Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सुशासन तिहार बना राहत का जरिया…
    छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार बना राहत का जरिया…

    By May 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सुशासन तिहार बना राहत का जरिया…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: सुशासन तिहार 2026 सिर्फ सरकारी शिविर नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के लिए राहत, भरोसे और नई उम्मीद का माध्यम बनता जा रहा है। गांव-गांव पहुंच रहे जनसमस्या निवारण शिविरों में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। कोरबा जिले के ग्राम चुइया निवासी घुरविंद दास महंत की कहानी इसी संवेदनशील पहल की मिसाल है।

    मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले घुरविंद दास लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। काम की तलाश में बाहर रहने और कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण वे नियमित रूप से बिजली बिल जमा नहीं कर सके। धीरे-धीरे बकाया राशि बढ़कर करीब 90 हजार रुपये तक पहुंच गई। बढ़ते बिल ने पूरे परिवार की चिंता बढ़ा दी थी।

    इसी दौरान उन्हें सुशासन तिहार के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर की जानकारी मिली। उम्मीद के साथ वे शिविर पहुंचे और अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रखी। विभागीय टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू की। अधिकारियों ने मौके पर उनके घर पहुंचकर विद्युत कनेक्शन की जांच की और योजना के तहत लगभग 40 हजार रुपये का बिजली बिल माफ कर दिया। शेष राशि आसान किश्तों में जमा करने की सुविधा भी दी गई।

    सबसे खास बात यह रही कि पूरी प्रक्रिया महज डेढ़ घंटे में पूरी हो गई। समस्या के समाधान के बाद घुरविंद दास और उनके परिवार के चेहरे पर राहत साफ नजर आई। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी मदद साबित हो रही है।

    Related Posts

    सुशासन तिहार-2026: साल्हेकला समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने उठाया लाभ….

    May 19, 2026

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ में विकास कार्यों की समीक्षा, प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने वीसी के जरिए परखी जमीनी हकीकत…

    May 19, 2026

    सुशासन तिहार से जीवन में नई उम्मीद जगी…..

    May 19, 2026

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा, रोजगार मेला के माध्यम से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर….

    May 19, 2026

    मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना 2026-27, कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित….

    May 19, 2026

    सुशासन तिहार 2026 : समाधान शिविर बना दिव्यांग तुलेश्वरी के लिए सहारा, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने से बढ़ी आत्मनिर्भरता की उम्मीद, अब बिना किसी सहारे आसानी से कर सकेंगी आवागमन….

    May 19, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार-2026: साल्हेकला समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने उठाया लाभ….

    May 19, 2026

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ में विकास कार्यों की समीक्षा, प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने वीसी के जरिए परखी जमीनी हकीकत…

    May 19, 2026

    सुशासन तिहार से जीवन में नई उम्मीद जगी…..

    May 19, 2026

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा, रोजगार मेला के माध्यम से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर….

    May 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.