Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»“ग्रामीण क्षेत्रों तक मजबूत सड़क नेटवर्क पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता” – मंत्री राजेश अग्रवाल…..
    छत्तीसगढ़

    “ग्रामीण क्षेत्रों तक मजबूत सड़क नेटवर्क पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता” – मंत्री राजेश अग्रवाल…..

    By May 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    “ग्रामीण क्षेत्रों तक मजबूत सड़क नेटवर्क पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता” – मंत्री राजेश अग्रवाल…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज अंबिकापुर के उदयपुर विकासखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत चार महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़क निर्माण परियोजनाओं का विधिवत भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। लगभग 1464.06 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाली इन सड़कों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन अधिक सुगम होगा तथा दूरस्थ गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त होगी।

    ग्रामीण क्षेत्रों तक मजबूत सड़क नेटवर्क पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता” - श्री राजेश अग्रवाल

    मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क स्थापित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, क्योंकि सड़क केवल आवागमन का माध्यम नहीं बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक विकास का आधार होती है। उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण अंचलों तक मजबूत सड़क नेटवर्क पहुंचने से किसानों, विद्यार्थियों, मरीजों एवं आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्राप्त होगी।

    ग्रामीण क्षेत्रों तक मजबूत सड़क नेटवर्क पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता” - श्री राजेश अग्रवाल

    चार महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का हुआ शुभारंभ

    प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत जिन परियोजनाओं का भूमिपूजन किया गया, उनमें पीडब्ल्यूडी रोड से शंकरपुर खासपारा मोरनीपारा मार्ग का निर्माण प्रमुख है। लगभग 671.99 लाख रूपए की लागत से बनने वाली यह सड़क क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराएगी तथा स्थानीय आवागमन को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाएगी। इसी प्रकार देवटीकरा रकेली से देवगढ़ देवटीकरा खासपारा मार्ग का निर्माण 220.95 लाख रूपए की लागत से किया जाएगा। इस सड़क के निर्माण से रकेली, देवगढ़, देवटीकरा खासपारा सहित आसपास के ग्रामों को बेहतर संपर्क सुविधा प्राप्त होगी। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि इस मार्ग के बनने से ग्रामीण जनजीवन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं एवं आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

    ग्रामीण क्षेत्रों तक मजबूत सड़क नेटवर्क पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता” - श्री राजेश अग्रवाल

    खरसुरा मार्ग से फुलचुही पहुंच मार्ग निर्माण परियोजना पर 343.96 लाख रूपए की लागत आएगी। इस परियोजना से दूरस्थ ग्रामों की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी तथा ग्रामीणों को वर्षभर बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। वहीं रिखी से करोंधी खुटरापारा मार्ग का निर्माण 227.16 लाख रूपए की लागत से किया जाएगा। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा ग्रामीणों को परिवहन संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी।

    “सतत विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध”

    मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि अंबिकापुर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास के माध्यम से जनसुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ग्रामीण भारत के विकास की मजबूत आधारशिला है और इसके माध्यम से गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़कर विकास की नई संभावनाएं तैयार की जा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनआकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इन सड़क परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद उदयपुर विकासखंड में आवागमन और अधिक सुगम होगा तथा विकास की रफ्तार को नई मजबूती मिलेगी।

    Related Posts

    सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया….

    August 19, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…..

    August 19, 2026

    बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण….

    August 19, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय….

    August 19, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया दृश्य संवाद 2026 का शुभारंभ, तस्वीरों में उतरा छत्तीसगढ़, फोटो जर्नलिस्टों का हुआ सम्मान….

    August 19, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न, 45 अन्वेषण परियोजनाओं को दिया गया अंतिम रूप…..

    August 19, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया….

    August 19, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…..

    August 19, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय….

    August 19, 2026

    बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण….

    August 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.