Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»जनजातीय समाज का स्वाभिमान, भूमि अधिकारों की सुरक्षा और युवाओं का शैक्षणिक सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता : मंत्री टंक राम वर्मा…
    छत्तीसगढ़

    जनजातीय समाज का स्वाभिमान, भूमि अधिकारों की सुरक्षा और युवाओं का शैक्षणिक सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता : मंत्री टंक राम वर्मा…

    News DeskBy News DeskNovember 13, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जनजातीय समाज का स्वाभिमान, भूमि अधिकारों की सुरक्षा और युवाओं का शैक्षणिक सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता : मंत्री टंक राम वर्मा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: जनजातीय गौरव दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, स्वाभिमान, संघर्ष और बलिदान की गौरवशाली विरासत को नमन करने का पावन अवसर है। यह दिवस हमें उन महान जननायकों की याद दिलाता है, जिन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा, अपनी सांस्कृतिक अस्मिता तथा मातृभूमि के सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इस अवसर पर मैं छत्तीसगढ़ के समस्त प्रदेशवासियों, विशेषकर जनजातीय समाज के भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

    भगवान बिरसा मुंडा का जीवन साहस, संघर्ष, त्याग और स्वाभिमान की अद्भुत गाथा है। उन्होंने अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष करते हुए समाज को एकता और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। छत्तीसगढ़ की पावन धरती भी शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुंडाधुर और गेंदसिंह जैसे महान जननायकों की कर्मभूमि रही है। इन वीर सपूतों का बलिदान हमारी ऐतिहासिक चेतना और राष्ट्रीय गौरव का अभिन्न हिस्सा है।
    छत्तीसगढ़ की आत्मा उसकी जनजातीय संस्कृति में बसती है।

    यहां के लोकगीतों में प्रकृति का संगीत है, लोकनृत्यों में जीवन का उल्लास है और परंपराओं में सामूहिकता, सहअस्तित्व तथा सामाजिक समरसता का संदेश है। बस्तर से सरगुजा तक फैली जनजातीय संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर है। इस विरासत को सहेजना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार जनजातीय समाज के सम्मान, अधिकारों और सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दे रही है। हमारा प्रयास है कि विकास की रोशनी प्रदेश के अंतिम गांव और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। विशेष रूप से जनजातीय एवं दूरस्थ वनांचलों में निवासरत परिवारों को शासन की सेवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और विकास के अवसरों का समुचित लाभ मिले।

    *भूमि अधिकारों की सुरक्षा और राजस्व सेवाओं में सुगमता की पहल*

    जनजातीय समाज का अपनी भूमि, प्रकृति और परंपराओं से गहरा संबंध है। भूमि केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि उनकी सांस्कृतिक पहचान, पारिवारिक विरासत और आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा का आधार भी है। इसी भावना के अनुरूप राजस्व विभाग द्वारा भू-अभिलेखों के आधुनिकीकरण, राजस्व सेवाओं में पारदर्शिता और नागरिकों को सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।
    प्रदेश में भुइयाँ पोर्टल, भू-अभिलेखों के डिजिटलीकरण, ऑनलाइन नामांतरण, ऑटो म्यूटेशन, ऑटो डायवर्सन और राजस्व ई-कोर्ट जैसी व्यवस्थाओं के माध्यम से भूमि संबंधी प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने का प्रयास किया जा रहा है। भुइयाँ व्हाट्सऐप चैटबॉट जैसी सुविधाओं से नागरिकों के लिए राजस्व संबंधी जानकारी प्राप्त करना और अधिक सुगम हुआ है।

    इन व्यवस्थाओं का विशेष महत्व दूरस्थ जनजातीय अंचलों के लिए है, जहां नागरिकों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। डिजिटल सेवाओं के विस्तार से समय और धन की बचत होने के साथ प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ाने में सहायता मिल रही है। वन अधिकार मान्यता पत्रों से संबंधित प्रविष्टियों को राजस्व अभिलेखों में दर्ज करने की व्यवस्था भी अधिकारों के अभिलेखीकरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। हमारा प्रयास है कि पात्र वन अधिकार धारकों के अभिलेखों में आवश्यक प्रविष्टियां सुनिश्चित हों तथा जनजातीय परिवारों के वैधानिक भूमि अधिकारों और हितों का संरक्षण हो।मेरा मानना है कि जब किसी परिवार के भूमि अधिकार सुरक्षित होते हैं, तब उसका आत्मविश्वास बढ़ता है और वह अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अधिक मजबूती से आगे बढ़ सकता है।

    *उच्च शिक्षा से जनजातीय युवाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान*

    किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति शिक्षा से होती है। जनजातीय समाज के युवाओं में प्रतिभा, परिश्रम और आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं। आवश्यकता है उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक तकनीक, कौशल विकास और प्रतिस्पर्धा के समान अवसर उपलब्ध कराने की। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में महाविद्यालयीन शिक्षा की सुविधाओं के विस्तार, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-उषा) के माध्यम से उच्च शिक्षण संस्थानों में अधोसंरचना, गुणवत्ता और नवाचार को बढ़ावा देने की पहल की जा रही है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जैसी व्यवस्थाएं विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।

    जनजातीय एवं ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रारंभ किया गया 90 दिन में 90 घंटे का विशेष अंग्रेजी सम्प्रेषण प्रशिक्षण कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की अंग्रेजी में संवाद करने की झिझक दूर करना, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना तथा उन्हें उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के अवसरों के लिए बेहतर ढंग से तैयार करना है।

    यह पहल विशेष रूप से उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है, जो दूरस्थ अंचलों में अध्ययनरत हैं और भाषा संबंधी कठिनाइयों के कारण अपनी क्षमताओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत नहीं कर पाते। हमारा उद्देश्य है कि बस्तर, सरगुजा और प्रदेश के अन्य जनजातीय क्षेत्रों के युवा भी आत्मविश्वास के साथ राष्ट्रीय एवं वैश्विक अवसरों की ओर आगे बढ़ सकें।

    इसी प्रकार एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट, डिजिलॉकर और अन्य डिजिटल शैक्षणिक सुविधाओं के माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेखों के प्रबंधन और उच्च शिक्षा की प्रक्रियाओं को अधिक सुविधाजनक बनाया जा रहा है। इन सुविधाओं का लाभ जनजातीय और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक पहुंचाना भी हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। मैं मानता हूं कि जनजातीय समाज का एक शिक्षित युवा केवल अपने परिवार का भविष्य नहीं बदलता, बल्कि पूरे समाज के विकास और आने वाली पीढ़ियों की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करता है।

    *विरासत का संरक्षण और आधुनिक विकास का समन्वय*

    हमारा संकल्प है कि जनजातीय समाज अपनी समृद्ध संस्कृति, भाषा, परंपराओं और मूल्यों को सुरक्षित रखते हुए आधुनिक विकास की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक आगे बढ़े। विकास का वास्तविक अर्थ अपनी जड़ों से दूर होना नहीं, बल्कि अपनी पहचान को बनाए रखते हुए नए अवसरों को प्राप्त करना है।

    हम चाहते हैं कि जनजातीय अंचलों की बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनें, युवा अपनी प्रतिभा के बल पर नई उपलब्धियां हासिल करें और प्रत्येक परिवार को सम्मानजनक जीवन तथा प्रगति के अवसर मिलें। जनजातीय गौरव दिवस पर हमें यह भी स्मरण रखना चाहिए कि भगवान बिरसा मुंडा और हमारे महान जनजातीय नायकों ने जिस स्वाभिमान, समानता और अधिकारों के लिए संघर्ष किया, उन आदर्शों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

    हमारा संकल्प है कि जनजातीय समाज की भूमि सुरक्षित हो, उसकी संस्कृति संरक्षित हो, उसके युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और प्रत्येक परिवार विकास एवं समृद्धि की यात्रा में समान भागीदार बने। आइए, जनजातीय गौरव दिवस पर हम सभी मिलकर एक ऐसे छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प लें, जहां परंपरा और प्रगति साथ-साथ चलें, जहां संस्कृति का सम्मान हो और जहां विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

    जनजातीय समाज का गौरव ही छत्तीसगढ़ का गौरव है, उसके अधिकारों की सुरक्षा ही हमारे सुशासन की प्रतिबद्धता है और उसके युवाओं का उज्ज्वल भविष्य ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी शक्ति है। भगवान बिरसा मुंडा सहित सभी महान जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और जननायकों को मेरा शत-शत नमन। जनजातीय गौरव दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

    News Desk

    Related Posts

    आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..

    November 13, 2026

    नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता-मुख्य सचिव विकासशील…..

    November 13, 2026

    ’उप मुख्यमंत्री अरुण साव पथ विक्रेताओं से करेंगे संवाद, नगरीय प्रशासन विभाग और सूडा द्वारा स्वनिधि महोत्सव का आयोजन’….

    November 13, 2026

    नगरपालिका आम/उपनिर्वाचन दिसंबर 2026 के लिए निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी….

    November 13, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित…..

    November 13, 2026

    भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने दशहरा मैदान पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश…..

    November 13, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.