Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, 165 आवेदनों का मौके पर समाधान, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित….
    छत्तीसगढ़

    मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, 165 आवेदनों का मौके पर समाधान, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित….

    By May 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, 165 आवेदनों का मौके पर समाधान, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत दुर्ग जिले के जनपद पंचायत धमधा के ग्राम मलपुरीकला में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 485 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 165 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के समाधान हेतु समय-सीमा निर्धारित की गई है।

    मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण

    मलपुरीकला सहित 14 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की उपस्थिति में आयोजित शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत सैकड़ों हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। खाद्य विभाग द्वारा नवीन राशन कार्ड, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय प्रोत्साहन राशि प्रमाण पत्र एवं स्वच्छाग्राही सम्मान प्रदान किए गए। वहीं सामाजिक सहायता पेंशन योजना के अंतर्गत वृद्धा एवं मुख्यमंत्री पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

    मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण

    इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की चाबियां सौंपी गईं, जबकि मत्स्य विभाग द्वारा मछुआ समितियों को आइस बॉक्स एवं जाल वितरित किए गए। कृषि विभाग ने किसानों को केसीसी कार्ड प्रदान किए तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी वैक्सीन लगवाने वाली बालिकाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    शिविर में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों तथा सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवी का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की।

    Related Posts

    सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया….

    August 19, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…..

    August 19, 2026

    बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण….

    August 19, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय….

    August 19, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया दृश्य संवाद 2026 का शुभारंभ, तस्वीरों में उतरा छत्तीसगढ़, फोटो जर्नलिस्टों का हुआ सम्मान….

    August 19, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न, 45 अन्वेषण परियोजनाओं को दिया गया अंतिम रूप…..

    August 19, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया….

    August 19, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…..

    August 19, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय….

    August 19, 2026

    बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण….

    August 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.