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया।

    संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्री रामविचार नेताम ने सेवा जोहार के साथ जनसमुदाय को संबोधित करते हुए गोंडवाना समाज को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज की मांग को पूरा करते हुए सामाजिक भवन के निर्माण का शिलान्यास किया गया है, जिससे सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

    सड़क, सामाजिक भवन, खेल सुविधाओं से बदलेगा डिंडो का स्वरूप: मंत्री श्री  नेताम

    मंत्री श्री नेताम ने शिक्षा को विकास की सबसे बड़ी कुंजी बताते हुए समाज के लोगों से शिक्षित और सशक्त बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब समाज शिक्षित होगा, तभी वह अपने अधिकारों और कर्तव्यों को सही मायने में समझ पाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। इसलिए सभी को संविधान की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे जागरूक होकर इन योजनाओं का  लाभ उठा सकें और अपना जीवन स्तर बेहतर बना सकें।

    सड़क, सामाजिक भवन, खेल सुविधाओं से बदलेगा डिंडो का स्वरूप: मंत्री श्री  नेताम

    उन्होंने कहा कि सड़कों के विस्तार सहित अन्य निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है, उन्होंने कहा की क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश की सेवा करने की जो जिम्मेदारी मिली है, उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे हैं और विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। प्रकृति संरक्षण के महत्व को समझाते हुए उन्होंने महुआ संग्रहण के दौरान जंगलों में आग लगाने की प्रवृति पर  उन्होंने कहा कि इससे वनस्पतियों और छोटे जीव-जंतुओं का नाश होता है, जो पर्यावरण के लिए अत्यंत हानिकारक है। प्रकृति के कण-कण में देवताओं का वास होता है, इसलिए इसे सुरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

    कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा नेताम, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री मुद्रिका सिंह सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, समाज प्रमुख बड़ी संख्या में  नागरिक उपस्थित थे।

    Related Posts

    सौर सुजला योजना-किसानों के खेतों तक पहुंची सूरज की रोशनी, बढ़ी सिंचाई की ताकत….

    August 21, 2026

    मेरी बेटी-मेरा अभिमान, शौचालय से शुरू होगी हजारों बेटियों के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मविश्वास की नई कहानी….

    August 21, 2026

    टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित….

    August 21, 2026

    सुरक्षित कृषि, समृद्ध किसान : धमतरी में ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ बनी किसानों का संबल….

    August 21, 2026

    केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की….

    August 21, 2026

    जैव ऊर्जा बनेगी छत्तीसगढ़ की ऊर्जा सुरक्षा और हरित अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार,कम्प्रेस्ड बायोगैस, ग्रीन हाइड्रोजन और जैव ईंधन से खुलेंगे निवेश और हरित रोजगार के नए अवसर….

    August 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सौर सुजला योजना-किसानों के खेतों तक पहुंची सूरज की रोशनी, बढ़ी सिंचाई की ताकत….

    August 21, 2026

    मेरी बेटी-मेरा अभिमान, शौचालय से शुरू होगी हजारों बेटियों के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मविश्वास की नई कहानी….

    August 21, 2026

    सुरक्षित कृषि, समृद्ध किसान : धमतरी में ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ बनी किसानों का संबल….

    August 21, 2026

    टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित….

    August 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.