Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश….
    छत्तीसगढ़

    जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश….

    By May 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज लखनपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं मांगें सुनीं। इस अवसर पर उन्होंने आमजन की विभिन्न समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक समस्याओं से मंत्री श्री अग्रवाल को अवगत कराया। मंत्री ने प्रत्येक आवेदक की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित मामलों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

    मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनकल्याण, पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। सरकार की मंशा है कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनके घर-गांव के निकट ही समयबद्ध तरीके से हो तथा उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

    जनदर्शन में मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    उन्होंने कहा कि जनदर्शन जैसे कार्यक्रम शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम हैं। इससे नागरिकों की वास्तविक समस्याओं की जानकारी मिलती है और उनके निराकरण के लिए त्वरित कार्रवाई संभव हो पाती है। राज्य सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है।

    जनदर्शन के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के संबंध में मंत्री श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों की प्राथमिकता के आधार पर समीक्षा कर समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की साझा जिम्मेदारी है।

    क्षेत्रवासियों ने जनदर्शन के माध्यम से अपनी समस्याओं को सीधे मंत्री के समक्ष रखने तथा त्वरित कार्रवाई की पहल के लिए मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया।

    Related Posts

    युवा उड़ान 2026 – युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प से साकार होगा विकसित भारत का सपना, मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में युवा उड़ान कार्यक्रम संपन्न, शिक्षा, रोजगार और खेल के अवसरों पर हुआ संवाद….

    October 22, 2026

    पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

    October 22, 2026

    अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल, जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर….

    October 22, 2026

    उद्योग मंत्री ने कोरबा में बरेठ समाज को दी 15 लाख के सामुदायिक भवन की सौगात, 96.76 लाख के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन….

    October 22, 2026

    सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 22, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की…..

    October 22, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.