Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मोदी युग के 12 वर्ष राष्ट्र गौरव, आर्थिक प्रगति और विकसित भारत की स्वर्णिम युग: मंत्री रामविचार नेताम…..
    छत्तीसगढ़

    मोदी युग के 12 वर्ष राष्ट्र गौरव, आर्थिक प्रगति और विकसित भारत की स्वर्णिम युग: मंत्री रामविचार नेताम…..

    By June 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मोदी युग के 12 वर्ष राष्ट्र गौरव, आर्थिक प्रगति और विकसित भारत की स्वर्णिम युग: मंत्री रामविचार नेताम…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: आदिम जाति विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा है कि भारतीय लोकतंत्र के लिए 10 जून 2026 एक ऐतिहासिक अवसर है। इस दिन यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। यह केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के अटूट विश्वास, जनसमर्थन और राष्ट्रहित में समर्पित नेतृत्व की गौरवगाथा है।

    एक साधारण परिवार से निकलकर देश के सर्वाेच्च लोकतांत्रिक पद तक पहुंचने की प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा करोड़ों भारतीयों के सपनों और संघर्षों का प्रतिनिधित्व करती है। बीते 12 वर्षों में उन्होंने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को जनआंदोलन का स्वरूप दिया है। गरीब कल्याण, किसान सशक्तिकरण, महिला सम्मान, जनजातीय उत्थान, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में भारत ने अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और जनधन योजना जैसी पहलों ने करोड़ों परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। वहीं जनजातीय समाज को सम्मान दिलाने, भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को राष्ट्रीय पहचान देने तथा वनांचल क्षेत्रों के विकास के लिए किए गए कार्य उनकी संवेदनशील सोच को दर्शाते हैं।

    मैंने स्वयं विभिन्न अवसरों पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व, अनुशासन, कार्य के प्रति समर्पण और सामान्य कार्यकर्ताओं तथा सुरक्षा बलों के प्रति उनके आत्मीय व्यवहार को निकट से देखा है। यही गुण उन्हें जननायक बनाते हैं।

    आज विकसित भारत-2047 के संकल्प के साथ देश नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, सुरक्षा और जनभागीदारी का यह स्वर्णिम युग आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। यह 12 वर्षों की उपलब्धियों का नहीं, बल्कि भारत के बढ़ते आत्मविश्वास और जनविश्वास का उत्सव है।

    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से उभर रहा है। डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और कौशल विकास जैसी पहलों ने युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोले हैं। वहीं ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, मातृत्व वंदना योजना, महिला स्वयं सहायता समूहों के सशक्तीकरण तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे ऐतिहासिक निर्णयों ने महिलाओं को विकास की मुख्यधारा में मजबूत स्थान दिलाया है। आज भारत की युवा शक्ति नवाचार और उद्यमिता का प्रतीक बनकर उभर रही है, जबकि महिलाएं राष्ट्र निर्माण के प्रत्येक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।

    Related Posts

    सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया….

    August 19, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…..

    August 19, 2026

    बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण….

    August 19, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय….

    August 19, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया दृश्य संवाद 2026 का शुभारंभ, तस्वीरों में उतरा छत्तीसगढ़, फोटो जर्नलिस्टों का हुआ सम्मान….

    August 19, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न, 45 अन्वेषण परियोजनाओं को दिया गया अंतिम रूप…..

    August 19, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया….

    August 19, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…..

    August 19, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय….

    August 19, 2026

    बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण….

    August 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.