Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»राज्योत्सव में महिला सशक्तिकरण और बाल पोषण की दिखी झलक, रेडी-टू-ईट फूड मशीन बनी आकर्षण का केंद्र, महतारी वंदन से लेकर महिला समूहों के उत्पादों तक की दी जा रही जानकारी….
    छत्तीसगढ़

    राज्योत्सव में महिला सशक्तिकरण और बाल पोषण की दिखी झलक, रेडी-टू-ईट फूड मशीन बनी आकर्षण का केंद्र, महतारी वंदन से लेकर महिला समूहों के उत्पादों तक की दी जा रही जानकारी….

    News DeskBy News DeskNovember 3, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राज्योत्सव में महिला सशक्तिकरण और बाल पोषण की दिखी झलक, रेडी-टू-ईट फूड मशीन बनी आकर्षण का केंद्र, महतारी वंदन से लेकर महिला समूहों के उत्पादों तक की दी जा रही जानकारी….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्यापार परिसर में आयोजित राज्योत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। “सशक्त नारी, युवा उड़ान” थीम पर आयोजित राज्योत्सव में विभाग ने महिला सशक्तिकरण, बाल पोषण, स्वस्थ मातृत्व, महिला सुरक्षा और आजीविका से जुड़े प्रयासों को एक ही मंच पर प्रस्तुत किया है। प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागीय सेवाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जा रही है।

    विभागीय स्टॉल में रेडी-टू-ईट फूड मशीन विशेष आकर्षण का केंद्र है। मशीन के माध्यम से पोषण आहार तैयार करने की प्रक्रिया और इसमें उपयोग की जा रही आधुनिक तकनीक के बारे में आगंतुकों को जानकारी दी जा रही है। मशीन के प्रदर्शन से लोग पोषण आहार निर्माण के विभिन्न चरणों को समझ पा रहे हैं। बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के पोषण स्तर में सुधार के लिए पौष्टिक आहार की नियमित उपलब्धता महत्वपूर्ण है। प्रदर्शनी में इस बात को रेखांकित किया गया है कि आधुनिक तकनीक का उपयोग पोषण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक हो सकता है।

    रायपुर : राज्योत्सव में महिला सशक्तिकरण और सुपोषित बचपन की प्रेरक तस्वीर

    पोषण और बाल कल्याण पर केंद्रित पहल

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, समुचित विकास और कुपोषण की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों को प्रदर्शनी में प्रमुखता से दर्शाया गया है। पोषण अभियान और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित गतिविधियों की जानकारी के साथ यह बताया जा रहा है कि बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य की देखभाल में पोषण सेवाओं की क्या भूमिका है। रेडी-टू-ईट फूड मशीन के प्रदर्शन ने पोषण आहार तैयार करने की तकनीक को लोगों के सामने सरल और व्यावहारिक रूप में रखा है।

    आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं तक पहुंचाई जाने वाली सेवाओं की जानकारी भी स्टॉल पर दी जा रही है। प्रदर्शनी में सुपोषित बचपन को स्वस्थ समाज की नींव के रूप में प्रस्तुत किया गया है। इसके साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया जा रहा है।

    महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल

    महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित महतारी वंदन योजना भी प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। स्टॉल के माध्यम से योजना के उद्देश्य और महिलाओं के जीवन में इसके महत्व की जानकारी दी जा रही है। नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं को अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति, घरेलू खर्चों में सहयोग और आर्थिक निर्णयों में भागीदारी बढ़ाने का अवसर देती है।

    रायपुर : राज्योत्सव में महिला सशक्तिकरण और सुपोषित बचपन की प्रेरक तस्वीर

    योजना की जानकारी के साथ प्रदर्शनी में महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक भागीदारी का संदेश भी सामने रखा गया है। राज्योत्सव में आने वाले आगंतुकों को बताया जा रहा है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के प्रयास परिवार और समाज के समग्र विकास में भी योगदान देते हैं।

    महिला समूहों के हुनर को मिल रहा मंच

    विभागीय स्टॉल में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए हैं। पारंपरिक बांस शिल्प, अचार-पापड़ और अन्य घरेलू उत्पाद महिलाओं की मेहनत, कौशल और रचनात्मकता को दर्शाते हैं। इन उत्पादों के जरिए महिलाओं की उद्यमशीलता और स्वरोजगार की संभावनाओं को सामने लाया गया है।

    रायपुर : राज्योत्सव में महिला सशक्तिकरण और सुपोषित बचपन की प्रेरक तस्वीर

    महिला समूहों के उत्पाद यह बताते हैं कि स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक हुनर को आजीविका से जोड़कर महिलाएं अपनी पहचान बना सकती हैं। प्रदर्शनी में इन उत्पादों को स्थान देकर महिलाओं के काम और उनके कौशल को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया है। यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

    सुरक्षित नारी और स्वस्थ मातृत्व का संदेश

    महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रदर्शनी में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों से संबंधित जानकारी भी दी जा रही है। सखी वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से संकटग्रस्त महिलाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता और सुविधाओं के बारे में आगंतुकों को बताया जा रहा है। इस जानकारी के जरिए महिलाओं को सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करने और जरूरत के समय उपलब्ध सहयोग तक उनकी पहुंच बनाने का संदेश दिया जा रहा है।

    प्रदर्शनी में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए संचालित सेवाओं को भी एक साथ प्रस्तुत किया गया है। इससे आगंतुकों को विभाग के कार्यक्षेत्र और मातृ-शिशु कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की समग्र जानकारी मिल रही है।

    राज्योत्सव 2026 में महिला एवं बाल विकास विभाग की यह प्रदर्शनी जनकल्याणकारी योजनाओं, पोषण सेवाओं, महिला सुरक्षा और समूह आधारित आजीविका के प्रयासों को एक सूत्र में जोड़ती है। रेडी-टू-ईट फूड मशीन के माध्यम से आधुनिक पोषण व्यवस्था की झलक मिलती है, जबकि महतारी वंदन योजना और महिला समूहों के उत्पाद महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को दर्शाते हैं। प्रदर्शनी का संदेश है कि सशक्त नारी, स्वस्थ मातृत्व और सुपोषित बचपन ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की मजबूत आधारशिला हैं।

    News Desk

    Related Posts

    आधुनिक तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत : केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी….

    November 3, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का शुभारंभ…..

    November 3, 2026

    एनआईटी रायपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में 1,364 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां, केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा— विकसित भारत के निर्माण में युवा इंजीनियरों, वैज्ञानिकों और नवाचारकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण….

    November 3, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा….

    November 3, 2026

    राज्योत्सव–2026 : श्रमिकों के सशक्तिकरण की दिशा में श्रम कल्याण मंडल की महत्वपूर्ण पहल, 54 हजार से अधिक हितग्राहियों के बैंक खातों में 16.94 करोड़ रुपए की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित…..

    November 3, 2026

    वीबी-जी राम जी में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, कुशल एवं अर्द्धकुशल श्रमिकों की ई-केवाईसी में सभी राज्यों में प्रथम, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन….

    November 3, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.