Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»जनजातीय योजनाओं की मॉनिटरिंग को मिली नई रफ्तार, मंत्री नेताम ने 8 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी…..
    छत्तीसगढ़

    जनजातीय योजनाओं की मॉनिटरिंग को मिली नई रफ्तार, मंत्री नेताम ने 8 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी…..

    By May 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जनजातीय योजनाओं की मॉनिटरिंग को मिली नई रफ्तार, मंत्री नेताम ने 8 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के अंतर्गत योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए 8 जिलों के लिए नए विभागीय वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मैदानी क्षेत्रों में योजनाओं के संचालन एवं मॉनीटरिंग में वाहन सुविधा की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी, जिसे अब दूर किया जा रहा है। इससे दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों तक विभागीय गतिविधियों की पहुंच और अधिक मजबूत होगी।

    मंत्री श्री नेताम ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे। नए वाहनों की उपलब्धता से जिला एवं विकासखंड स्तर पर अधिकारियों और मैदानी अमले को योजनाओं के क्रियान्वयन, निरीक्षण, मॉनीटरिंग तथा हितग्राहियों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। इससे विशेष पिछड़ी जनजातियों एवं अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित योजनाओं में तेजी आएगी।

    जनजातीय योजनाओं की मॉनिटरिंग को मिली नई रफ्तार

    मंत्री श्री नेताम ने विभागीय अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद विभाग लगातार बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होंने विशेष रूप से विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके विशेष समन्वय एवं पहल से वित्त विभाग से स्वीकृति प्राप्त कर वाहन उपलब्ध कराए जा सके हैं।

    उन्होंने कहा कि भविष्य में जिला एवं विकासखंड स्तर पर भी अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि योजनाओं का संचालन और अधिक प्रभावी ढंग से हो सके। विभागीय अधिकारियों ने इसे आदिम जाति विकास विभाग के मैदानी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

    कार्यक्रम में विभाग के संयुक्त सचिव श्री बी.के. राजपूत, अपर संचालक श्री संजय गौड़, उपायुक्त श्री प्रज्ञान सेठ सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

    Related Posts

    चूल्हे-चौके से बिजनेस तक गायत्री समूह की 12 महिलाओं ने टेंट हाउस के जरिए लिखी सफलता की नई दास्तां,आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की मिसाल बनी गायत्री महिला स्व-सहायता समूह….

    May 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट…..

    May 8, 2026

    8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम पुलगांव दुर्ग में वृद्धजनो हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सामूहिक भोजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    May 8, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने गोद ग्राम सोनपुरी के समग्र विकास के लिए दिए आवश्यक निर्देश…..

    May 8, 2026

    सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता, सादगी और दहेज प्रथा के खिलाफ सशक्त संदेश है : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    May 8, 2026

    विश्व रेड क्रॉस दिवस पर बच्चों ने वन मंत्री केदार कश्यप का किया सम्मान….

    May 8, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चूल्हे-चौके से बिजनेस तक गायत्री समूह की 12 महिलाओं ने टेंट हाउस के जरिए लिखी सफलता की नई दास्तां,आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की मिसाल बनी गायत्री महिला स्व-सहायता समूह….

    May 8, 2026

    जनजातीय योजनाओं की मॉनिटरिंग को मिली नई रफ्तार, मंत्री नेताम ने 8 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी…..

    May 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट…..

    May 8, 2026

    8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम पुलगांव दुर्ग में वृद्धजनो हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सामूहिक भोजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    May 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.