Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सेवा की कहानी : लमती फीडर जलाशय योजना से किसानों के खेतों में पहुंचेगा सिंचाई का पानी….
    छत्तीसगढ़

    सेवा की कहानी : लमती फीडर जलाशय योजना से किसानों के खेतों में पहुंचेगा सिंचाई का पानी….

    News DeskBy News DeskOctober 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सेवा की कहानी : लमती फीडर जलाशय योजना से किसानों के खेतों में पहुंचेगा सिंचाई का पानी….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के माध्यम से आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। इसी दिशा में खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम लछनाटोला के समीप आमनेर नदी पर प्रस्तावित लमती फीडर जलाशय लघु सिंचाई योजना क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और किसानों की समृद्धि की नई संभावनाएं लेकर आ रही है। योजना के पूर्ण होने पर 41 गांवों के 1,840 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को खरीफ सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे किसानों को खेती के लिए पानी की उपलब्धता मिलेगी और कृषि उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी।

    सिंचाई सुविधा से खेती को मिलेगा संबल

    जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लमती फीडर जलाशय योजना के अंतर्गत 21 किलोमीटर लंबी मुख्य फीडर नहर और आठ माइनर नहरों का निर्माण प्रस्तावित है। कुल 41.88 किलोमीटर लंबी नहर प्रणाली के माध्यम से खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने की योजना है। इससे क्षेत्र में खरीफ फसलों की सिंचाई को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही खरीफ फसल के बाद खेतों में उपलब्ध नमी का उपयोग कर लगभग 500 हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं, चना सहित अन्य रबी फसलों के उत्पादन की संभावना है।

    मत्स्य पालन के अवसर व भू-जल संवर्धन को मिलेगा बढ़ावा

    जलाशय का लाभ कृषि के साथ-साथ मत्स्य पालन के क्षेत्र में भी मिलने की उम्मीद है। योजना के अनुसार, जलाशय से प्रतिवर्ष लगभग 273.50 क्विंटल मत्स्य उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है, जिससे करीब 150 हितग्राहियों के लिए रोजगार के अवसर विकसित हो सकते हैं। इसी प्रकार लमती फीडर जलाशय योजना से भू-जल संवर्धन और भू-जल स्तर में वृद्धि को प्रोत्साहन मिलने की संभावना है। योजना के तहत खैरागढ़ विकासखंड में निर्मित एक मध्यम और 12 लघु जलाशयों में पानी की पूर्ति का भी प्रावधान है। इससे उपलब्ध जल संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में सहायता मिलेगी।

    242.77 करोड़ रुपये की योजना का निर्माण कार्य जारी

    जल संसाधन विभाग द्वारा लमती फीडर जलाशय लघु सिंचाई योजना के लिए 242.77 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विभागीय जानकारी के अनुसार, मुख्य नहर के अलग-अलग हिस्सों में निर्माण कार्य लगभग 35 से 85 प्रतिशत तक तथा पिकअप वियर का कार्य लगभग 55 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। जलाशय के शीर्ष कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया जारी है। सेवा संकल्प अभियान के तहत लमती फीडर जलाशय योजना के पूर्ण होने से कृषि आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

    News Desk

    Related Posts

    कोरबा में वायशेप अंडरब्रिज निर्माण कार्य का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ, डीएमएफ मद से 30.96 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होगा अंडरब्रिज…..

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सरदार सिंह होंगे लीग के एंबेसडर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा….

    October 12, 2026

    मत्स्य पालन से समृद्ध हो रही सरगुजा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, किसानों और महिलाओं के लिए खुल रहे स्वरोजगार के नए अवसर….

    October 12, 2026

    उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 78.51 लाख रुपए के दो सीसी सड़क सह नाली निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन….

    October 12, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : जमीन की रजिस्ट्री में चंचल कुमारी पाल को मिली 50 प्रतिशत शुल्क की छूट, नामांतरण की परेशानी से भी राहत….

    October 12, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.