Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के लिए खुशखबरी! BJD संग सीट फॉर्मूला तय, कहां फंस रहा पेच…
    देश

    लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के लिए खुशखबरी! BJD संग सीट फॉर्मूला तय, कहां फंस रहा पेच…

    By March 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के लिए खुशखबरी! BJD संग सीट फॉर्मूला तय, कहां फंस रहा पेच…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लोकसभा चुनाव से पहले ओडिशा राज्य से बीजेपी और बीजेडी में अलायंस पर जल्द ही मुहर लग सकती है। दोनों दलों के नेताओं का कहना है कि राज्य विधानसभा और लोकसभा के आगामी चुनावों के लिए भाजपा और बीजेडी के बीच सीट-बंटवारे पर बातचीत लगभग पूरी हो गई है, बस मुहर लगना बाकी है।

    सूत्रों का कहना है कि लोकसभा सीटों के लिए तो दोनों दलों में सीटें तय हैं लेकिन, विधानसभा सीटों को लेकर सहमति अभी नहीं बन पा रही है।

    अब खबरें हैं कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और शीर्ष भाजपा नेतृत्व के बीच गुरुवार को यह गतिरोध भी सुलझ सकता है।

    बीजेपी और बीजेडी दोनों दलों के बीच 147 विधानसभा और लोकसभा की 21 सीटों के लिए सीट-बंटवारे पर एक सप्ताह से अधिक समय से विचार-विमर्श चल रहा है।

    जहां तक ​​​​विधानसभा चुनावों का सवाल है, कोई आम सहमति नहीं बन पाई है। मामले से अवगत लोगों का कहना है कि राज्य भाजपा टीम में ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल, राज्य इकाई प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर ने बुधवार शाम नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, जिसमें विधानसभा की सभी 147 सीटों और 21 लोकसभा सीटों पर पार्टी की संभावनाओं के बारे में चर्चा की गई।

    लोकसभा में सीट फॉर्मूला तय, विधानसभा पर सहमति बाकी
    दोनों दलों के नेताओं का कहना है कि लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा कमोबेश सुलझ गया है, जिसमें भाजपा को 14 और बीजद को 7 सीटें मिलेंगी।

    लेकिन विधानसभा सीटों पर दोनों पार्टियां सहमत नहीं हो पा रही हैं। सूत्रों का कहना है कि बीजेडी 147 सीटों में से 35 से ज्यादा सीटें देने को तैयार नहीं है, जबकि बीजेपी कम से कम 50 सीटों की मांग कर रही है।

    हालांकि बीजेपी की राज्य इकाई ने शुरुआत में गठबंधन के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था, लेकिन ऐसा लगता है केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात के बाद गठबंधन के प्रस्ताव पर सहमति बन सकती है।

    पीएम मोदी ले सकते हैं अंतिम फैसला
    मामले के जानकार बीजेपी नेताओं ने कहा है कि पीएम मोदी गुरुवार को गठबंधन पर अंतिम फैसला ले सकते हैं क्योंकि उन्होंने एनडीए के विस्तार का विचार रखा है।

    14 मार्च (गुरुवार) को एनडीए भव्य रात्रिभोज का आयोजन कर सकता है। जिसमें शीर्ष भाजपा नेताओं के साथ सीट-बंटवारे पर चर्चा करने के लिए नवीन पटनायक के दिल्ली जाने की संभावना है।

    उधर, बीजेडी नेताओं ने कहा कि पटनायक ने गुरुवार को नवीन निवास में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई है, जिसके बाद उनके दिल्ली जाने की संभावना है।

    बीजद के एक नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री इस बात पर पार्टी नेताओं की राय ले सकते हैं कि पार्टी भाजपा को कितनी विधानसभा सीटें दे।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत…

    June 11, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से संसदीय समिति की चर्चा…..

    June 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026: जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला निःशुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस….

    June 11, 2026

    छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न, श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए….

    June 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.