Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»किसानों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, खलीबा में नवीन धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति से सैकड़ों अन्नदाताओं को मिलेगी राहत….
    छत्तीसगढ़

    किसानों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, खलीबा में नवीन धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति से सैकड़ों अन्नदाताओं को मिलेगी राहत….

    News DeskBy News DeskNovember 12, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    किसानों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, खलीबा में नवीन धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति से सैकड़ों अन्नदाताओं को मिलेगी राहत….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     रायपुर: किसानों की मेहनत से उपजी फसल को बेचने के लिए अब उन्हें लंबी दूरी तय करने और परिवहन की परेशानियों से जूझने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों की सुविधाओं के विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सरगुजा जिले के ग्राम खलीबा में देखने को मिला है। यहां किसानों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए नवीन धान उपार्जन केंद्र की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्णय से खलीबा सहित आसपास के 11 गांवों के किसानों में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लगभग 416 पंजीकृत किसानों को इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

    धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति उन छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए विशेष राहत लेकर आई है, जिन्हें अब तक अपनी उपज बेचने के लिए दूरस्थ खरीदी केंद्रों पर निर्भर रहना पड़ता था। वाहन की व्यवस्था, परिवहन पर अतिरिक्त खर्च और समय की बर्बादी जैसी समस्याएं किसानों के लिए बड़ी चुनौती थीं। अब अपने क्षेत्र में ही खरीदी केंद्र की सुविधा मिलने से धान विक्रय की प्रक्रिया अधिक आसान और सुविधाजनक होगी।

    किसानों की समस्या का हुआ समाधान

    ग्राम खलीबा निवासी प्रगतिशील कृषक एवं उपसरपंच श्री नितेश कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में धान खरीदी केंद्र दूर होने के कारण किसानों को लंबे समय से अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर छोटे किसानों के पास धान परिवहन के लिए स्वयं के साधन नहीं होने से उन्हें वाहन की व्यवस्था करने में कठिनाई होती थी। कई किसानों को पंजीयन संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधि के द्वारा किसानों की मांग मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तक पहुंची और राज्य शासन ने खलीबा में नवीन धान उपार्जन केंद्र की स्वीकृति प्रदान की।

    11 गांवों के किसानों के लिए सुविधाजनक बनेगा खलीबा उपार्जन केंद्र

    नवीन धान खरीदी केंद्र खलीबा में ग्राम खलीबा, अजिरमा, कुल्हाड़ी, चठिरमा, ठाकुरपुर, बढ़नीझरिया, बलसेड़ी, बिसुनपुर खुर्द, भगवानपुर कला, भगवानपुर खुर्द एवं मेन्ड्राखुर्द के किसानों को सुविधा मिलेगी। श्री सिंह ने बताया कि खलीबा आसपास के गांवों के मध्य स्थित है, जिससे यह स्थान धान खरीदी केंद्र के लिए सुविधाजनक है। वर्तमान में क्षेत्र के लगभग 416 किसान पंजीकृत हैं। नवीन खरीदी केंद्र की सुविधा मिलने से आने वाले वर्षों में पंजीयन कराने वाले किसानों की संख्या में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।

    धान का बेहतर मूल्य मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति हो रही मजबूत

    प्रगतिशील कृषक श्री नितेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों के हित में लिए जा रहे निर्णयों की सराहना करते हुए कहा कि किसानों को धान का बेहतर मूल्य मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी तथा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिलने वाली राशि का किसानों को लाभ मिला। खेती में बढ़ती लागत और विपरीत परिस्थितियों के बीच उपज का बेहतर मूल्य मिलने से किसानों को आर्थिक संबल प्राप्त हो रहा है।

    मुख्यमंत्री विष्णु भैया ने सुनी किसानों की मांग, ग्रामीणों ने जताया आभार

    नवीन धान उपार्जन केंद्र की स्वीकृति मिलने पर प्रगतिशील कृषक एवं उपसरपंच श्री नितेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ष्हमारे क्षेत्र के किसान कई वर्षों से धान बेचने में परेशानियों का सामना कर रहे थे। वाहन नहीं मिलने और दूर खरीदी केंद्र तक जाने में काफी दिक्कत होती थी। हमने लगातार प्रयास कर अपनी मांग जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री जी तक पहुंचाई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हमारी मांग पूरी करते हुए खलीबा में नवीन धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति दी है।

    इससे आसपास के गांवों के सैकड़ों किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। हम सभी किसान भाइयों की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु भैया का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं। राज्य शासन द्वारा किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए नवीन धान उपार्जन केंद्रों की स्थापना की दिशा में किए जा रहे प्रयास ग्रामीण अंचलों में कृषि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

    News Desk

    Related Posts

    प्रदेश के उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं, छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित….

    November 12, 2026

    जनजाति विकास के लिए शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों से हो रहा है संवर्धन, पीएम जनमन से पीव्हीटीजी परिवारों को मिल रहा है आधारभूत सुविधाएं……

    November 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न….

    November 12, 2026

    कबीरधाम जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्था दुरुस्त रखने कलेक्टर ने दिए निर्देश….

    November 12, 2026

    लारा में 21वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य अंतर जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दी शुभकामनाएं…

    November 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन, राज्य में कुल 1.90 करोड़ से अधिक मतदाता पंजीकृत…..

    November 12, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.