Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्याे का भूमिपूजन व लोकार्पण….
    छत्तीसगढ़

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्याे का भूमिपूजन व लोकार्पण….

    By May 25, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्याे का भूमिपूजन व लोकार्पण….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी व श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज 5 करोड़ रूपए की लागत बनने वाले निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। नगर पालिक निगम कोरबा के बालको जोन की शांतिनगर बस्ती अब बरसात के समय जलभराव की समस्या से मुक्त होगी। इसके साथ ही बालको जोन के विभिन्न वार्डाे के 6 करोड़ 80 लाख रूपए के विकास कार्याे की सौगात प्रदान करते हुये इन विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत उपस्थित थी।

    नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा बालको कुलिंग टावर से विभिन्न वार्डाे से होते हुये ढेगुरनाला तक बालको सी.एस.आर. मद व डी.एम.एफ. मद से 05 करोड़ रूपये की लागत से नाला का निर्माण कार्य कराया जायेगा। इसी प्रकार वार्ड क्र. 39 बालको में रामलीला मैदान के पास सतनाम भवन का आंतरिक एवं बाह्य विस्तार कार्य अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से 15 लाख रूपये की लागत से सम्पन्न होगा, वहीं वार्ड क्र. 47 अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला रूमगरा में जिला खनिज न्यास मद से 17 लाख रूपये की लागत से नवीन भवन का निर्माण होगा। इसी प्रकार वार्ड क्र. 42 अंतर्गत स्थित शासकीय प्राथमिक शाला दैहानपारा में जिला खनिज न्यास मद से 15 लाख रूपये की लागत से 02 नग अतिरिक्त कक्ष का निर्माण, बालको जोन अंतर्गत 11 शासकीय स्कूलों में जिला खनिज न्यास मद से 43 लाख रूपये की लागत से किचन शेड का निर्माण कार्य तथा बालको जोन अंतर्गत 14 शासकीय स्कूलों में जिला खनिज न्यास मद से 70 लाख रूपये की लागत से बालक-बालिका शौचालय का निर्माण कार्य कराया जायेगा, जिसका भूमिपूजन आज उद्योग मंत्री श्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत के हाथों किया गया।

    02 सामुदायिक भवनों का लोकार्पण 

    नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा विधायक मद से वार्ड क्र. 38 में 13 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है, इसी प्रकार वार्ड क्र. 39 राम मंदिर के पास अधोसंरचना मद से 07 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण भी पूरा किया गया है, आज उक्त दोनों नवनिर्मित सामुदायिक भवनों का लोकार्पण उद्योग मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती राजपूत के हाथों किया गया।

    शांतिनगर बस्ती में जलभराव की समस्या से मिलेगी मुक्ति, 05 करोड़ रूपए से बनेगा नाला

    शांतिनगर की जलभराव समस्या होगी दूर 

    इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि बरसात के समय शांतिनगर बस्ती में जलभराव हो जाता था, पिछले वर्ष भी जलभराव हुआ तब मैं रायपुर में था, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने मुझे इस समस्या से मोेबाईल पर अवगत कराया, मैं तभी तय कर लिया था कि शीघ्र ही इस समस्या से यहॉं के नागरिकों को मुक्ति दिलाई जायेगी और आज मुझे खुशी हो रही है कि 05 करोड़ रूपये के लागत से नाला का निर्माण कार्य प्रारंभ होने जा रहा है, उन्होने बताया कि इस नाले के निर्माण में 02 करोड़ 50 लाख रूपये बालको अपने सीएसआर मद से देगा, वहीं 02 करोड़  50 लाख रूपये जिला खनिज न्यास मद से दिया जायेगा। मंत्री श्री देवांगन ने आगे बताया कि उन्होने बालको से कहा है कि बजरंग चौक से रिसदी चौक तक सड़क का निर्माण भी बालको करेगा, जिससे यह पूरा मार्ग एक व्यवस्थित मार्ग हो जायेगा। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा निगम क्षेत्र में विभिन्न मदों के अंतर्गत विगत दो वर्ष के दौरान 1000 करोड़ रूपये के विकास कार्य स्वीकृत कराये जा चुके हैं।

    जलभराव का दर्द मैंने स्वयं देखा था 

    इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि पिछले साल जब बारिश के दौरान बस्ती में जलभराव हुआ, घरों में पानी घूस गया, यहॉं के निवासी कष्ट व पीड़ा में थे, तब मैं स्वयं यहॉं बरसते में पानी में आयी थी तथा मोबाईल के माध्यम से मंत्री जी को अवगत कराया तथा उनके प्रयास से बालको सीएसआर मद व जिला खनिज न्यास मद से 05 करोड़ रूपये की लागत से अब नाला निर्माण होने जा रहा है, उन्होने कहा कि जो दर्द मैंने अपनी आंखों से खुद देखा था, उस दर्द का मूलकारण अब समाप्त हो जायेगा, उन्होने कहा कि जनताजनार्दन के दुख-सुख में साथ खड़े रहना, हमारा प्रथम दायित्व है, मुझे खुशी है कि शांतिनगर के निवासियों की एक बहुत बड़ी समस्या अब दूर होने जा रही है। इस अवसर पर सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर एवं मेयर इन काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल ने भी अपने उद्बोधन में इस बड़ी समस्या का समाधान होने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं पार्षद तरूण राठौर एवं मण्डल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव ने भी अपने उद्बोधन में इस जटिल समस्या के स्थाई निराकरण के लिये उद्योग मंत्री श्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत को धन्यवाद ज्ञापित किया।

    भूमिपूजन लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर के साथ ही वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, पार्षद चेतन सिंह मैत्री, तरूण राठौर, मंगलराम बंदे, रजत खुंटे, मुकुंद सिंह कंवर, डिलेन्द्र यादव, प्रफुल्ल तिवारी, शिवबालक सिंह तोमर, सम्मत यादव, राजा शर्मा, रविन्द्र जायसवाल, हेमलता निर्मलकर, शैलेन्द्र सिंह, मंदाकिनी त्रिपाठी, संजीत कौर, अर्चना रूझिया, जोन कमिश्नर एन.के.नाथ, सहायक अभियंता एम.एल.बरेठ, अभय मिंज, अंजूलता तिग्गा, अश्वनी चन्द्रा, दीपा विश्वास, मीरा मिस्त्री, अल्का त्रिपाठी, संजू शर्मा, जे.पी.सोनी, माया दुबे, राजेश सोनी, के.पी.सोनी, दिनेश त्रिपाठी, मनोज भारिया, मंजू कश्यप आदि के साथ काफी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

    Related Posts

    सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया….

    August 19, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…..

    August 19, 2026

    बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण….

    August 19, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय….

    August 19, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया दृश्य संवाद 2026 का शुभारंभ, तस्वीरों में उतरा छत्तीसगढ़, फोटो जर्नलिस्टों का हुआ सम्मान….

    August 19, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न, 45 अन्वेषण परियोजनाओं को दिया गया अंतिम रूप…..

    August 19, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया….

    August 19, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…..

    August 19, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय….

    August 19, 2026

    बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण….

    August 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.