Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»भीषण गर्मी एवं लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की अपील, जिला अस्पताल लू-वार्ड तैयार
    छत्तीसगढ़

    भीषण गर्मी एवं लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की अपील, जिला अस्पताल लू-वार्ड तैयार

    By May 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     

    बेमेतरा,: 22 मई 2026, वर्तमान में चल रही भीषण गर्मी एवं ग्रीष्म लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग, जिला चिकित्सालय बेमेतरा ने जनहित में एडवाइजरी जारी की है।

    सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. लोकेश साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ में नवतपा से पहले ही सूरज आग उगल रहा है। गुरुवार-शुक्रवार को बेमेतरा में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिला। पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया और रात तक गर्म हवाएं चलती रहीं। दोपहर में सूरज की तपन और गर्म हवाओं के चलते कूलर भी ठंडी हवा नहीं दे पा रहे थे।

    मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    मौसम विभाग ने शुक्रवार को बेमेतरा सहित बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, बलौदा बाजार, रायपुर, धमतरी, दुर्ग, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव जिलों में एक-दो पॉकेट में ग्रीष्म लहर चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज बेमेतरा में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। कोरबा, गरियाबंद, महासमुंद, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में भी हीटवेव की संभावना जताई गई है।

    सिविल सर्जन की अपील: दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से न निकलें:

    डॉ. लोकेश साहू ने कहा कि अनावश्यक रूप से धूप में ना निकलें, विशेषकर दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच। बाहर निकलना जरूरी हो तो हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें व पूरे शरीर को ढंककर रखें। छाता, टोपी, गमछा या धूप के चश्मे का उपयोग करें।

    लू से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां:

    1. पानी और तरल पदार्थ का सेवन: प्यास न लगने पर भी समय-समय पर पानी पीते रहें। ओआरएस, नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी का सेवन करें। चाय, कॉफी एवं शराब से बचें।

    2. खान-पान: हल्का एवं ताजा भोजन करें। ताजे फल एवं सुपाच्य भोजन लें। बासी, तला-भुना एवं मसालेदार भोजन से बचें।

    3. बच्चों, बुजुर्गों व गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें: बच्चों या पशुओं को बंद वाहन में अकेला न छोड़ें। बुजुर्गों एवं गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें।

    4. बाहर काम करने वाले श्रमिक: समय-समय पर छाया में विश्राम करें और नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें।

    लू लगने के लक्षण: तेज बुखार, चक्कर आना या बेहोशी, अत्यधिक कमजोरी, उलझन या घबराहट, तेज धड़कन, सांस लेने में कठिनाई।

    हीट स्ट्रोक की स्थिति में क्या करें:
    मरीज को तुरंत ठंडी एवं छायादार जगह पर ले जाएं। शरीर पर ठंडे पानी की पट्टी करें। होश में होने पर पानी या ओआरएस दें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला चिकित्सालय बेमेतरा पहुंचाएं।

    डॉ. साहू ने बताया कि जिला चिकित्सालय बेमेतरा में लू से संबंधित आपातकालीन सेवाओं हेतु विशेष लू-वार्ड तैयार किया गया है। ओआरएस, आईवी फ्लूड एवं आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडारण है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि स्वयं सुरक्षित रहें एवं दूसरों को भी जागरूक करें।

    Related Posts

    युवा उड़ान 2026 – युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प से साकार होगा विकसित भारत का सपना, मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में युवा उड़ान कार्यक्रम संपन्न, शिक्षा, रोजगार और खेल के अवसरों पर हुआ संवाद….

    October 22, 2026

    पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

    October 22, 2026

    अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल, जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर….

    October 22, 2026

    उद्योग मंत्री ने कोरबा में बरेठ समाज को दी 15 लाख के सामुदायिक भवन की सौगात, 96.76 लाख के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन….

    October 22, 2026

    सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 22, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की…..

    October 22, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.