Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से श्रद्धालुओं की मनोकामना हो रही पूरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 330 से अधिक नागरिकों को मिला निःशुल्क तीर्थ दर्शन का सौभाग्य…..
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से श्रद्धालुओं की मनोकामना हो रही पूरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 330 से अधिक नागरिकों को मिला निःशुल्क तीर्थ दर्शन का सौभाग्य…..

    News DeskBy News DeskOctober 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से श्रद्धालुओं की मनोकामना हो रही पूरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 330 से अधिक नागरिकों को मिला निःशुल्क तीर्थ दर्शन का सौभाग्य…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या और बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी काशी के दर्शन करने की इच्छा हर श्रद्धालु के मन में होती है, लेकिन आर्थिक कठिनाइयों और अन्य परिस्थितियों के कारण अनेक लोगों का यह सपना अधूरा रह जाता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर सरकार द्वारा संचालित श्री रामलला अयोध्या धाम तीर्थ दर्शन योजना ऐसे श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी मनोकामनाओं को साकार कर रही है

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के श्रद्धालुओं के लिए यह योजना धार्मिक आस्था के साथ खुशियों और अविस्मरणीय अनुभवों की सौगात लेकर आई है।
    योजना के अंतर्गत जिले के 30 श्रद्धालुओं ने 21 से 24 अक्टूबर तक चार दिवसीय निःशुल्क तीर्थ यात्रा में अयोध्या स्थित भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन किए। भगवान श्रीराम और बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था। उन्होंने यात्रा को जीवन का यादगार अनुभव बताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

    कभी कल्पना नहीं की थी कि अयोध्या और काशी के दर्शन कर पाऊंगा : मनोहर लाल साहू

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम पवनी निवासी श्री मनोहर लाल साहू के लिए यह तीर्थ यात्रा किसी सपने के साकार होने से कम नहीं थी। उन्होंने भावुक होकर बताया कि कभी सोचा भी नहीं था कि रेलगाड़ी से दूसरे राज्य जाकर भगवान श्रीराम और बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा। वर्षों से मन में संजोई इच्छा शासन की इस योजना से पूरी हो गई। यात्रा के दौरान आवागमन, भोजन और दर्शन की बेहतर व्यवस्था के कारण किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने निःशुल्क तीर्थ यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराकर उनके जैसे अनेक श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी की है।

    बिना आर्थिक बोझ के पूरी हुई मन की मुराद : वृंदा यादव

    सारंगढ़ निवासी श्रीमती वृंदा यादव के लिए भी यह यात्रा जीवन की अनमोल स्मृति बन गई। उन्होंने बताया कि अयोध्या में भगवान श्रीराम और काशी विश्वनाथ के दर्शन करना उनके लिए अत्यंत सुखद और अविस्मरणीय अनुभव रहा। यात्रा पूरी तरह निःशुल्क होने से उन्हें किसी प्रकार का आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ा।परिवहन, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था ने यात्रा को सहज और सुविधाजनक बनाया। श्रीमती यादव ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस पहल से उनकी वर्षों पुरानी इच्छा पूरी हुई है।

    330 से आधी श्रद्धालुओं के जीवन में आई आस्था और खुशियों की सौगात

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित इस योजना से अब तक सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के 330 से अधिक नागरिक लाभान्वित हो चुके हैं। विशेषकर वरिष्ठजनों और आर्थिक कारणों से तीर्थ यात्रा नहीं कर पाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह योजना वरदान साबित हो रही है। राज्य शासन और जिला प्रशासन के समन्वय से श्रद्धालुओं को निःशुल्क परिवहन, भोजन और मंदिर दर्शन सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

    उल्लेखनीय है कि इस चार दिवसीय तीर्थ यात्रा के लिए चयनित 30 श्रद्धालुओं को कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर बिलासपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया था। श्री रामलला अयोध्या धाम तीर्थ दर्शन योजना केवल धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए उनके जीवन में सुखद अनुभूतियां जोड़ रही है। अयोध्या और काशी से लौटे मनोहर लाल साहू और वृंदा यादव जैसे श्रद्धालुओं की मुस्कान इस योजना की सफलता की जीवंत मिसाल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की यह पहल वर्षों से संजोए सपनों को साकार कर श्रद्धालुओं के जीवन में आस्था, संतोष और खुशियों का नया अध्याय लिख रही है।

    News Desk

    Related Posts

    धान की पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर मत्स्य, बत्तख और सुकर पालन से संजीता एक्का ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी….

    October 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साकार हो रहे गरीब परिवारों के पक्के आवास के सपने, जयानंदन दास को मिला सुरक्षित आशियाना….

    October 26, 2026

    चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी वर्षा की गतिविधियां, किसानों के लिए मौसम आधारित सलाह जारी….

    October 26, 2026

    सात दिनों में सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को पूरा करना होगा जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया…..

    October 26, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 से जय को मिली राहत, जन्म प्रमाण पत्र में नाम की त्रुटि हुई दूर….

    October 26, 2026

    ‘विकसित भारत-जी राम जी’ से ग्राम पैरी में नाला पुनरुद्धार, दीपावली से पहले श्रमिकों को मिला रोजगार का संबल…..

    October 26, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.