Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन…..
    छत्तीसगढ़

    पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन…..

    News DeskBy News DeskOctober 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने देश के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न से सम्मानित महान वैज्ञानिक और श्मिसाइल मैनश् के नाम से विख्यात डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, वैज्ञानिक नवाचार, सादगी, अनुशासन और उच्च नैतिक मूल्यों का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने अपनी असाधारण प्रतिभा, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से भारत को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि डॉ. कलाम ने भारत के अंतरिक्ष एवं रक्षा अनुसंधान कार्यक्रमों को सशक्त बनाने में ऐतिहासिक योगदान दिया। स्वदेशी मिसाइल तकनीक के विकास और देश की सामरिक क्षमताओं को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वैज्ञानिक के रूप में उनकी उपलब्धियों ने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई। देश के सर्वाेच्च संवैधानिक पद पर रहते हुए भी उनकी सादगी, विनम्रता और जनसामान्य से आत्मीय जुड़ाव ने उन्हें जन-जन का प्रिय राष्ट्रपति बनाया।

    उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का दृढ़ विश्वास था कि किसी भी राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य उसकी युवा शक्ति, शिक्षा, विज्ञान और नवाचार पर निर्भर करता है। उन्होंने जीवनभर विद्यार्थियों और युवाओं को बड़े सपने देखने, निरंतर परिश्रम करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति, लगन और समर्पण से असाधारण उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण का संकल्प डॉ. कलाम के विचारों और सपनों से गहराई से जुड़ा हुआ है। विज्ञान, तकनीक, अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत का निर्माण ही उनके प्रति सच्चा सम्मान होगा। उनके विचार आज भी देश के करोड़ों युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने की प्रेरणा देते हैं।

    श्री चौधरी ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि उनकी वैज्ञानिक उपलब्धियां, प्रेरणादायी विचार और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव हमारी अमूल्य धरोहर रहेंगे। आने वाली पीढ़ियां उनके जीवन से प्रेरणा लेकर ज्ञान, कौशल, नवाचार और राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करती रहेंगी।

    News Desk

    Related Posts

    रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..

    October 15, 2026

    शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात : महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल….

    October 15, 2026

    माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में चित्रोत्पला गंगा महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के किए दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…..

    October 15, 2026

    कुपोषण और एनीमिया से मुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ में शुरू होगा हर-घर मुनगा, घर-घर मुनगा अभियान: मुख्य सचिव विकासशील….

    October 15, 2026

    स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 15, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.