Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»खरसिया को आधुनिक तहसील भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण…..
    छत्तीसगढ़

    खरसिया को आधुनिक तहसील भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण…..

    By August 28, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: खरसिया के नागरिकों को आधुनिक और सुव्यवस्थित प्रशासनिक सुविधाओं की बड़ी सौगात मिली है। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने बुधवार को खरसिया में नवनिर्मित संयुक्त तहसील भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत परिसर में अशोक का पौधा भी रोपा।

    लगभग 2 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से निर्मित दो मंजिला संयुक्त तहसील भवन में तहसील प्रशासन से जुड़े विभिन्न कार्यालय, न्यायालय कक्ष और नागरिक सेवाओं की सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। इससे खरसिया सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले नागरिकों को राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।

    *एक परिसर में मिलेंगी अनेक प्रशासनिक सेवाएं*

    नए भवन में एसडीएम एवं तहसीलदार न्यायालय व कार्यालय, नायब तहसीलदार कक्ष, कानूनगो शाखा, भू-अर्जन शाखा, निर्वाचन शाखा, भुइयां शाखा, अभिलेखागार, केंद्रीय रिकॉर्ड रूम, सेवा सेतु/लोक सेवा केंद्र, ट्रेजरी कार्यालय, सब-रजिस्ट्रार कार्यालय, खाद्य निरीक्षक एवं आपदा प्रबंधन कक्ष जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।

    भवन में मीटिंग हॉल, निर्वाचन स्ट्रांग रूम, ट्रेजरी स्ट्रांग रूम तथा अधिवक्ताओं के लिए पृथक कक्ष की व्यवस्था भी की गई है। दिव्यांगजनों के लिए रैम्प तथा महिला एवं पुरुष प्रसाधन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे ने बताया कि नए भवन के निर्माण से हजारों नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

    *जनता के जीवन में बदलाव लाने वाले कार्य सरकार की प्राथमिकता*

    लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि ऐसे विकास कार्य करना है, जिनसे जनता के जीवन में वास्तविक बदलाव आए। उन्होंने कहा कि खरसिया में विकास कार्यों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है।

    वित्त मंत्री ने खरसिया क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि की व्यवस्था/स्वीकृति कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर प्राथमिकता वाले कार्य तय किए जाएंगे, ताकि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए खरसिया में विकास को नई गति दी जा सके।

     खरसिया को आधुनिक तहसील भवन की सौगात, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण

    उन्होंने खरसिया के निर्माणाधीन आरओबी को महत्वपूर्ण परियोजना बताते हुए कहा कि लगभग 67 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे आरओबी का निर्माण पूर्ण कराकर जनता को इसका लाभ दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास के मुद्दों पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर जनहित में काम करने की आवश्यकता है।

    वित्त मंत्री ने नगरपालिका द्वारा किए जा रहे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, यूथ कॉम्प्लेक्स सहित अन्य विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कुसमुरा में निर्माणाधीन कॉलेज भवन का कार्य पूर्ण कराकर शीघ्र लोकार्पण कराने की बात भी कही।

    रायगढ़ लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने नए तहसील भवन के लिए वित्त मंत्री एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खरसिया में आम नागरिकों के लिए आधुनिक और व्यवस्थित तहसील कार्यालय की उपलब्धता महत्वपूर्ण उपलब्धि है। नए भवन से लोगों के प्रशासनिक एवं राजस्व संबंधी कार्य अधिक सुगमता से होंगे तथा उन्हें बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

     खरसिया को आधुनिक तहसील भवन की सौगात, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण

    जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रवीन्द्र गबेल ने क्षेत्रवासियों की ओर से नए तहसील भवन के लोकार्पण पर आभार व्यक्त किया। नगर पालिका अध्यक्ष श्री कमल गर्ग ने इसे खरसिया के लिए उत्सव का दिन बताते हुए कहा कि नए भवन से वर्षों से चली आ रही प्रशासनिक कार्यालय की असुविधाएं दूर होंगी। उन्होंने आरओबी, नालंदा परिसर, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और यूथ कॉम्प्लेक्स सहित विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख किया।

    *अधिवक्ता संघ ने किया वित्त मंत्री का स्वागत*

    खरसिया अधिवक्ता संघ द्वारा वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी का स्वागत किया गया। संघ ने कहा कि आधुनिक एवं सुव्यवस्थित तहसील भवन से अधिवक्ताओं के साथ-साथ राजस्व एवं न्यायालयीन कार्यों के लिए आने वाले नागरिकों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। संघ ने भवन निर्माण के लिए वित्त मंत्री एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी दिलीप राठिया,  सहित जनप्रतिनिधि, अधिवक्ता, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

    Related Posts

    ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला, जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई, 3 दिनों में 6 पशुओं की मृत्यु की पुष्टि…..

    August 28, 2026

    रायगढ़ शहर के विकास के लिए जरूरी अधोसंरचना कार्यों को लगातार दी जा रही प्राथमिकता—वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    August 28, 2026

    ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुनी समस्याएं…..

    August 28, 2026

    सिंदूर पार्क के विकास को मिलेगा नया स्वरूप, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के विस्तार और ऑपरेशन सिंदूर की स्मृतियों को संजोने के दिए निर्देश…..

    August 28, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने खरसिया में निर्माणाधीन रोड ओवर ब्रिज का किया निरीक्षण….

    August 28, 2026

    संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी का जीवन पूरे भारतवर्ष के लिए प्रेरणा का विषय : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

    August 28, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला, जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई, 3 दिनों में 6 पशुओं की मृत्यु की पुष्टि…..

    August 28, 2026

    खरसिया को आधुनिक तहसील भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण…..

    August 28, 2026

    रायगढ़ शहर के विकास के लिए जरूरी अधोसंरचना कार्यों को लगातार दी जा रही प्राथमिकता—वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    August 28, 2026

    ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुनी समस्याएं…..

    August 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.