Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»कलेक्टर एस. जयवर्धन ने ली खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक, विभागीय योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा…
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर एस. जयवर्धन ने ली खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक, विभागीय योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा…

    By April 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कलेक्टर एस. जयवर्धन ने ली खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक, विभागीय योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में आज खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, जिला विपणन अधिकारी, नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी तथा सहकारी समितियों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    ई-केवाईसी कार्य में प्रगति पर जताई नाराजगी-
    बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिले में राशन कार्ड धारकों के ई-केवाईसी की स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने ई-केवाईसी कार्य में अपेक्षित प्रगति न आने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शत-प्रतिशत ई-केवाईसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने माह अप्रैल से जून 2026 के दौरान खाद्यान्न वितरण की स्थिति, धान उठाव एवं चावल जमा की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।

    भण्डारण एवं भौतिक सत्यापन की हुई समीक्षा-
    कलेक्टर ने बैठक में भण्डारण व्यवस्था, उचित मूल्य दुकानों के भौतिक सत्यापन एवं उन पर की गई कार्यवाही की भी समीक्षा की। उन्होंने खाद्य अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षकों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से दुकानों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें, ताकि वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की अनियमितता न हो।

    कोई भी पात्र हितग्राही न रहे वंचित-
    बैठक में जिले में संचालित उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी पात्र हितग्राहियों की ई-केवाईसी कार्यवाही शीघ्र पूर्ण की जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति खाद्यान्न वितरण से वंचित न रह सके।

    पारदर्शिता एवं रीयल टाइम मॉनिटरिंग पर जोर-
    कलेक्टर श्री जयवर्धन ने कहा कि राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, ई-पॉस मशीनों का नियमित उपयोग, वितरण की रीयल टाइम मॉनिटरिंग तथा शिकायत निवारण तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ एवं जवाबदेह बनाए रखने हेतु सतत प्रयास किए जाएं।

    Related Posts

    नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया किसानों का भरोसा, कम लागत में मिला बेहतर उत्पादन….

    June 9, 2026

    आवास एवं पर्यावरण श्रीओपी चौधरी ने विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक…..

    June 9, 2026

    कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन, सही मार्गदर्शन और सतत प्रयास से हासिल करें सफलता: मंत्री लखन लाल देवांगन….

    June 9, 2026

    नई पीढ़ी को संस्कृति, कला और लोक परंपराओं की जानकारी देना समय की आवश्यकता है – सांसद बृजमोहन अग्रवाल….

    June 9, 2026

    तकनीक, प्रशिक्षण और सख्त निगरानी से सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी, राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्रियों और परिवहन मंत्री ने की समीक्षा……

    June 9, 2026

    नैनो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम……

    June 9, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया किसानों का भरोसा, कम लागत में मिला बेहतर उत्पादन….

    June 9, 2026

    आवास एवं पर्यावरण श्रीओपी चौधरी ने विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक…..

    June 9, 2026

    कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन, सही मार्गदर्शन और सतत प्रयास से हासिल करें सफलता: मंत्री लखन लाल देवांगन….

    June 9, 2026

    नई पीढ़ी को संस्कृति, कला और लोक परंपराओं की जानकारी देना समय की आवश्यकता है – सांसद बृजमोहन अग्रवाल….

    June 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.