Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां पूर्ण…..
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां पूर्ण…..

    News DeskBy News DeskNovember 15, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां पूर्ण…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की समृद्धि और खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होगी, जो 15 जनवरी 2027 तक चलेगी। किसानों को धान विक्रय की सुगम, पारदर्शी एवं व्यवस्थित सुविधा उपलब्ध कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसी क्रम में जांजगीर-चांपा जिले के 134 धान उपार्जन केंद्रों में 1 लाख 28 हजार 719 पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की जाएगी। किसानों की सुविधा के लिए इस वर्ष जिले में 5 नवीन धान उपार्जन केंद्र भी प्रारंभ किए गए हैं।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ 13 हजार 839 रुपये की आदान सहायता राशि प्रदान करने का प्रावधान किया है। अब निर्धारित अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम मात्रा में धान बेचने वाले किसानों को भी सत्यापित बोए गए रकबे के आधार पर प्रति एकड़ समान आदान सहायता राशि का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार के इस निर्णय से किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा और खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।

    जांजगीर-चांपा जिले में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में सभी 134 धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं का 36 बिंदुओं की विस्तृत चेकलिस्ट के आधार पर परीक्षण एवं सत्यापन किया गया है। खरीदी केंद्रों में बारदानों की पर्याप्त उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र, कांटा-बांट, बायोमेट्रिक उपकरण, आर्द्रतामापी यंत्र, कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट कनेक्टिविटी, विद्युत आपूर्ति तथा धान के सुरक्षित भंडारण सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, प्राथमिक उपचार पेटी, पर्याप्त कर्मचारियों एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रत्येक उपार्जन केंद्र में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो धान खरीदी की व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।

    5 नवीन धान उपार्जन केंद्रों से किसानों को मिलेगी राहत

    राज्य सरकार द्वारा किसानों को उनके गांव के नजदीक धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपार्जन केंद्रों का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह विकासखंड के दुरपा, बलौदा विकासखंड के कुरदा (च) तथा नवागढ़ विकासखंड के कनस्दा, पचेड़ा एवं पोड़ी राछा में नवीन धान उपार्जन केंद्र प्रारंभ किए गए हैं। इन केंद्रों के खुलने से संबंधित क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे किसानों के समय और परिवहन खर्च की बचत होगी।

    ‘तुहर टोकन’ एप से घर बैठे टोकन प्राप्त कर सकेंगे किसान

    धान खरीदी को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए ‘तुहर टोकन’ मोबाइल एप के माध्यम से टोकन जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। कुल टोकन में से 70 प्रतिशत मोबाइल एप के माध्यम से तथा 30 प्रतिशत संबंधित उपार्जन केंद्रों से जारी किए जाएंगे। कृषि भूमि के रकबे के आधार पर 2 एकड़ तक भूमि वाले किसानों को एक टोकन, 2 एकड़ से अधिक एवं 10 एकड़ तक भूमि वाले किसानों को दो टोकन तथा 10 एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों को तीन टोकन जारी करने का प्रावधान किया गया है। इस व्यवस्था से किसानों को निर्धारित तिथि पर अपनी उपज बेचने की सुविधा मिलेगी।

    सीसीटीवी कैमरों से होगी सतत निगरानी, अवैध धान की आवक रोकने के लिए बनेंगे चेकपोस्ट

    धान खरीदी में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मार्कफेड द्वारा जिले के सभी 134 उपार्जन केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनके माध्यम से खरीदी केंद्रों की गतिविधियों की सतत निगरानी की जाएगी। वहीं, अन्य जिलों से अवैध रूप से धान की आवक रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तीन स्थानों पर चेकपोस्ट स्थापित करने हेतु स्थल निर्धारित किए गए हैं।

    धान खरीदी के दौरान किसानों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। किसान एवं आम नागरिक फोन नंबर 07817-222032 पर अपनी सूचना एवं शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी की संपूर्ण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

    News Desk

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन….

    November 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लोकभवन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल…..

    November 15, 2026

    लोकभवन में दीपावली मिलन समारोह आयोजित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में बिखेरें उत्सव के रंग…..

    November 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर कबीरधाम में छह दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर….

    November 14, 2026

    राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों और स्टार्टअप नवाचारों का प्रदर्शन….

    November 14, 2026

    सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    November 14, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.