Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»पड़ोसी किसानों की सफलता से बढ़ा भरोसा, पहली बार नैनो यूरिया और नैनो डीएपी अपनाएंगे समयलाल….
    छत्तीसगढ़

    पड़ोसी किसानों की सफलता से बढ़ा भरोसा, पहली बार नैनो यूरिया और नैनो डीएपी अपनाएंगे समयलाल….

    By July 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति किसानों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। पारंपरिक उर्वरकों के साथ अब नैनो उर्वरकों का उपयोग भी ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेंद्रगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम चैनपुर के किसान समयलाल ने इस खरीफ सीजन में पहली बार अपनी फसल में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का उपयोग करने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि पड़ोसी किसानों के सकारात्मक अनुभवों ने उन्हें नई तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया।

    समयलाल प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति से नैनो उर्वरक लेने पहुंचे। उन्होंने बताया कि पिछले खरीफ सीजन में गांव और आसपास के कई किसानों ने नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का प्रयोग किया था। उनकी फसलों की बेहतर बढ़वार, हरियाली और संतोषजनक उत्पादन देखने के बाद उनका भी इन उर्वरकों पर विश्वास बढ़ा।
    समयलाल ने कहा कि खेती में नई तकनीकों को अपनाना समय की जरूरत है। उनका मानना है कि नैनो उर्वरकों के उपयोग से कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे उनकी फसल की गुणवत्ता और उपज दोनों में सुधार होगा।

    उन्होंने नैनो उर्वरकों की आसान उपलब्धता और उपयोग को भी इसकी बड़ी विशेषता बताया। उनके अनुसार जहां पारंपरिक उर्वरकों की भारी बोरियों को खेत तक पहुंचाना श्रमसाध्य होता है, वहीं नैनो यूरिया और नैनो डीएपी की छोटी बोतलों को आसानी से खेत तक ले जाया जा सकता है। इससे किसानों का समय, श्रम और परिवहन लागत तीनों कम होती हैं।

    कृषि विभाग किसानों को नैनो उर्वरकों के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग के लिए लगातार प्रशिक्षण और तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध करा रहा है। विभाग का उद्देश्य आधुनिक कृषि तकनीकों के माध्यम से उत्पादन बढ़ाना, लागत घटाना और किसानों की आय में वृद्धि करना है।

    समयलाल का कहना है कि यदि किसान वैज्ञानिक सलाह के अनुरूप नई तकनीकों को अपनाएं तो खेती अधिक लाभकारी और टिकाऊ बन सकती है। उनका मानना है कि एक किसान की सफलता दूसरे किसानों के लिए प्रेरणा बनती है और यही बदलाव कृषि क्षेत्र में नवाचार को गति देता है।

    ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ता यह रुझान संकेत दे रहा है कि आधुनिक तकनीकों के प्रति किसानों का विश्वास मजबूत हो रहा है और खेती को अधिक किफायती, उत्पादक तथा टिकाऊ बनाने की दिशा में यह बदलाव महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

    Related Posts

    जिले में पहली बार सिकल सेल प्रभावित हितग्राहियों के लिए सामाजिक कल्याण शिविर,

    September 19, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : पीएम श्री नवोदय विद्यालय कुसमी में सफलतापूर्वक स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    September 18, 2026

    बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा – सेवा, करुणा और सामाजिक समरसता की प्रेरणादायी परंपरा को आगे बढ़ा रहा बनोरा आश्रम…..

    September 18, 2026

    ‘बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये…..

    September 18, 2026

    ‘सेवा-संकल्प-अभियान’ : कोर्ट के चक्करों से मुक्ति और सुशासन की नई राह…..

    September 18, 2026

    बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनने की ओर बढ़ते कदम, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र….

    September 18, 2026
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.