Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने तकनीकी समन्वयकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ…
    छत्तीसगढ़

    आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने तकनीकी समन्वयकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ…

    News DeskBy News DeskNovember 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने तकनीकी समन्वयकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 02 नवंबर 2026/ वीबी-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत कार्यरत तकनीकी समन्वयकों एवं तकनीकी सहायकों के क्षमता संवर्धन के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ग्रामीण संपर्क प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र (आरसीटीआरसी), नवा रायपुर, अटल नगर में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आयुक्त वीबी-जी राम जी एवं संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण श्री तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में हुआ। इसके माध्यम से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार और तकनीकी अमले की कार्यदक्षता बढ़ाने की दिशा में विशेष पहल की जा रही है।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विकास योजनाओं से जुड़े तकनीकी अमले को आधुनिक कार्यप्रणालियों, निर्धारित तकनीकी मानकों तथा नवाचारपूर्ण गतिविधियों से अवगत कराते हुए उनकी कार्यक्षमता और तकनीकी दक्षता को सुदृढ़ बनाना है। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से संपादित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

    *तकनीकी दक्षता से ग्रामीण विकास कार्यों की गुणवत्ता को मिलेगी मजबूती*

    प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को वीबी-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत संचालित कार्यों के तकनीकी पहलुओं, निर्माण संबंधी प्रक्रियाओं तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने की कार्यप्रणालियों की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों के समाधान और कार्यक्षेत्र में अपनाई जा रही नवाचारपूर्ण गतिविधियों से भी अवगत कराया जा रहा है।

    *तकनीकी मार्गदर्शिका से कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में मिलेगी सहायता*

    प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को तकनीकी मार्गदर्शिका पुस्तिका का वितरण भी किया गया। यह मार्गदर्शिका तकनीकी अमले के लिए कार्यक्षेत्र में उपयोगी संदर्भ सामग्री के रूप में सहायक होगी। इसके माध्यम से निर्माण कार्यों से संबंधित तकनीकी प्रक्रियाओं और निर्धारित मानकों की बेहतर समझ विकसित करने में मदद मिलेगी। प्रशिक्षण में तकनीकी अमले की व्यावहारिक समझ विकसित करने के साथ कार्यों की गुणवत्ता, दक्षता और प्रभावशीलता बढ़ाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है।

    *जिलों के बीच अनुभव और नवाचारों का होगा आदान-प्रदान*

    दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से शामिल तकनीकी समन्वयकों एवं तकनीकी सहायकों को अपने कार्यक्षेत्र के अनुभवों, सफल नवाचारों और बेहतर कार्यप्रणालियों को साझा करेंगे। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में एकरूपता लाने, तकनीकी चुनौतियों का समाधान खोजने और कार्यों की गुणवत्ता में निरंतर सुधार की दिशा में मदद मिलेगी।

    *गुणवत्तापूर्ण निर्माण और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्रमुख उद्देश्य*

    राज्य शासन द्वारा ग्रामीण अधोसंरचना के विकास और जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों में तकनीकी अमले की महत्वपूर्ण भूमिका है। वीबी-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत विकास कार्यों की गुणवत्ता और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी दक्षता का निरंतर संवर्धन आवश्यक है।

    News Desk

    Related Posts

    राज्योत्सव परिसर में कृषि विभाग की प्रदर्शनी में किसानों को मिल रही खेती से जुड़ी जानकारियां, एक ही जगह पर 20 से अधिक धान की किस्में, दलहन-तिलहन और उद्यानिकी फसलों की विभिन्न किस्मों का प्रदर्शन….

    November 3, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : राज्य स्थापना के 26 वर्ष : नए छत्तीसगढ़ की सशक्त होती तस्वीर, दशा और दिशा….

    November 3, 2026

    चित्रकोट की कुडूक मछुआ समिति को मिला राज्य अलंकरण, सहकारिता के दम पर बस्तर ने रचा इतिहास, ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार 2026 से सम्मानित….

    November 3, 2026

    अटल जी के सपनों से विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प तक, संस्कृति, स्वाभिमान और विकास की गौरवशाली यात्रा: मंत्री राजेश अग्रवाल…..

    November 3, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 36 विभूतियों एवं संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित….

    November 3, 2026

    खनिज संपदा का समुचित उपयोग कर छत्तीसगढ़ को देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनाएंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 3, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.