Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल
    छत्तीसगढ़

    एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल

    By September 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल

     

    रायपुर, 05 सितम्बर 2026

    राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO), नई दिल्ली द्वारा “मोबिलाइजेशन फॉर एड्स सुरक्षा” पहल के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में HIV/AIDS नियंत्रण कार्यक्रम के 95-95-95 लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में निरंतर प्रगति की जा रही है।

    05 सितम्बर 2026 को उपलब्ध MAS-Dashboard के अनुसार राज्य के 7 जिलों – मोहला-मानपुर, बालोद, मुंगेली, सक्ती, सारंगढ़, सूरजपुर, धमतरी ने एचआईवी के साथ जी रहे व्यक्तियों (PLHIV) के उपचार एवं वायरल लोड नियंत्रण अर्थात बेहतर स्वास्थ्य सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए सक्षम जिले की श्रेणी में स्थान दर्ज किया है।

     

    माननीय श्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के कुशल नेतृत्व में राज्य के सभी जिलों को सुरक्षित श्रेणी में लाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। सचिव स्वास्थ्य श्री अमित कटारिया के निर्देशानुसार एवं आयुक्त स्वास्थ्य श्री संजीव झा द्वारा सतत समीक्षा का सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है।

    Third 95 में राज्य का मजबूत प्रदर्शन

    राज्य के अधिकांश जिलों में Third 95 में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया गया है, जो एचआईवी से उपचारित व्यक्तियों में वायरल लोड में कमी की दिशा में बड़ी उपलब्धि है।

     

    MCB बना उल्लेखनीय जिला

    MCB (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) राज्य का उल्लेखनीय जिला है, जहां First 95, Second 95 और Third 95 – तीनों लक्ष्यों में बढ़त दर्ज की गई है।

    बालोद, धमतरी में First 95 और Third 95 का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त बेमेतरा, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोरबा, महासमुंद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सूरजपुर सहित अनेक जिलों में Third 95 में वृद्धि दर्ज की गई है।

     

    जहां चुनौती है, वहां विशेष रणनीति के तहत First 95 और Second 95 को और मजबूत करने के लिए HIV की शीघ्र पहचान, परीक्षण का विस्तार, पॉजिटिव व्यक्तियों की शीघ्र ART से लिंकेज तथा उपचार में निरंतरता पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

    “पहचान से उपचार और उपचार से वायरल लोड नियंत्रण तक” राज्य की आगामी रणनीति का मुख्य उद्देश्य है।

     

    अतिरिक्त परियोजना संचालक डॉ. खेमराज सोनवानी द्वारा जिला स्तर पर अनुसरण एवं डाटा प्रबंधन पर नियमित समीक्षा की जा रही है।

    राज्य का लक्ष्य एड्स नियंत्रण कार्यक्रम को और प्रभावी बनाते हुए हर व्यक्ति तक HIV Testing, ART एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना तथा HIV से जुड़े भेदभाव को समाप्त करना है।

    Related Posts

    ’विष्णु की पाती’ पाकर प्रसन्नचित हुईं ‘ड्रोन दीदी’ भुवनेश्वरी साहू….

    November 6, 2026

    तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन, 1800 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    November 6, 2026

    महतारी वंदन से विमला बाई के हुनर को मिला सहारा, मिट्टी के दीयों से रोशन होंगी दीपावली की खुशियां….

    November 6, 2026

    केशकाल में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा….

    November 6, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु की पाती’ पाकर लोक साहित्यकार डॉ. जयमती कश्यप ने जताया आभार…

    November 6, 2026

    विष्णु भैया की पाती से सुनीता के सपनों को मिली नई उड़ान, महतारी वंदन योजना की राशि से बच्चों का भविष्य संवार रहीं मुंगेली की सुनीता बहन…..

    November 6, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.