Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»विधायक दीपेश साहू ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ…
    छत्तीसगढ़

    विधायक दीपेश साहू ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ…

    By June 29, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर रविवार को 100 बिस्तर मातृ एवं शिशु (एमसीएच) अस्पताल, बेमेतरा में जिला स्तरीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि विधायक श्री दीपेश साहू एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा ने बच्चों को पोलियो की “दो बूंद जिंदगी की” पिलाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया तथा जिलेवासियों से अपने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने की अपील की। कार्यक्रम में जिला भाजपा प्रभारी श्री राजेन्द्र शर्मा, पार्षद सुश्री नीतु कोठारी, श्री गौरव साहू, श्री निखिल साहू, श्रीमती चांदनी रोशन दत्ता, रवि मुलवानी, महेश साहू, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. लोकेश साहू, नोडल अधिकारी डॉ. बी.एल. राज, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. शरद कोहाड़े, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री लता बंजारे, आरएमएनसीएच सलाहकार, एनसीडी डाटा मैनेजर, आईडीएसपी, वीबीडीटीएस सुपरवाइजर, जिला मीडिया प्रभारी संजय तिवारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

    96 हजार से अधिक बच्चों तक पहुंचेगा अभियान

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर ने बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 96,085 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए पूरे जिले में 801 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं तथा 14 ट्रांजिट टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि 28 जून को बूथ दिवस के रूप में सभी निर्धारित केंद्रों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। वहीं 29 एवं 30 जून को अभियान के दौरान छूटे हुए बच्चों तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर पोलियो की खुराक उपलब्ध कराएंगी, ताकि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे।

    “हर बच्चे तक पहुंचे पोलियो की दो बूंद” : विधायक दीपेश साहू

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री दीपेश साहू ने कहा कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान बच्चों के स्वस्थ, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि भारत ने पोलियो जैसी गंभीर बीमारी पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है, लेकिन इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए समाज के प्रत्येक नागरिक की निरंतर सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने सभी माता-पिता एवं अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद जिंदगी की अवश्य पिलाएं। कोई भी बच्चा इस अभियान से छूटना नहीं चाहिए।

    विधायक श्री साहू ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं तथा जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से अभियान को सफल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार सशक्त बनाया जा रहा है और टीकाकरण अभियान बच्चों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे स्वयं तो अपने बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाएं ही, साथ ही अपने आसपास के परिवारों को भी जागरूक करें, जिससे बेमेतरा का कोई भी बच्चा इस सुरक्षा कवच से वंचित न रहे।

    अभियान की निगरानी के लिए विशेष टीम गठित

    जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. शरद कोहाड़े ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिला एवं विकासखंड स्तर से लेकर बूथ स्तर तक निगरानी एवं निरीक्षण हेतु अधिकारियों की टीम गठित की गई है। अभियान की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि सभी लक्षित बच्चों तक समय पर पोलियो की खुराक पहुंचाई जा सके। उन्होंने बताया कि इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, शिक्षा विभाग तथा मितानिन कार्यक्रम का सक्रिय सहयोग प्राप्त हो रहा है। सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से अभियान को सफल बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा रहा है।

    कार्यक्रम के दौरान शहर मंडल अध्यक्ष युगल देवांगन, महामंत्री संदीप यादव, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रेवाराम निषाद, करण साहू, रुद्राक्ष साहू, गोपी देवांगन, पिंकी नेमा गुप्ता, रोहित साहू, गौकरण साहू, वैभव तिवारी सहित जिला चिकित्सालय के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

    Related Posts

    बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 21, 2026

    नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा…..

    October 21, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल से पांच दिन में बना विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, अब प्रक्रिया हुई आसान, तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने से मिली राहत….

    October 21, 2026

    आजाद हिन्द फौज के स्थापना दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीर स्वतंत्रता सेनानियों को किया श्रद्धापूर्वक नमन….

    October 21, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में मजबूत हो रही सड़क एवं पुल अधोसंरचना….

    October 21, 2026

    अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय….

    October 21, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.