Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»चक्रवाती तूफान की मार, बंगाल से असम तक हाहाकार; अब इन राज्यों में भारी बारिश के आसार…
    देश

    चक्रवाती तूफान की मार, बंगाल से असम तक हाहाकार; अब इन राज्यों में भारी बारिश के आसार…

    By April 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों के लिए देश के पूर्वोत्तर और उत्तरी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    हिमाचल, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना है।

    वहीं, पूर्वोत्तर हिस्सों में चक्रवाती तूफान के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां मौसम की मार रविवार को तब पड़ी जब चक्रवाती तूफान के कारण पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में चार लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए।

    मौसम की गंभीर स्थिति का असर असम पर भी पड़ा है। यहां भारी बारिश के कारण गुवाहाटी के गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की छत का एक हिस्सा ढह गया।

    मौसम विज्ञान विभाग ने अपने बुलेटिन में जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना है। पूर्वी एमपी, महाराष्ट्र में भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 1 अप्रैल से 4 अप्रैल तक बारिश हो सकती है। यहां कुछ स्थानों पर बहुत बारिश की संभावना है। 

    पूर्वोत्तर राज्यों में येलो अलर्ट
    असम और मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में 1 अप्रैल को भारी बारिश की संभावना है। असम और मेघालय में भी बहुत बारिश हो सकती है। गुवाहाटी में आईएमडी के स्थानीय मौसम केंद्र (आरएमसी) ने एक विशेष बुलेटिन में असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के लिए रविवार के वास्ते ‘अलर्ट’ जारी किया है।

    आरएमसी ने कहा कि राज्यों में बिजली गरजने, भारी से बहुत भारी बारिश होने और 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं बहने का अनुमान है। आरएमसी ने अगले चार दिन के लिए इन राज्यों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

    बंगाल में तूफान के चलते 4 की मौत
    उधर, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के कुछ हिस्सों में रविवार को ‘अचानक’ आए चक्रवाती तूफान के कारण चार लोगों की मौत हो गई जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

    अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय शहर के अधिकांश हिस्सों और पड़ोसी मैनागुड़ी के कई इलाकों में ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं बहने से कई झोपड़ियां और मकान क्षतिग्रस्त हो गए, पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे गिर गए।

    तूफान की वजह से राजारहाट, बार्निश, बकाली, जोरपाकड़ी, माधबडांगा और सप्तीबारी सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं एवं कई एकड़ क्षेत्र में लगी फसलों को नुकसान पहुंचा है।

    वहीं, मौसम विभाग ने एमपी, विदर्भ , कर्नाटक के अलग अलग इलाकों में 2 से 4 तक उष्ण लहर की संभावना जताई है। रायलसीमा में 4 अप्रैल तक और तेलंगाना में 2 अप्रैल तक उष्ण लहर बनी रहेगी।

    दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
    देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता 85 प्रतिशत से 27 प्रतिशत के बीच रही।

    सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवाएं (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) बहने का अनुमान है। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में मार्च माह में अधिकतम तापमान 2023 में 34.3 डिग्री सेल्सियस और 2022 में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.