Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन
    छत्तीसगढ़

    10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन

    By August 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, जिले के 3.89 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेन्डाजॉल की दवा

    बेमेतरा, :- कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में 10 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत जिले के 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमिनाशक दवा एल्बेन्डाजॉल खिलाई जाएगी। इसके लिए जिले में कुल 3,89,937 बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

    राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत जिले के शासकीय एवं निजी विद्यालयों, नवोदय विद्यालय, तकनीकी शिक्षण संस्थानों, आई.टी.आई., महाविद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को कृमिनाशक दवा का सेवन कराया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ मितानिन कार्यकर्ताओं की टीम गठित की गई है।

    उम्र के अनुसार दी जाएगी एल्बेन्डाजॉल की निर्धारित मात्रा

    अभियान के दौरान 1 से 2 वर्ष की आयु के बच्चों को एल्बेन्डाजॉल की आधी गोली चूरा करके, 2 से 3 वर्ष के बच्चों को एक पूरी गोली चूरा करके तथा 3 से 19 वर्ष के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को एक पूरी गोली चबाकर खिलाई जाएगी। जिले को कृमि मुक्त बनाने के उद्देश्य से विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। अभियान के तहत जिले के सभी शासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों को शामिल किया गया है। संबंधित विभागों के समन्वय से बच्चों तक कृमिनाशक दवा पहुंचाने और अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है।

    कृमि संक्रमण से हो सकती है खून की कमी और कुपोषण

    जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. शरद कोहाड़े ने बताया कि बच्चों में कृमि संक्रमण के कारण कुपोषण, खून की कमी, मानसिक विकास में कमी तथा लगातार थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कृमिनाशक दवा के सेवन से पेट में मौजूद कृमियों को समाप्त करने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि कृमि संक्रमण से बचाव के लिए आसपास साफ-सफाई रखना, नाखून छोटे रखना, खुले में रखे भोजन का सेवन नहीं करना, खुले में शौच नहीं करना तथा शौच के बाद साबुन से हाथ धोना आवश्यक है। इसके अलावा फल एवं सब्जियों को स्वच्छ पानी से अच्छी तरह धोकर एवं पकाकर खाने की सलाह दी गई है।

    छूटे हुए बच्चों को 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस पर दी जाएगी दवा

    कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिले के सभी पालकों एवं जनसामान्य से अपील की है कि 10 अगस्त 2026 को अपने समीपस्थ आंगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय अथवा निजी विद्यालय में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेन्डाजॉल की कृमिनाशक दवा का सेवन अवश्य कराएं। किसी कारणवश 10 अगस्त को दवा सेवन से छूटे बच्चों को 17 अगस्त 2026 को मॉप-अप दिवस के अवसर पर दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने जिलेवासियों से अभियान में सक्रिय सहभागिता कर जिले को कृमिमुक्त बनाने में सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

    Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना….

    November 20, 2026

    गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से संतुष्ट किसान, मंगलेश्वर भगत ने बैठने, पेयजल और पारदर्शी टोकन प्रक्रिया की सराहना की….

    November 20, 2026

    नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हुए शामिल…..

    November 20, 2026

    बड़े सपने देखें, लक्ष्य निर्धारित करें और पूरी लगन से आगे बढ़ें: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    November 20, 2026

    धान खरीदी और आदान सहायता से खेती को मिला संबल, किसान अर्जुन राम राजवाड़े ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार….

    November 20, 2026

    जिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल…

    November 20, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.