Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण….
    छत्तीसगढ़

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण….

    News DeskBy News DeskNovember 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में कोरबा में सर्वमंगला नगर जोन के डगनियाखार में भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वार्ड क्रमांक 64, 65 और 66 में पेयजल पाइपलाइन एवं नाली निर्माण के कार्यों का भूमिपूजन किया गया। साथ ही वार्ड क्रमांक 64 स्थित प्राथमिक शाला इमलीछापर के नवीन भवन का लोकार्पण किया गया।

    रायपुर : उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

    भूमिपूजन किए गए कार्यों में वार्ड क्रमांक 66 के बलगी हायर सेकेंडरी स्कूल से डीआई पाइपलाइन बिछाने के लिए 4.21 लाख रुपये, डगनिया में सूरजभान के घर के पास से पीपल चौरा तक नाली निर्माण के लिए 15 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 65 के एक नंबर दफाई भाटापारा में डीआई पाइपलाइन बिछाने के लिए 16.18 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 64 के इमलीछापर परसाभांठा धनुहारपारा बस्ती से अमरजीत ऑफिस के पीछे तक डीआई पाइपलाइन बिछाने के लिए 2.12 लाख रुपये के कार्य शामिल हैं।

    इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शहर से लेकर गांव तक विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। जिले के जर्जर आंगनबाड़ी और शासकीय स्कूल भवनों के स्थान पर नवीन भवनों का निर्माण भी किया जा रहा है। पेयजल पाइपलाइन और नाली निर्माण कार्य पूरे होने पर संबंधित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बेहतर होगी और गंदे पानी की निकासी के लिए समुचित व्यवस्था उपलब्ध होगी।

    रायपुर : उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

    इससे वार्डवासियों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 64 स्थित प्राथमिक शाला इमलीछापर के पुराने और जर्जर भवन के स्थान पर जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से 31.30 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन शाला भवन का लोकार्पण भी किया गया। नए भवन से बच्चों को सुरक्षित और सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। कार्यक्रम में नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर सहित वार्ड एवं क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया शिलान्यास, युवाओं के विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने का मिलेगा अवसर….

    November 10, 2026

    ‘विष्णु की पाती’ से सोनकुमारी को मिला प्रोत्साहन, मिट्टी के हुनर को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री साय के आत्मीय संदेश ने बढ़ाया हौसला, पारंपरिक मिट्टी कला को आजीविका से जोड़ रहीं स्व-सहायता समूह की सदस्य…..

    November 10, 2026

    सेवा सेतु से आसान हुआ विवाह प्रमाण पत्र बनवाना, गनपत और हंसलेखा को मिली सुविधा…..

    November 10, 2026

    आरटीई के तहत स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया होगी सरल, पारदर्शी और सुव्यवस्थित, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए नए निर्देश, पड़ोस की सीमा अब अनिवार्य पात्रता के बजाय प्राथमिकता का आधार होगी….

    November 10, 2026

    छत्तीसगढ़ एआई मिशन की प्रथम बैठक संपन्न, रायपुर समेत संभागों में खुलेंगे 5 सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस, 1.5 लाख शासकीय कर्मचारी होंगे प्रशिक्षित….

    November 10, 2026

    गोवर्धन पूजा पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल….

    November 10, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.